एक्सप्लोरर

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि वालों के नौकरी में हो सकता है परिवर्तन, युवा दृढ़ निष्ठा और संकल्प के साथ बढ़ें आगे

Libra Weekly Horoscope : तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह 07 मार्च से 13 मार्च 2022 तक कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Libra Weekly Horoscope: इस सप्ताह तुला राशि वालों को सावधानियों को अपनाना होगा, खासकर निर्णय लेते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. यदि किसी पाश्चात्य भाषा को सीखने की योजना बना रहें है तो इस बार सीख सकते हैं. खुद को अपडेट करने के लिए कोर्स आदि करना भी उपयुक्त रहेगा. इस बार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं. सामाजिक कार्यों में आप बहुत सक्रिय रहने वाले हैं, लेकिन ध्यान रहें दूसरों के विवादों में मध्यस्थता करते समय आप इसकी चपेट में न आ जाएं. 10 मार्च के बाद शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है, साथ ही अटके हुए कानूनी मामलों पर निर्णय आपके पक्ष में आते नजर आ रहें हैं. दूसरों की सलाह के बजाय स्वतः निर्णय करना आपके लिए ज्यादा हितकर होगा.
 
आर्थिक एवं करियर- नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को इस बार कार्य में समस्या का सामना करना पड़ेगा, अचानक तकनीकी कार्यों में दिक्कतें भी आ सकती है. टारगेट बेस्ड लोगों को कार्य पूर्ती के लिए अधिक भागदौड़ करनी चाहिए. नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है. जो लोग दूसरी जॉब ढूंढ रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है. उच्चाधिकारियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, तो वहीं महिला सहकर्मी से तालमेल बनाकर चलें. सप्ताह मध्य में कार्य को देखते हुए बॉस सराहना करने में नहीं चुकेंगे. व्यापार को लेकर अति आत्मविश्वास ठीक नहीं, साथ ही बड़े मुनाफे के बजाय छोटे-छोटे मुनाफे को महत्व देना होगा, क्योंकि वर्तमान समय में यह महत्वपूर्ण है. युवा वर्ग बुरी संगति से दूरी बनाए रखें. अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी काम को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए. सप्ताह के मध्य में आर्थिक चिंताओं को लेकर परेशान नजर आ सकते हैं. 
 
स्वास्थ्य- सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है, लेकिन सजग रहें क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी महंगी पड़ सकती है. डायबिटीज के मरीज खानपान व अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. इस सप्ताह काम की अधिकता के कारण डिप्रेशन जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. कभी-कभी बीमारी इतनी बड़ी नहीं होती जितनी हम सोच बैठते हैं, और चिंता के कारण अनावश्यक ही बीमार पड़ जाते हैं. जो लोग अत्यधिक सोचते हैं उनको परेशान न होते हुए, डॉक्टर पर भरोसा रखना होगा. ऊंचाई में कार्य करते समय व फिसलन वाली जगहों पर सजग रहें, दुर्घटना होने की आशंका है. 
 
परिवार एवं समाज- इस सप्ताह घर में धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी. पिता से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. नये सम्बन्धों को भी  महत्व देना होगा. घर से संबंधित मामलों में बड़े निवेश सोच-समझकर ही करें. कुल से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. अपनों को मनाने के लिए समय उपयुक्त है. किसी गंभीर विषय पर घर के सदस्यों के साथ विचार विमर्श अवश्य करना चाहिए. संतान को ऊंचाई पर देखकर माता-पिता को उन पर गर्व महसूस होगा. घर के निर्माण कार्यों में प्रगति होगी. वाहन खरीदने वालों को इस बार रुक जाना चाहिए. पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पारिवारिक जीवन में सप्ताह का मध्य कुछ परेशानियों को लेकर आ सकता है, खासकर ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव दाम्पत्य जीवन पर कुछ असर डालेगा.

मिथुन, कुंभ और मीन राशि को व्यापार में होगा लाभ, जानें किन राशि वालों को मिलेगा मार्च में प्रमोशन

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र करेंगे आय में वृद्धि, बुद्धि का सही जगह उपयोग दिलाएगा अच्छे फल, नए रिश्तों के होंगे आगम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 October 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें नौकरी, व्यापार, सेहत और दांपत्य जीवन का पूरा भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 23 October 2026: शुक्रवार को बनेगा बड़ा आर्थिक लाभ का योग, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी और कौन रहे सतर्क? पढ़ें कल का भविष्यफल
Bhadra Kaal Today: आज 2:47 बजे भद्रा खत्म, फिर भी शुभ काम के लिए क्यों करना होगा इंतजार?
आज दोपहर 2:47 बजे भद्रा खत्म, लेकिन तुरंत शुभ काम क्यों नहीं कर सकते? राहुकाल का पेच समझें
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget