एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में शिवसेना या फिर कोई और, किसकी बनेगी सरकार?

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव पर सबकी नजर है और चुनावी नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. चुनाव में शिवसेना को जीत हासिल होगी या करना होगा हार का सामना. जानते हैं ज्योतिष के माध्यम से-

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में हो रहे चुनावों के नतीजे आने वाले हैं. नतीजों में शिवसेना (Shiv sena) की स्थिति कैसी रहेगी? क्या शिवसेना विपक्ष पर अपने विजय पताका लहरा पाएगा या शिवसेना को करारी हार मिल सकती है? इस बात का विश्लेषण हम शिवसेना की स्थापना कुंडली से करेंगे.

दिनांक 19 जून 1966 को प्रातः 9:30 बजे मुंबई में बाला साहब ठाकरे जी ने बिना मुहूर्त के ही मात्र एक नारियल फोड़ कर शिवसेना संगठन की स्थापना की थी. धीरे-धीरे यह संगठन राजनीति में भी सक्रिय रहा और तब से अब तक महाराष्ट्र के अधिकतर लोगों की जान और शान के रूप में जाना जाता है. इस कुंडली के माध्यम से हम देखते हैं कि आगामी चुनावों में शिवसेना के धुरन्दर अपनी सीट बचा पाएंगे या नहीं.

शिवसेना की कुंडली क्या कहती है (Shiv Sena Kundli)- 

दिनांक -19 जून 1966, समय प्रातः 9:30 बजे, स्थान मुम्बई महाराष्ट्र.

कर्क लग्न तथा मिथुन राशि की कुंडली बनती है, जिसमें पंचम भाव में वृश्चिक राशि का केतु, नवम भाव में शनि, दशम भाव में शुक्र, एकादश भाव में राहु तथा मंगल और द्वादश भाव में सूर्य, चंद्र बृहस्पति तथा बुध है.

यह कुंडली यदि राजनीतिक दृष्टि से देखी जाए तो बहुत मजबूत कुंडली है, क्योंकि इस कुंडली में छठे भाव का स्वामी बृहस्पति द्वादश भाव में विपरीत राजयोग बना रहा है तथा द्वादश भाव का स्वामी बुध भी द्वादश भाव में ही है और यह भी विपरीत राजयोग बना रहा है. लग्न का स्वामी चंद्रमा द्वादश भाव में है जिसे कुछ अच्छा तो नहीं कहा जाएगा. लेकिन बृहस्पति के साथ होने से चंद्रमा का बाल बढ़ जाता है तथा धन का स्वामी सूर्य भी द्वादश भाव में ही है. 

इन चारों ग्रहों की सातवीं दृष्टि छठे भाव पर पड़ रही है और यह मित्र और स्वराशि की दृष्टि पड़ रही है. सूर्य की दृष्टि छठे भाव में अग्नि तत्व की राशि में पड़ना, शत्रु विजय के लिए एक अच्छा चिन्ह माना जाएगा तथा बृहस्पति का अपनी राशि पर दृष्टि होना भी शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के योग बताता है.

इसके अलावा दशम भाव जहां से सरकार को देखा जाता है वहां का स्वामी मंगल एकादश भाव में राहु के साथ है और मंगल की आठवीं दृष्टि भी छठे भाव पर है. अग्नि तत्व के ग्रह की दृष्टि जब अग्नि तत्व की राशि पर पड़ती है तो लाभ देती है अर्थात इस योग से शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के योग बन रहे हैं. जब कभी भी एकादश भाव में गर्म ग्रह आ जाए तो वे आकस्मिक रूप से लाभ देते हैं.

मंगल पमचं तथा दशम भाव का स्वामी है और योगकारक ग्रह है. दशम भाव का स्वामी जब राहु के साथ हो तो राहु राजनीति में असामान्य सफलता प्रदान करता है.  इसके अलावा यदि छठा भाव जिसे शत्रु भाव कहा जाता है, वहां पर हम देखें तो पांच ग्रहों की दृष्टि है जिसके कारण शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं.

निष्कर्ष (conclusion)- दशाअन्तर्दशा के अनुसार निष्कर्ष निकालें बुध महादशा में चंद्रमा के अंतर्दशा सितंबर 2025 तक है. चंद्रमा द्वादश भाव में है तथा छठे भाव को देख रहा है. षड्बल में चंद्रमा का बल 0.68 है जो की काफी कमजोर कहा जाएगा. यदि हम चुनाव की दृष्टि से इसे देखें तो विपरीत राजयोग वाले ग्रह की महादशा चल रही है जोकि शत्रु पक्ष पर विजय बनाने के लिए पर्याप्त है. लेकिन अंतर्दशा का स्वामी षड्बल में कमजोर है. इसलिए जीत हासिल करने में बहुत अधिक खींचतान होगी और चुनाव के परिणाम में जीत का फैसला बहुत ही काम वोटों के अंतर से शिवसेना के पक्ष में होने की प्रबल सम्भवना है.

ये भी पढ़ें: Israel Palestine Conflict: इजरायल- फिलिस्तीन में तीसरे विश्वयुद्ध जैसी स्थिति, क्या होगा परमाणु हथियार का इस्तेमाल

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palmistry: हथेली में इस जगह पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवनभर नहीं होती पैसों की कमी!
हथेली में इस जगह पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवनभर नहीं होती पैसों की कमी!
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर के ईशान कोण में रखें ये 5 चीजें, महादेव की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि
सावन शुरू होने से पहले घर के ईशान कोण में रखें ये 5 चीजें, महादेव की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget