एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, कन्या, कुंभ, मीन राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 13 अप्रैल का कल का राशिफल

Kal ka Rashifal: कल का राशिफल, 13 अप्रैल 2025, रविवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी राशियों के लिए खास है, जॉब,करियर, बिजनेस और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, जानें.

Kal Ka Rashifal, 13 April 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 13 अप्रैल 2025 का दिन मेष राशि वाले कल वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखें, वृष राशि वालों को कल थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है. सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल 
कल का दिन आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा. आप अपने बच्चे की प्रगति और व्यवहार से आनंदित होंगे. यदि किसी से कोई विवाद है तो उसे समय रहते सुलझाने का प्रयास करें. अगर आपने अपने प्रेम का इजहार नहीं किया है तो संभव है कि कल अपना हाले दिल प्रेमी को सुनाएंगे. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा. अधिक टोका टाकी करने से बचेंगे तो यह आपके घरेलू जीवन में सुख शांति के लिए बेहतर होगा. कल पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. मनोबल अच्छा रहने से आपका काम तेज गति से आगे बढ़ेगा. नई नौकरी ज्वाइन करने वाले लोगों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि, कल का राशिफल  
कल आप अपने कल अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे. व्यस्तता के बीच आप अपने लिए समय निकालेंगे. प्रेम संबंध में नजदीकियां बनी रहेंगी. व्यवसाय में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएं और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर ऱखें इससे काम में गति बनी रहेगी. कानूनी मामले सुलझाने के लिए कल का दिन बेहतर है. तनाव और थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है. यात्रा पर जाते समय जरूरी बातों का ध्यान रखें और लापरवाही से बचें नहीं तो परेशानी हो सकती है. कल शाम के समय आप परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे.
 
मिथुन राशि , कल का राशिफल 
आपके लिए दिन अनुकूल साबित होगा. आप किसी असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं. प्रेमी युगल एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे और अपनी लव लाइफ के बारे में आगे की प्लानिंग करेंगे. घरेलू जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा. बिजनस में आप जोखिम उठाएंगे, जो आगे चलकर सही साबित हो सकता है. विद्यार्थियों ने यदि कोई कोर्स ज्वाइन किया है तो उसका लाभ मिलेगा. अगर आपकी सेहत खराब चल रही है तो उसमें कुछ सुधार दिखेगा. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है.

कर्क राशि , कल का राशिफल 
कल आपके लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. कुछ ऐसी चीजें भी कल होने वाली हैं जो आपके लिए यादगाह बनकर रहेगी. आपक कल यात्रा संबंधी प्लान कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में आपके बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा. आप घर की व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करेंगे और घर की जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे. सलाह है कि ऑनलाइन लेनदेन में आप सावधानी बरतें. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कर्क राशि के जातकों की कल तरक्की और कमाई बढेगी.

सिंह राशि , कल का राशिफल 
कल का दिन आपके लिए सुखद और उन्नतिदायक रहेगा. जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सफल रहेंगे. लंबे समय के बाद किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकेगी. कल आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं. आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है. अपनी व्यावसायिक योजना गुप्त रखें जबतक की काम पूरा न हो जाए. आप जिस भी काम में लगे हैं उसे आगे बढ़ाने से पहले विशेषज्ञ की राय जरूर लें. नौकरीपेशा लोग कमाई बढाने के लिए कुछ अलग काम करने की योजना बना सकते हैं.

कन्या राशि , कल का राशिफल 
कल का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा. मोबाइल और ईमेल से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. आप कल जीवन के हर पल का लुत्फ उठाने का प्रयास करेंगे और कुछ रोमांचक प्लान कर सकते हैं. भ्रमित करने वाले और झूठ बोलने वालों से कल दूरी बनाकर रखें और कोई भी फैसला दूसरों की बातों में आकर बिल्कुल न लें नहीं तो परेशानी होगी. कल थोड़ी सी मेहनत से कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है. आर्थिक मामलों में आपको भाग्य लाभ दिलाएगा. आप शेयर और प्रॉपर्टी के काम में भी कमाई कर सकते हैं.

तुला राशि , कल का राशिफल 
कल भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए अपनी मेहनत और लगन से आपको काम पर फोकस करना होगा. कल आपकी कोई झूठी तारीफ करके आपसे लाभ पाने की कोशिश कर सकता है. कोई काम आपके मन मुताबिक पूरा होने से जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे और घर में प्रेम और तालमेल बढेगा. आर्थिक मामलों में कल सितारे कहते हैं कि आपको कल कई स्रोतों से धन लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि , कल का राशिफल 
वृश्चिक राशि के लिए कल का दिन बेहतर रहेगा. लेकिन आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी भी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी. आपको कल अपने पारिवारिक जीवन मे जीवनसाथी के साथ यात्रा अथवा शॉपिंग के लिए जाना पड़ सकता है और कुछ अनचाहे खर्च भी जीवनसाथी की खुशी के लिए करना होगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी औऱ आपकी किसी उलझन का समाधान होगा. आर्थिक मामलों में चल रहा संकोच दूर होगा और कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा. पारिवारिक बिजनेस में कल आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा.

धनु राशि , कल का राशिफल 
कल आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल होने वाली हैं. विवादित मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. अपनी बात दूसरों के सामने रखने की पूरी कोशिश करेंगे और आपका काम सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा. परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे. कपल्स के लिए कल का दिन रोमांस से भरा रहेगा. कल रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले दो बार सोचें. अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का सही समय है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो पहले सभी पक्षों पर उचित जानकारी प्राप्त कर लें.

मकर राशि , कल का राशिफल 
कल का दिन आपके पक्ष में रहेगा. आपके सभी काम आपकी इच्छानुसार पूरे होंगे. सफलता से खुशी और मानसिक शांति प्राप्त होगी. प्रतियोगिताओं कल आपका प्रदर्शन बेहतर होगा. कल आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे. खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा नहीं तो गैर जरूरी खर्चे आपके बजट और जमा योजना को प्रभावित करेंगे. सलाह है कि आप अपने व्यावसायिक संपर्कों का दायरा बढ़ाएं. दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं अथवा इनके साथ आनंददायक पल बिताएंगे. लेकिन इन सब के बीच सेहत की अनदेखी से बचें.

कुंभ राशि , कल का राशिफल 
कल का दिन आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा. राशि स्वामी शनि की कृपा का आप लाभ ले पाएंगे. आपको किसी उलझन और परेशानी से निकलने में घर के बड़े सहयोग करेंगे. यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने की चाहत रहेगी लेकिन कुछ उलझनों की वजह से आपकी यह चाहत अधूरी रह सकती है. कल आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूंजी निवेश कर सकते हैं. अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लेनदेन करते हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा. कारोबार के मामले में दिन उत्साहवर्धक रहेगा.

मीन राशि , कल का राशिफल 
मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहेगा. आपको अपनी जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है. विवाह संबंधी बात चल रही है तो कल इस विषय में बात आगे बढेगी. प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे, प्रेमी के साथ सुखद पल बिताने का आपको मौका मिलेगा. आपको कल किसी ऐसी चीज़ पर धन खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है जिस पर आप सर्च नहीं करना चाहते हैं. लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा. नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान दें, किसी कारण से अधिकारियों की नाराजगी बनी रह सकती है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम
Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम
Kumbh Rashifal 18 August 2026: 9वें चंद्रमा व शुक्ल योग से कुंभ राशि वालों को लगेगा बड़ा बिजनेस सौदा, ऑफिस से बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग
Kumbh Rashifal 18 August 2026: 9वें चंद्रमा व शुक्ल योग से कुंभ राशि वालों को लगेगा बड़ा बिजनेस सौदा, ऑफिस से बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग
Makar Rashifal 18 August 2026: 10वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मकर राशि वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, धरातल पर उतरेंगी बड़ी योजनाएं
Makar Rashifal 18 August 2026: 10वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मकर राशि वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, धरातल पर उतरेंगी बड़ी योजनाएं
Vrishchik Rashifal 18 August 2026: 12वें चंद्रमा से वृश्चिक राशि वाले फालतू खर्चों व विवादों से बचें, वाणी पर रखें संयम
Vrishchik Rashifal 18 August 2026: 12वें चंद्रमा से वृश्चिक राशि वाले फालतू खर्चों व विवादों से बचें, वाणी पर रखें संयम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget