एक्सप्लोरर

Libra Weekly Horoscope 2025: तुला राशि को कानूनी मामलों में मिलेगी राहत, करियर और प्रेम में सफलता के योग

Libra Weekly Horoscope (29 June to 5 July): आने वाला नया सप्ताह तुला राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) से जानें तुला के लिए साप्ताहिक राशिफल में क्या खास है (Tula Saptahik Rashifal).

Libra Weekly Horoscope 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह नया सप्ताह यानी 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक का समय कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.

बात करें तुला (Tula Rashi) की तो, यह राशिचक्र की सातवीं राशि है, जिसके स्वामी शुक्र हैं. ज्योतिष के अनुसार 29 जून-5 जुलाई 2025 तक का समय तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. जानते हैं तुला राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal 2025)

  • सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी व्यस्त और भागदौड़ भरी रह सकती है, लेकिन सुखद बात यह है कि इस व्यस्तता का पूरा सकारात्मक फल भी आपको मिलेगा. आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, बल्कि करियर और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में इसका असर दिखाई देगा.
  • आपको इस सप्ताह करियर या बिज़नेस से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है. यह यात्रा न केवल सफल और लाभदायक रहेगी, बल्कि नए अवसरों के द्वार भी खोल सकती है. यात्रा के दौरान मिले अनुभव और संपर्क भविष्य में आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे.
  • ऑफिस में माहौल आपके पक्ष में रहेगा. सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलने से आप अपने टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे. इसके साथ ही, पहले जिन विरोधियों से परेशान थे, अब वे आपके सामने टिक नहीं पाएंगे. आपकी पोजीशन और जिम्मेदारियों में वृद्धि संभव है,प्रमोशन या किसी नई जिम्मेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है.
  • कानूनी मामलों में भी यह सप्ताह राहत देने वाला रहेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है. वहीं आपके विरोधी भी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं, जिससे तनाव में कमी आएगी.
  • भूमि-भवन से संबंधित विवाद यदि लंबे समय से चला आ रहा था, तो इस सप्ताह किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति की मध्यस्थता से समाधान निकल सकता है. सप्ताह के मध्य भाग में, खासतौर पर नई पीढ़ी के लिए यह समय आनंददायक रहेगा.
  • प्रेम जीवन की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा. सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे पार्टनर की एंट्री हो सकती है. वहीं पहले से चल रहे प्रेम संबंधों में भी विश्वास, आत्मीयता और गहराई बढ़ेगी. विवाहित जातकों के लिए यह समय स्नेह और साथ से भरा रहेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहद ईमानदार और सच्चे भावनात्मक जुड़ाव के साथ समय बिताएंगे. पारिवारिक जीवन में खुशी और संतुलन बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: Scorpio Weekly Horoscope 2025: वृश्चिक राशि वाले 29 जून से 5 जुलाई तक सेहत और रिश्तों में बरतें सावधानी!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीन राशिफल 11 मार्च 2026: भाग्य देगा साथ! धन लाभ, करियर में सफलता, जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
मीन राशिफल 11 मार्च 2026: भाग्य देगा साथ! धन लाभ, करियर में सफलता, जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
कुंभ राशि 11 मार्च 2026: करियर में बड़े बदलाव! जानें आज का भाग्य, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य राशिफल
कुंभ राशि 11 मार्च 2026: करियर में बड़े बदलाव! जानें आज का भाग्य, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य राशिफल
मकर राशिफल 11 मार्च 2026: आज चमकेंगे सितारे! धन लाभ, करियर में उछाल, और परिवार में खुशियां
मकर राशिफल 11 मार्च 2026: आज चमकेंगे सितारे! धन लाभ, करियर में उछाल, और परिवार में खुशियां
धनु राशिफल 11 मार्च 2026: करियर में चुनौतियां, पार्टनरशिप में विवाद? जानें आज का भाग्य और उपाय!
धनु राशिफल 11 मार्च 2026: करियर में चुनौतियां, पार्टनरशिप में विवाद? जानें आज का भाग्य और उपाय!

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: UN में अमेरिका पर वॉर क्राइम का संगीन आरोप, ईरान बोला- IRIS Dena को डुबोकर युद्ध कानूनों का किया उल्लंघन
Live: UN में अमेरिका पर वॉर क्राइम का संगीन आरोप, ईरान बोला- IRIS Dena को डुबोकर युद्ध कानूनों का किया उल्लंघन
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Embed widget