एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal 18 July 2024: सिंह, कन्या, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए कल हो सकती है खुशियों की बरसात, एस्ट्रोलॉजर से जानें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 18 July 2024: कल का दिन किस राशि के लिए रहेगा शानदार, किन 4 राशियों की किस्मत कल चमक सकती है, जानें किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, पढ़ें कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow).

Kal Ka Rashifal 18 July 2024: ग्रह नक्षत्रों के अनुसार कल 18 जुलाई, गुरुवार को द्वादशी तिथि रहेगी. कल का दिन इन 4 राशियों के जीवन में ला सकती है खुशियां. कल आपको किसी अहम बात से जुड़ी शानदार खबर मिल सकती है, जिसको सुनकर आपका दिन बन जाएगा. आपकी खुसी का ठिकाना नहीं रहेगा. एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा से जानें 12 राशियों का कल का राशिफल (Tomorrow's Horoscope).

मेष - गुरुवार का राशिफल (Mesh Rashi)

कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है.

आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे.

आपके बॉस  आपकी किसी बात को लेकर किसी गलती को लेकर आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं.

आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें.

गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर  आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं.

वृषभ - गुरुवार का राशिफल (Vrishabh Rashi)

कल का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है.

कार्य क्षेत्र में  आपको अच्छी सफलता मिलने वाली है.

आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी  पूरा होगा.

शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को  निवेश करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.

आपके परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

 आप किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.

मिथुन - गुरुवार का राशिफल (Mithun Rashi)

कल का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा, क्योंकि उन्हें बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है.

आपको अपनी माताजी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा.

घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.

आप किसी को बहुत ही सोच विचार कर धन उधार दें.

कर्क - गुरुवार का राशिफल (Kark Rashi)

कल का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा.

आपको अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए मेहनत से पीछे नहीं हटाना है.

जरूरी कामों में  आपको सावधान रहने की आवश्यकता है.

 आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोडा अटकाने की कोशिश करेंगे.

यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं.

आपके परिवार में किसी सदस्य के सेहत बिगड़ने से  आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी.

यदि आप  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमे अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें.

सिंह- गुरुवार का राशिफल (Singh Rashi)

कल का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है.

आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दानपुर के कार्यों में भी लगाएंगे.

विदेश में रह रहे  किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.

संतान को  किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा.

परिवार में  किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

माता जी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दे, तो आप उसमें ढुल बिल्कुल ना दें.

कन्या- गुरुवार का राशिफल (Kanya Rashi)

कल का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है.

किसी विशेष काम को लेकर आप बाहर जा सकते हैं.

आपको  अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है.

आपको किसी परानी गलती से सबक लेना होगा.

जीवनसाथी  आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे.

यदि आपको कोई धन संबंधी समस्या चल रही थी, तो वह भी  दूर होगी.

आप अपने परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे.

तुला- गुरुवार का राशिफल (Tula Rashi)

कल का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा.

कार्य क्षेत्र में  आप  किसी पॉलिटिक्स में पढ़ने से बचे.

आपके अधिकारी  आपके प्रमोशन की बात के बारे में सोच सकते हैं,  इसलिए किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है.

आपको  किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने कंफ्यूजन को दूर करने की आवश्यकता है.

वृश्चिक- गुरुवार का राशिफल (Vrishik Rashi)

कल का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है.

आपको कुछ मौसमी बीमारी  आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा.

व्यवसाय में यदि आप कोई बड़ा लेनदेन करेंगे, तो उसमें लिखा पढी करके करें.

कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है.

आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

धनु- गुरुवार का राशिफल (Dhanu Rashi)

कल का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है.

आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा.

यदि आपका कोई पुराना कर्ज था, तो उसे भी आप आसानी से दूर करने में सफल रहेंगे.

आपके सहयोगी  आपके कामों में पूरा साथ देंगे.

माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है.

अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं.

आपके घर  किसी नए मेहमान का आगमन  हो सकता है.

मकर- गुरुवार का राशिफल (Makar Rashi)

कल का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा.

आपने बिजनेस में यदि पार्टनरशिप में कोई काम किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा.

परिवार में  लोग आपसे कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

आपको दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा.

जल्दबाजी में किए गए किसी काम में आपसे गड़बड़ी हो सकती है.

आप  किसी सहयोगी की बातो से नाराज हो सकते हैं.

कुंभ- गुरुवार का राशिफल (Kumbh Rashi)

कल का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है.

आपको लिए किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा और आपको  वाहनों का प्रयोग भी सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है.

यदि आप किसी लोन आदि के लिए कहीं अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको  मिल सकता है.

आपको  अपने बिजनेस की योजनाओं पर अच्छा धन लगाना बेहतर रहेगा.

आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे.

मीन- गुरुवार का राशिफल (Meen Rashi)

कल का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है.

आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आप किसी से बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती हैं.

आपके किसी काम के बड़ा होने में कुछ समस्याएं आएंगी और देरी हो सकती है, पर आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है.

बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है.

विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा.

यह भी पढ़ेंSawan 2024: सावन का महीना जल्द शुरू होने जा रहा है, नोट करें सही डेट और जानें शिव जी के प्रिय महीने का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Mahayog: प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय
प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन बुधवार पर धनु समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ
Rashifal 19 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? जानें शुभ अंक, शुभ रंग और गणेश जी के अचूक उपाय
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget