एक्सप्लोरर

Leo Monthly Horoscope June 2025: सिंह राशि जून मासिक राशिफल, शिक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे

Leo Monthly Horoscope June 2025: सिंह (singh) के लिए जून का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष (Astrologer) से सिंह मासिक राशिफल.

singh Rashifal June 2025: सिंह राशि वालों के लिए जून 2025 का महीना अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिलेगा और अच्छा मुनाफा कमाएंगे. ग्रह-योग की शुभता से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आइए ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं सिंह राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा जून (June 2025).

सिंह राशि जून 2025 मासिक राशिफल (Leo June 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • सप्तम भाव के स्वामी शनि अष्टम भाव में रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी. हालांकि खर्चे अत्यधिक होंगे, फिर भी आप धीरे-धीरे अपनी आमदनी के अनुपात में खर्चों को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बहुत अधिक नहीं बिगड़ेगी. 9, 10, 11 जून को चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा. चंद्रमा से नवम भाव में शुक्र, दशम भाव में बुध और एकादश भाव में गुरु होने से अधियोग बनेगा. साथ ही एकादश भाव में स्थित गुरु की नवमी दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से व्यापारियों को अच्छी सफलता के योग बनेंगे.
  • 7 जून से मंगल आपकी राशि में केतु के साथ अंगारक दोष बनाएगा, जिससे बीच-बीच में कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ये समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी. 15 जून से सूर्य एकादश भाव में रहकर सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएगा, जिससे सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिल सकता है. 22 जून से बुध द्वादश भाव में रहेंगे और अष्टम भाव में स्थित शनि से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे, जिससे व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करने में सहायता मिलेगी और व्यापार अधिक व्यवस्थित हो जाएगा.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • 5 जून तक दशम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे करियर के दृष्टिकोण से जून माह मध्यम फलदायी रहने की संभावना है. अष्टम भाव में स्थित शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर पड़ रही है. यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं, तो इस दौरान आपके सामने कोई अवसर आ सकता है. उस अवसर को अपनाकर आप जॉब परिवर्तन में सफल हो सकते हैं.
  • 14 जून तक सूर्य दशम भाव में रहकर षष्ठ भाव से नवम-पंचम राजयोग बना रहे हैं, जिससे कार्यस्थल पर आप अपने कार्य के प्रति अत्यधिक गंभीर रहेंगे. काम में चल रही चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, अपने पद को बढ़ाने के प्रयास में आपको अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है.
  • 7 जून से मंगल आपकी राशि में स्थित होकर षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष बना रहा है, जिससे आपको अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इस दौरान समस्याओं में वृद्धि संभव है. 23 व 24 जून को चंद्रमा दशम भाव में रहेंगे. चंद्रमा से नवम भाव में शुक्र और एकादश भाव में ग्रहों की स्थिति के कारण दुर्धरा योग बन रहा है. इससे जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जून माह में अच्छी नौकरी मिलने के सुंदर योग बनेंगे.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • 7 जून से आपकी राशि में मंगल-केतु का अंगारक दोष रहेगा, जिससे पारिवारिक स्थिति सामान्य रहने की संभावना है. हालांकि, आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. आप शीघ्र उत्तेजित हो सकते हैं, और ऐसा व्यवहार आपके पारिवारिक समन्वय को बिगाड़ सकता है.
  • 28 जून तक शुक्र नवम भाव में स्थित रहेंगे और सप्तम भाव से 3-11 का संबंध बनाएंगे. इससे आप बेहतर निर्णय लेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. परिवार के सदस्य एक-दूसरे को सम्मान देंगे. अष्टम भाव में स्थित शनि और सप्तम भाव में स्थित राहु के बीच 2-12 का संबंध रहेगा, जिससे कुछ अहं का टकराव हो सकता है. फिर भी घर की स्थिति ठीक बनी रहेगी. भाई-बहनों का व्यवहार थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए उनकी देखभाल करना आपका दायित्व होगा.
  • 19, 20, 23, 25, 26, 27 जून को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा और एकादश भाव में स्थित गुरु की नवमी दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है, जिससे लव लाइफ अनुकूल बनी रहेगी. मैरिड लाइफ में भी धीरे-धीरे खुशियों की आहट महसूस होगी. 28 जून से शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन मध्यम रहेगा. आपको परिवारजनों की सहायता के लिए तत्पर रहना होगा.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • पंचम भाव में विराजित गुरु की सातवीं दृष्टि भी पंचम भाव पर होने से छात्रों को शिक्षा में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी. 7 जून से मंगल आपकी राशि में रहते हुए पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे, जिससे छात्रों के लिए जून माह अनुकूल रहेगा. परिवार का माहौल भी पढ़ाई में सहायता करेगा.
  • 22 जून से बुध द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे एंट्रेंस एग्जाम के सिलसिले में विदेश जाने की संभावना बन सकती है. आपकी राशि में विराजित केतु की पंचवीं दृष्टि भी पंचम भाव पर होगी, जिसके कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

  •  07 जून से आपकी राशि में मंगल-केतु का अंगारक दोष रहेगा जिससे सेहत की दृष्टि से जून मंथ अप्स-डाउन से भरा रहने वाला है. 15 जून से सूर्य एकादश भाव में गुरु के साथ विराजित रहेंगे जिससे आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं और इससे घर में सुख और शांति का योग बनेगा.
  •  ऐसे में अपने स्वास्थ्य को अनुकूल बनाए रखना आपके लिए एक चुनौती होगा इसलिए किसी भी तरह की छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्या को भी नजरअंदाज ना करें और समय रहते उसका चेकअप कराएं ताकि आप अच्छा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें.

सिंह राशि के लिए उपाय  (Leo Rashi 2025 Upay)

जून निर्जली एकादशी पर- भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक जलाएं और ऊँ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्ः मंत्र का जाप करें. गेंहु, गुड़, केसर का दान करें व राहगीर को शरबत, लस्सी, छाछ पिलाएं.

26 जून गुप्त नवरात्रा प्रारम्भ- महागौरी की पूजा-आराधना करते हुए ऊँ श्री क्लीं हृं वरदायै नमः मंत्र का जाप करें साथ ही काली चालीसा या सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget