एक्सप्लोरर

13 अगस्त तक 'आर्द्रा' में अतिचारी गुरु: युद्ध, महामारी और राजनीतिक भूचाल का खतरा!

Jupiter Transit 2025: 14 जून से 13 अगस्त 2025 तक गुरु आर्द्रा नक्षत्र में रहेंगे. अतिचारी चाल के साथ यह गोचर प्राकृतिक आपदा, युद्ध और तकनीकी क्रांति के संकेत दे रहा है. जानें डॉ. अनीष व्यास की भविष्यवाणी.

Jupiter Transit 2025: एक ओर तकनीकी क्रांति का उगता सूरज, दूसरी ओर युद्ध, महामारी और राजनीतिक उथल-पुथल की आशंका...14 जून की रात 12:07 बजे से बृहस्पति 'राहु' के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, जहां वे 13 अगस्त तक रहेंगे.

यह वही नक्षत्र है जिसे विनाश और पुनर्जन्म का संकेतक माना गया है. जब गुरु जैसे शुभ ग्रह भी राहु के प्रभाव में आ जाएं और वह भी अतिचारी चाल में हो, तो समझिए कि बदलाव अब सामान्य नहीं, भयावह हो सकते हैं.

गुरु गोचर की समय सीमा और स्थिति

घटना  तिथि   राशि नक्षत्र  विशेष
गुरु का मिथुन में प्रवेश (अतिचारी) 14 मई 2025 मिथुन ---- शीघ्र गति (अतिचारी)
आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश 14 जून 2025 मिथुन आर्द्रा अशुभ प्रभाव
आर्द्रा नक्षत्र से प्रस्थान  13 अगस्त 2025  मिथुन  पुनर्वसु स्थिति में बदलाव संभव


मेदिनी ज्योतिष के संकेत
शुभ ग्रह जब अतिचारी हो और क्रूर ग्रह वक्री हो तो भविष्य फल भास्कर के अनुसार

क्रूरा वक्रा यदा काले सोम्या: शीघ्रास्तु चागता:.
अनावृष्टि च दुर्भिक्षं नृपराष्ट्रभयन्करा:.

यानि जब शनि, राहु जैसे ग्रह वक्री हों और गुरु जैसे शुभ ग्रह तेज़ गति से चलें (अतिचारी), तब भयंकर बारिश, अकाल, युद्ध और सत्ता संकट की आशंका प्रबल होती है.

प्रमुख प्रभाव: देश-दुनिया पर गुरु-आर्द्रा का तूफान

1- युद्ध और राजनीतिक अस्थिरता

  • देशों में तख्तापलट, सैनिक हस्तक्षेप या सत्ता परिवर्तन की आशंका
  • धर्म आधारित संघर्ष और सांप्रदायिक तनाव
  • यूक्रेन, मध्य-पूर्व और एशिया में युद्ध की संभावना
  • भारत सहित कई देशों में चुनावी हलचल और जन-आंदोलन

2- प्राकृतिक आपदाएं और मौसम उथल-पुथल

  • अतिवृष्टि, बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, समुद्री तूफ़ान की संभावना
  • हिमालय, अंटार्कटिका और आर्कटिक में ग्लेशियर विघटन
  • खाद्य संकट और जलवायु जनित बीमारियाँ

3- औद्योगिक, यातायात और तकनीकी हादसे

  • गैस लीक, फैक्ट्री ब्लास्ट, ट्रेन-हवाई जहाज दुर्घटनाएं
  • रक्षा और ऊर्जा सेक्टर में तकनीकी विफलताएं

4- तकनीकी विस्फोट

  • AI, Quantum Computing, रक्षा तकनीक, स्पेस मिशन में तीव्र प्रगति
  • अमेरिका, चीन और भारत के बीच टेक्नो-रेस तेज़ होगी
  • मानव मिशन की गति में तेजी (Moon, Mars)

आध्यात्मिक और धार्मिक प्रभाव

  • धार्मिक संगठन सक्रिय होंगे; ‘धर्म का प्रचार’ आक्रामक हो सकता है
  • धार्मिक झगड़े, परंपरा थोपने के प्रयास और वैचारिक असहिष्णुता बढ़ सकती है
  • धर्म के नाम पर युद्ध जैसे हालात

क्या करें उपाय? (Remedies & Protection)

  • हं हनुमते नमः सुबह-शाम 108 बार जाप करें
  • हनुमान जी के सामने दीपक सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • लाल मसूर दाल चढ़ाएं शाम को हनुमान मंदिर में चढ़ाएं
  • पान और बूंदी का भोग मंगलवार और शनिवार को
  • महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती घर में नियमित पाठ करें

बृहस्पति का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर महज एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि मानवीय चेतना, राजनीति, अर्थव्यवस्था और जलवायु तक को झकझोर देने वाला परिवर्तन काल है. यह समय सावधानी, साधना और सजगता की मांग करता है. जहां विनाश है, वहीं नव निर्माण की भी संभावना है, बशर्ते हम समय के संकेतों को समझ पाएं.

FAQ
Q. गुरु की अतिचारी चाल क्या होती है?
जब गुरु बहुत तेजी से गोचर करता है (12 महीने के बजाय 2-3 माह में राशि बदलता है), तो उसे अतिचारी कहा जाता है.

Q. आर्द्रा नक्षत्र में गुरु का गोचर क्यों खतरनाक माना जाता है?
क्योंकि आर्द्रा रुद्र का नक्षत्र है, विनाश और पुनर्निर्माण का. जब गुरु जैसे शुभ ग्रह राहु और रुद्र के प्रभाव में आते हैं, तो घटनाएं तेज और तीव्र हो जाती हैं.

Q. क्या कोई ठोस उपाय है इस समय की उथल-पुथल से बचने का?
हनुमान साधना, महामृत्युंजय मंत्र जाप, और संयमित जीवनचर्या इस समय के लिए अत्यंत उपयोगी हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget