एक्सप्लोरर

Maa Lakshmi: जिन लोगों में होती हैं ये खराब आदतें, उनके घर कभी नहीं आती मां लक्ष्मी, हमेशा रहती है कंगाली

Maa Lakshmi: धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से लोग हमेशा खुशहाल जीवन जीते हैं. वहीं कुछ खराब आदतों वालों से मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं. आइए जानते हैं कि आपको किन आदतों से बचना चाहिए.

Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी समृद्धि,धन,और ऐश्वर्य की देवी हैं. मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है. वहीं मां लक्ष्मी रूठ जाएं तो धनवान व्यक्ति भी कंगाल हो जाता है. कुछ लोगों पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं वहीं कुछ खराब आदतों से मां लक्ष्मी नाराज भी हो जाती हैं. जानते हैं कौन सी आदतें मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं.

अव्यवस्था और गंदगी 

मां लक्ष्मी को साफ-सुथरा घर पसंद है. जिन लोगों के घर में हमेशा गंदगी, धूल, और अव्यवस्था रहती है, मां लक्ष्मी वहां रहना पसंद नहीं करती हैं. मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए अपने घर को नियमित रूप से साफ करें और सभी चीजों को व्यवस्थित रखें.

अनादर और नकारात्मकता 

मां लक्ष्मी सम्मान और सकारात्मकता का माहौल पसंद करती हैं. अगर आपके घर में लोगों का अनादर होता है और हमेश कलह, और नकारात्मकता रहती है, तो ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इसलिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ हमेशा प्यार और सम्मान से पेश आएं.

आलस्य की आदत 

मां लक्ष्मी को मेहनती और कर्मठ लोग पसंद होते हैं. जो लोग आलसी और अकर्मण्य होते हैं उन लोगों को कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है. ऐसे लोग हमेशा आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं. इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कड़ी मेहनत करें. 

अनुचित खर्च करने वाले लोग 

मां लक्ष्मी धन की देवी हैं, लेकिन वे धन का दुरुपयोग पसंद नहीं करती हैं. जो लोग जुआ और सट्टेबाजी में लिप्त रहते हैं, मां लक्ष्मी ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती हैं. यह धन प्राप्त करने का गलत तरीका है. अपने धन को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कमाएं और समझदारी के साथ इसका उपयोग करें.

झूठ बोलना और धोखा देना 

मां लक्ष्मी सत्यवादिता और ईमानदारी की देवी हैं. अगर आप धन कमाने के लिए झूठ बोलते हैं और दूसरों को धोखा देते हैं, तो मां लक्ष्मी आपके दरवाजे कभी नहीं आएंगी. ऐसे लोग के घर में धन कभी नहीं टिकता है और जल्द कंगाली आ जाती है. इसलिए हमेशा सच बोलें और ईमानदारी के साथ अपना जीवन जिएं.

ये भी पढ़ें

अक्षय तृतीया के दिन कर लें ये 5 काम, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएंगे धन के भंडार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त, फ्लाइट से कैसा दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
12 अगस्त को फ्लाइट में हैं? 30,000 फीट ऊपर अचानक छाएगा अंधेरा, खिड़की से दिख सकता है पूर्ण सूर्य ग्रहण
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, इन 6 राशियों को धन-करियर में रहना होगा बेहद सावधान
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: सावन अमावस्या पर साल का बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव!
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच
Aaj ka Meen Rashifal 12 August 2026: बड़ी कंपनी से मिल सकता है जॉब ऑफर, बढ़ेगा आत्मविश्वास
बड़ी कंपनी से मिल सकता है जॉब ऑफर, बढ़ेगा आत्मविश्वास

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget