एक्सप्लोरर

Scorpio Weekly Horoscope 2025: वृश्चिक राशि वाले 29 जून से 5 जुलाई तक सेहत और रिश्तों में बरतें सावधानी!

Scorpio Weekly Horoscope (29 June-5 July 2025): नया वीक वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) से जानें वृश्चिक के लिए वीकली राशिफल में क्या खास है (vrishchik Saptahik Rashifal).

Scorpio Weekly Horoscope 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह नया सप्ताह यानी 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक का समय कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला नया सप्ताह कैसा रहेगा.

बात करें वृश्चिक (vrishchik Rashi) की तो, यह राशिचक्र की आठवीं राशि है, जिसके स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष के अनुसार 29 जून-5 जुलाई 2025 तक का समय वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा. जानते हैं वृश्चिक राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (vrishchik Saptahik Rashifal 2025)

  • इस सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत और संबंधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी. बदलते मौसम के चलते मौसमी बीमारियों से बचाव जरूरी रहेगा. साथ ही, यदि कोई पुराना रोग या स्वास्थ्य समस्या पहले से चली आ रही है, तो उसे नजरअंदाज करना आपके लिए शारीरिक ही नहीं, मानसिक परेशानी का भी कारण बन सकता है. समय पर इलाज न कराने की स्थिति में अस्पताल तक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.
  • छात्र वर्ग इस सप्ताह थोड़े असमंजस या चंचलता से गुजर सकते हैं. पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है. वहीं नवयुवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती और सोशल एक्टिविटीज में बीतने के कारण, वे अपने लक्ष्य से थोड़ा भटक सकते हैं. जरूरी है कि इस समय संयम और फोकस बनाए रखें.
  • बिज़नेस की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला रह सकता है. बाज़ार में अपनी पहचान बनाए रखने और प्रतिस्पर्धा से आगे निकलने के लिए आपको कॉम्पिटिटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. अपने प्रोडक्ट या सर्विस की गुणवत्ता और टाइमिंग पर विशेष ध्यान दें.
  • नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह वर्कलोड का दबाव बढ़ सकता है. डेडलाइन्स को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. हालांकि यह मेहनत आगे चलकर आपके प्रोफेशनल ग्रोथ में सहायक होगी, बशर्ते आप संयम और लगन से काम लें.
  • सप्ताह के मध्य में, परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. ऐसे में यह ज़रूरी है कि आप परिजनों की बातों को समझने की कोशिश करें और छोटी-छोटी बातों को तूल न दें. वाणी में संयम और धैर्य बनाए रखना ही विवाद टालने का सबसे अच्छा उपाय होगा.
  • विवाहित जीवन में भी हल्की नोकझोंक या मनमुटाव की संभावना बन रही है. यदि आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा करते हैं या उनकी जरूरतों की उपेक्षा करते हैं, तो यह दांपत्य जीवन में खटास ला सकता है. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए संवाद, समझ और सहानुभूति बेहद जरूरी है.
  • प्रेम संबंधों में भी इस सप्ताह बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है. आपके किसी गलत शब्द या व्यवहार से रिश्ते में दरार आ सकती है. अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और संदेह या ईगो को रिश्ते पर हावी न होने दें.

ये भी पढ़ें: Sagittarius Weekly Horoscope 2025: धनु राशि को करियर में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन प्रेम में रखें सावधानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के दरवाजे, पढ़ें 14 मार्च का भविष्यफल
Tomorrow Horoscope: इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के दरवाजे, पढ़ें 14 मार्च का राशिफल
मीन साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च 2026: भाग्य चमकेगा! नौकरी, धन, प्रेम और सम्मान में वृद्धि के योग, जानें उपाय!
मीन साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च 2026: भाग्य चमकेगा! नौकरी, धन, प्रेम और सम्मान में वृद्धि के योग, जानें उपाय!
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च 2026: सावधान रहें, बड़ी गलतियां भारी पड़ सकती हैं! जानें भविष्यफल?
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च 2026: सावधान रहें, बड़ी गलतियां भारी पड़ सकती हैं! जानें भविष्यफल?
मकर साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च 2026: धैर्य से लें फैसले, विरोधियों से रहें सावधान! पढ़ें भविष्यफल
मकर साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च 2026: धैर्य से लें फैसले, विरोधियों से रहें सावधान! पढ़ें भविष्यफल

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget