एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: मेष, मीन राशि वाले रहें बहुत सावधान, एस्ट्रोलॉजर से जानें 04 सितंबर का कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 04 September 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला राशि सहित सभी 12 राशियों का जानें यानि 04 सितंबर बुधवार का राशिफल (Horoscope Tomorrow).

Kal Ka Rashifal, 04 September 2024: कल का दिन मेष राशि वालों के लिए रहेगा शुभ आपकी तरक्की के राह में आ रही बढ़ाएं होगी दूर. तुला राशि वाले आज अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें. सभी राशियों का जानें कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल (Mesh Rashi Kal Ka Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए  दिन  सामान्य रहने वाला है.  

आपको अपने आप पड़ोस में होने वाले किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा. 

आपके परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. 

आपकी तरक्की के राह में आ रही बढ़ाएं दूर होगी. आपको किसी पराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा. 

आप अपनी संतान  को किसी कोर्स के लिए घर से दूर भेज सकते हैं.

वृषभ राशि, कल का राशिफल (Vrishabh Rashi Kal Ka Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन मंगलमय रहने वाला है. 

आपका किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी का सपना पूरा होगा, जिसमें यदि आपको कोई धन को लेकर जरूरत होगी, तो वह भी ससुराल पक्ष के सदस्य आपकी पूरी करेंगे. 

आपको  अपनी संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है.

आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर सतर्क रहें. 

विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी, तभी कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा.

मिथुन राशि, कल का राशिफल (Mithun Rashi Kal Ka Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए  दिन  कुछ विशेष करने के लिए रहेगा.

कार्य क्षेत्र में आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे.

आप अपने मन को  इधर-उधर के कामों में ना लगाये.

आप अपने से ज्यादा औरों की सोचेंगे, जिसका आपको बाद में नुकसान उठाना पड़ेगा.

आपको  किसी  काम को लेकर घर से बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. 

कर्क राशि, कल का राशिफल (Kark Rashi Kal Ka Rashifal)

कर्क राशि के जातकों को कल बहुत ही सोच समझकर काम करना होगा.

आपका कोई डिसीजन  पूरा होते-होते रह सकता है.

आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं और परिवार में लोग आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे.

कार्य क्षेत्र में आपसे कोई गलती हो सकती है. यदि ऐसा हो, तो आप अपने अधिकारियों से तुरंत माफी मांगे.  

आपकी संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से आपको प्रसन्नता बनी रहेगी.

सिंह राशि, कल का राशिफल (Singh Rashi Kal Ka Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए किसी नए काम के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है.  

आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा.

बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप करने के प्लानिंग कर सकते हैं.

आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है.

यदि आप कहीं घूमने फिरने जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने पिताजी से पूछ कर जाना बेहतर रहेगा.

कन्या राशि, कल का राशिफल (Kanya Rashi Kal Ka Rashifal)

कन्या राशि के जातको के लिए दिन  नुकसानदायक रहने वाला है.

आपके व्यवसाय में आपकी किसी गलती का भुगतान करना पड़ेगा और आपकी कोई बिजनेस डील आपके हाथ से जा सकती है, जो आपको नुकसान देगी.

आप परेशान रहेंगे, जिस कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा.

आपकी तरफ की राह में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी.

आपको अपने सहयोगियों से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा.

विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा.

तुला राशि, कल का राशिफल (Tula Rashi Kal Ka Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है.  

आपके घर किसी विवाह, नामकरण, जन्मदिन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा.

आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन के खरीदारी कर सकते हैं.

आप अपने जिम्मेदारियां से पीछे न हटें.

माताजी आपको कोई काम सौंप सकती हैं और आपकी दिए गए सुझावों पर परिवार के सदस्य अमल करेंगे.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल (Vrishchik Rashi Kal Ka Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों  को अपने स्वास्थ्य में चल रहे उतार-चढ़ावो के कारण समस्या आएगी.

आप कामों को लेकर ज्यादा ट्रैवलिंग ना करें, नहीं तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा.  

आपको कुछ बेवजह की उलझन रहने के कारण समस्या रहेगी, लेकिन कुछ पारिवारिक विवाद भी  आपको परेशान कर सकते हैं.

आप अपने जीवनसाथी को  कहीं बाहर घूमने फिरने लेकर जा सकते हैं, जिससे दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा.

धनु राशि, कल का राशिफल (Mithun Rashi Kal Ka Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन की शुरुआत किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगी.

आपको किसी काम में बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा.

वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, इसलिए किसी से मांग कर वहां ना चलाएं.  

आपको किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण समस्या आएगी और इससे आपका कोई नुकसान भी हो सकता है.

कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा, इसलिए आपको उसे पर पूरा ध्यान देना होगा.

मकर राशि, कल का राशिफल (Mithun Rashi Kal Ka Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन सुखमय रहने वाला है.

परिवार में  किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के योग बनते दिख रहे हैं.

पार्टनरशिप में किसी काम को करना  आपको नुकसान देगा.

कार्य क्षेत्र में  आपके ऊपर कामों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आपके मन मुताबिक काम मिलने से आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे.

रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोग अपने किसी मित्र से मदद ले सकते हैं.

कुंभ राशि, कल का राशिफल (Kumbh Rashi Kal Ka Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है.  

आपका किसी नए काम को करने का सपना पूरा होगा, जिसमें आपके परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे.

आपका कोई मित्र  आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकता है.

आपको  किसी पर भरोसा करना नुकसान देगा, इसलिए आप अपनी आंख व कान खोलकर लोगों की बातें सुने और उन्हें समझे, तभी कोई फैसला लें.

संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.

मीन राशि, कल का राशिफल (Meen Rashi Kal Ka Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन सावधान रहने के लिए रहेगा.  

आपके परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर वाद विवाद बढ़ेगा, तो आप उसे काम करने की कोशिश करें और आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्धेष की भावना ना रखें.

आपको  किसी सदस्य की ओर से कोई खरी खोटी  सुनने को मिल सकती है.

आपके बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभुत  होंगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगे.

आप अपने धन को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहे, क्योंकि किसी गलत दिशा में आपके लिए धन लगाना  नुकसान देगा.

Sapta Puri: मोक्ष पाने के लिए जरुर करें सप्त पुरी के दर्शन, जानें किन शहरों की जरुर करनी चाहिए जीवन में एक बार यात्रा

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

714 करोड़ का ‘उम्र बढ़ाने वाला’ पेंटहाउस! क्या वास्तु शास्त्र में भी छिपा है लंबी आयु का रहस्य?
714 करोड़ का ‘उम्र बढ़ाने वाला’ पेंटहाउस! क्या वास्तु शास्त्र में भी छिपा है लंबी आयु का रहस्य?
Kal Ka Rashifal 5 August 2026: कल बुधवार को शूल योग का महासंयोग, मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा!
Kal Ka Rashifal 5 August 2026: कल बुधवार को शूल योग का महासंयोग, मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा!
Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज धृति योग से इन 6 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: मंगलवार को 'धृति योग' और 'रेवती नक्षत्र' का संयोग, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!
Aaj Ka Meen Rashifal 4 August 2026: सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से होगा बड़ा लाभ, मेहनत दिलाएगी सफलता
सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से होगा बड़ा लाभ, मेहनत दिलाएगी सफलता

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget