एक्सप्लोरर

क्या महात्मा गांधी ज्योतिष में विश्वास करते थे? रहस्य और मान्यता!

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) जो नित्य गीता का पाठ किया करते थे. हिंदू धर्म की कई परंपराओं का पालन करते थे, लेकिन क्या वे ज्योतिष शास्त्र या इसके सिद्धांतों का मानते थे? आइए जानते थे.

महात्मा गांधी का जीवन धर्म, अध्यात्म और आत्मसंयम का प्रतीक था. वे भगवद्गीता और रामचरितमानस जैसे शास्त्रों के गहन ज्ञाता थे, लेकिन क्या वे ज्योतिष, ग्रहों और नक्षत्रों को मानते थे?

कई लोग मानते हैं कि महात्मा गांधी पूर्ण तार्किक थे और इसलिए ज्योतिष को नकारते होंगे. लेकिन उनकी बातों, लेखों और उनके जीवन से जुड़े प्रमाण इस विचार को झुठलाते हैं. लेकिन क्या उन्होंने ज्योतिष का समर्थन किया, क्या उनकी कुंडली बनाई गई थी, और वे इस विद्या को किस दृष्टि से देखते थे? आइए जानते हैं-

महात्मा गांधी क्या ग्रह-नक्षत्रों में विश्वास करते थे?
गांधी जी (Mahatma Gandhi) ने कभी भी स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि वे ज्योतिष में पूरी तरह विश्वास करते थे, लेकिन उन्होंने इसे खारिज भी नहीं किया. 1930 के दशक में एक बयान में उन्होंने स्वीकार किया था- 'मैं यह नहीं कह सकता कि मैं ज्योतिष पर पूरी तरह विश्वास करता हूं,

लेकिन उसमें कोई रहस्य अवश्य है जिसे मैं समझ नहीं सका हूं.' इसका उल्लेख Collected Works of Mahatma Gandhi में भी मिलता है. यह साफ संकेत मान सकते हैं कि वे ज्योतिष को अंधविश्वास की श्रेणी नहीं रखते थे, बल्कि एक गूढ़ विद्या के रूप में देखते थे.

महात्मा गांधी धार्मिक थे फिर ज्योतिष से क्यों दूर थे?
महात्मा गांधी रोजाना राम नाम जप, गीता, और रामचरितमानस का पाठ करते थे. उनका जीवन वेदों, उपनिषदों, और ध्यान से जुड़ा था और ये सभी शास्त्र ग्रहों के प्रभाव, कालचक्र और कर्मफल की बात करते हैं. तो क्या वे इन चीजो को नजरअंदाज कर सकते थे?

इसका उत्तर नहीं है, उन्होंने कभी ज्योतिष को अस्वीकार नहीं किया, बल्कि माना कि यह मानव बुद्धि से परे की चीज है. इसे वे रहस्मय ज्ञान के तौर पर देखते थे.

महात्मा गांधी की कुंडली और भविष्यवाणियां
महात्मा गांधी की जन्मकुंडली का आज भी कई ज्योतिषियों द्वारा अध्ययन किया जाता है. Freedom at Midnight जैसी किताबों में उल्लेख है कि कुछ ज्योतिषियों ने गांधी जी के बाल्यकाल में ही 'त्यागी' और 'महान बलिदानी' होने की भविष्यवाणी कर दी थी. यानी महात्मा गांधी के जीवन को ज्योतिषीय दृष्टि से पढ़ा गया था, और उन्होंने इस पर कभी आपत्ति भी नहीं जताई.

गांधी जी के कर्म-सिद्धांत और ज्योतिष
महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) कर्म में विश्वास करते थे, उनका विचार था कि आपका भविष्य आपके कर्म तय करते हैं, न कि केवल ग्रह. लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ईश्वर की रचना में कोई चीज व्यर्थ नहीं, अगर लोग ज्योतिष को मानते हैं तो निश्चित ही उसमें कुछ सार है.

यह विचारधारा दिखाती है कि उन्होंने ज्योतिष को पूरी तरह नकारा नहीं, बल्कि उसे तर्क और सीमित विश्वास के साथ स्वीकार किया. वे मानते थे कि ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है, जिसे बिना समझे खारिज नहीं किया जा सकता. उन्होंने इसे ‘ईश्वर की व्यवस्था का एक पहलू’ माना, लेकिन उनका जीवन कर्म, अहिंसा और साधना पर आधारित था.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026, धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल
टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026: धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
सेंट्रल पार्क बंद, हाथ में तिरंगा, क्या दिल्ली में CJP दिखा पाएगी ताकत या उलटेगी बाजी? जानिए ग्रहों की चाल
CJP 'लहरा दो तिरंगा' मार्च: रोक से बढ़ेगा आंदोलन या थमेगी धार?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget