एक्सप्लोरर

21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, रात 11 बजकर 54 मिनट से होगा शुरू

रात 1 बजे चंद्रमा को पृथ्वी की छाया पूरी तरह ढक लेगी. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 2 बजकर 43 मिनट तक चलेगा. 2.43 बजे से पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा से हटने लगेगी और फिर से आंशिक चंद्रग्रहण दिखना शुरू होगा

नई दिल्ली: साल 2018 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज है. यह भारत में भी नजर आएगा. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा जा सकेगा. आज रात 10 बजकर 44 मिनट से से पेनमब्रल ग्रहण शुरू होगा. जबकि रात 11 बजकर 54 मिनट से पृथ्वी की काली छाया चंद्रमा को स्पर्श कर लेगी और आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा. ये ग्रहण का शुरुआती हिस्सा होता है जब पृथ्वी की छाया का बाहरी हिस्सा चंद्रमा को ढकना शुरू कर देता है. इस स्थिति में चंद्रमा का कोई हिस्सा कटा हुआ नज़र नहीं आता बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोई गहरी छाया चंद्रमा पर छाती जा रही है.

चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आ जाने को ही चंद्र ग्रहण कहते है. चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है. इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों के चंद्रमा तक पहुंचने में अवरोध लगा देती है तो पृथ्वी के उस हिस्से में चंद्र ग्रहण नजर आता है.

पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा को ढकती जाएगी और इसके बाद रात 1 बजे चंद्रमा को पृथ्वी की छाया पूरी तरह ढक लेगी. यहां से शुरू होगा पूर्ण चंद्रग्रहण. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 2 बजकर 43 मिनट तक चलेगा. 2.43 बजे से पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा से हटने लगेगी और फिर से आंशिक चंद्रग्रहण दिखना शुरू होगा जिसमें चंद्रमा का एक हिस्सा कटा हुआ नज़र आएगा.

रात 3 बजकर 49 मिनट पर आंशिक चंद्रगहण भी खत्म हो जाएगा और चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देने लगेगा. हालांकि पेनमब्रल ग्रहण  की वजह से चंद्रमा पर काली छाया नज़र आती रहेगी जो 4.58 तक रहेगी. सुबह 4.58 पर चंद्रमा ग्रहण की काली छाया से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा.

2018 का दूसरा चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और साउथ अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में देखा जा सकेगा. अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको में ये ग्रहण बिल्कुल नहीं दिखेगा. रूस के उत्तरपूर्वी बड़े हिस्से में भी ग्रहण नहीं दिखाई देगा. पूर्ण चंद्रग्रहण की कुल अवधि 103 मिनट होगी. चंद्रग्रहण पूरी दुनिया में एक ही वक्त पर होगा. यानी आज रात 10 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर सुबह 4.58 तक चंद्रमा पर ग्रहण रहेगा. चूंकि भारत में ग्रहण के पूरे समय चंद्रमा आसमान पर होगा इसलिए ग्रहण लगने से लेकर खत्म होने तक का शानदार नज़ारा दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-NCR में बारिश: हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से बाढ़ का खतरा, गाजियाबाद में स्कूल बंद

पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इमरान खान ने कश्मीर राग अलापा, बोले-आप एक कदम बढ़ो, हम दो कदम बढ़ेंगे

पार्टी नेताओं को राहुल गांधी ने दिया मंत्र, वो भटकाएंगे लेकिन आप मुद्दों पर अड़े रहना

खुशखबरीः इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में बदल रही 2 बड़े ग्रहों की चाल: 5 दुर्लभ योगों के बीच जानें प्रभाव और उपाय
Grah Gochar October 2026: अक्टूबर में सूर्य और गुरु का राशि परिवर्तन: वक्री शुक्र-बुध का राशियों पर क्या होगा असर?
Aaj Ka Rashifal 1 October 2026: वृषभ में चंद्रमा खोलेगा प्रगति के रास्ते, इन राशियों को संभालने होंगे खर्च
Aaj Ka Rashifal 1 October 2026: वृषभ में चंद्रमा खोलेगा प्रगति के रास्ते, इन राशियों को संभालने होंगे खर्च
आज का कन्या राशिफल 1 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से आध्यात्मिक कार्यों में रुचि, सिद्धि योग से बिजनेस में लाभ, मीटिंग लीड करने का मौका
आज का कन्या राशिफल 1 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से आध्यात्मिक कार्यों में रुचि, सिद्धि योग से बिजनेस में लाभ, मीटिंग लीड करने का मौका
आज का सिंह राशिफल 1 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से जॉब में सतर्कता, सिद्धि योग से रुके फाइनेंस कार्य पूरे, मीडिया व सॉफ्टवेयर में बड़ा लाभ
आज का सिंह राशिफल 1 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से जॉब में सतर्कता, सिद्धि योग से रुके फाइनेंस कार्य पूरे, मीडिया व सॉफ्टवेयर में बड़ा लाभ

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
LIVE: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget