एक्सप्लोरर

Virgo Horoscope 2024: कन्या राशि वाले नए साल में अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, जानें वार्षिक राशिफल

Virgo 2024 Horoscope: 2024 जल्द ही शुरु होने वाला है. नया साल 2024 कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा. एस्ट्रोलॉजर डॉ आरती दहिया से जानें अपना लव, करियर राशिफल और जरूरी बातें.

Virgo Horoscope 2024, Kanya Rashifal 2024: नया साल यानि वर्ष 2024 स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता ही आपका मूल मंत्र है इस वर्ष क्योंकि इस वर्ष स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है. नौकरी के क्षेत्र में उत्तम सफलता प्राप्त करेंगे. शनि देव का भरपूर आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा इस वर्ष. भाग्य का साथ भी रहेगा. विदेश जाने के योग भी बन रहे है इस वर्ष जो जातक जाना चाहते है. भाई बहनों से रिश्ते थोड़े मजबूत करने होंगे आपको इस वर्ष जो आपको आगे जा कर बहुत लाभ दिलाएंगे और जिससे लाभ की अनुभूति भी होगी. शिक्षा, करियर, लव रिलेशनशिप और सेहत आदि के दृष्टिकोण से वर्ष 2024 कैसा रहने वाला है? जानते हैं 2024 का कन्या राशिफल (Yearly Horoscope 2024)-

कन्या लव राशिफल 2024 (Virgo Love Horoscope 2024) 
शुरुवात बहुत ही मध्यम रहेगी प्रेम सम्बन्धो की. आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. सोच समझ के बोलने में ही भलाई है इस बार. आपको गलत समझा जा सकता है जिससे वाद विवाद की स्तिथि पैदा हो सकती है. वर्ष का मध्य प्रेम संबंधों के लिए औसत रहेगा लेकिन वर्ष के अंतिम समय में आपको एक नयी सफलता और उम्मीद मिलेगी अपने प्रेम सम्बन्धो में जिससे आपको बहुत लाभ भी होगा. वर्ष के उत्तरार्ध में आप प्रेम विवाह की ओर अग्रसर हो सकते हैं और जिससे आप लम्बे समय से चाहते थे उसके साथ अपने जीवन की नयी शुरुवात कर सकते है जिससे की आपको लाभ भी होगा. 

कन्या करियर राशिफल 2024 (Virgo Career Horoscope 2024)
शनिदेव की कृपा से नौकरीपेशा लोगों के जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी. आपकी नौकरी पक्की होगी जिससे लाभ भी मिलेगा और जॉब में प्रमोशन भी आपके हाथ में होगा जिसका आप लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे. अपने काम को अच्छे तरीके से करना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए जिससे आपको सफलता मिलेगी. अपने विरोधी से आपको सावधान रहने की ज़रुरत है जो आपको बेवजह का मानसिक तनाव दे सकते है और आपके काम में दखल भी. 
 
कन्या आर्थिक राशिफल 2024 (Virgo Financial Horoscope 2024)
इस बार आपको आर्थिक दृष्टिकोण से मिले जुले परिणाम मिलेंगे . किसी सरकारी जगह या काम से आपको धन प्राप्त हो सकता है इस बार जो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. धन का कोई भी निवेश आपके लिए हानिकारक हो सकता है. इसीलिए सोच समझ के ही निवेश के बारे में विचार करे. वर्ष के मध्यम में आपको आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. इसीलिए बचत करना शुरू कर दे जिससे आपको लाभ भी हो. बृहस्पति महाराज आपके नवम भाव में 1 मई को प्रवेश कर जाएंगे जिससे आपके भाग्य को प्रशस्त करेंगे. आपकी कोई नयी सोच आपके धन के मार्ग खोल देगी इस गोचर के दौरान. 

कन्या हेल्थ राशिफल 2024 (Virgo Health Horoscope 2024) 
स्वास्थ्य पर आपको विशेष ध्यान देना होगा. वर्ष की शुरुवात में ही स्वास्थ्य पर ध्यान आपको सफलता दिलाएगा. स्वास्थ्य आपका बिगड़ सकता है जिससे आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. इसके अतिरिक्त पैरों में दर्द, आंखों में जलन या नेत्र पीड़ा भी परेशानी का कारण बन सकती है. रोगों के प्रति भी आपको सचेत रहना चाहिए. वर्ष के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी लेकिन सतर्कता आपको बरतने की सख्त ज़रुरत है. 

कन्या फैमली राशिफल 2024 (Virgo Horoscope 2024)
पारिवारिक दृश्टिकोण से आपको लाभ और हानि दोनों की ही स्तिथि का अनुभूति हो सकती है. परिवार के सदस्यों में वाद विवाद हो सकता है जिससे आपको बहुत शान्ति से संभालना होगा. पारिवारिक सदस्यों से अच्छा सामंजस्य बनेगा. वर्ष की शुरुआत से ही भाई बहनों का नजरिया आपके प्रति प्रेम पूर्वक रहेगा. थोड़ी सावधानी अवश्य रखें. उसके बाद आपका उनसे रिश्ता मधुर रहेगा जिससे आपको लाभ भी होंगे. 

कन्या राशि शुभ अंक 2024 (Virgo Lucky Number 2024)
कन्या राशि वालों के लिए साल 2024 में शुभ अंक रहेगा  5 और 6 

कन्या राशि वालों के लिए 2024 में विशेष उपाय (Upay For Virgo In 2024)
कन्या राशि वाले मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाना चाहिए. शनिवार को शनि देव को प्रसन्न करें और शनि से संबंधित दान करें.  

Taurus Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों के लिए नया साल 2024 किन मायनों में विशेष रहेगा, जानें वार्षिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget