एक्सप्लोरर

Jupiter Transit 2021: धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु 6 अप्रैल को मकर राशि से कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश

Jupiter Transit 2021 Effects: मकर राशि से देव गुरु बृहस्पति निकल कर अब कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. 6 अप्रैल 2021 को गुरु का राशि परिवर्तन हो रहा है.

Guru Gochar 2021: कुंभ राशि में देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करने जा रहा है. वर्तमान समय में बृहस्पति यानि गुरु ग्रह मकर राशि में शनि के साथ युति बनाए हुए हैं. मकर राशि को शनि की राशि माना गया है. विशेष बात ये है कि गुरु का गोचर जिस राशि में होने जा रहा है, वह भी शनिदेव की ही राशि है. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. गुरु का इस वर्ष ये पहला राशि परिवर्तन भी है.

गुरु ज्ञान के कारक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सभी 9 ग्रहों में शुभ माना गया है. ये विशेष परिस्थितियों में ही अशुभ फल प्रदान करते हैं. गुरु को ज्ञान, उच्च पद, प्रशासन, व्यापार, धर्म आदि का कारक माना गया है. गुरु जन्म कुंडली में जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को जॉब, करियर और बिजनेस में विशेष लाभ प्रदान करते हैं. ऐसा जातक समाज में भी सम्मान प्राप्त करता है.

धनु और मीन राशि के स्वामी हैं गुरु गुरू को शुभ ग्रह होने का दर्जा प्राप्त है. इसके साथ ही धनु और मीन राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति को माना गया है. वहीं कर्क राशि में गुरु उच्च के हो जाते हैं और मकर राशि में गुरु को नीच का माना गया है.

गुरु की इन ग्रहों से है मित्रता गुरु की सूर्य, मंगल और चंद्रमा से मित्रता है. शनि और राहु-केतु से गुरु का संबंध न अच्छा है और न ही खराब. यानि इन ग्रहों से गुरु का संबंध सम है. बुध और शुक्र ग्रह से गुरु की शत्रुता है.

धनु और कुंभ राशि के लिए गुरु गोचर का फल धनु और कुंभ राशि के लिए गुरु का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण है. इन दोनों राशियों के लिए गुरु का गोचर क्या फल लेकर आ रहा है आइए जानते हैं-

राशिफल (Rashifal Jupiter Transit In Aquarius 2021) धनु राशि: गुरु का गोचर आपकी राशि में तीसरे भाव में होने जा रहा है. जन्म कुंडली का तीसरा भाव साहस का भी भाव माना जाता है. भाई बहनों और पड़ोस आदि का फल भी इसी भाव से ज्ञात किया जाता है. कुंंभ राशि में गुरु का प्रवेश आपके लिए मिला जुला फल लेकर आ रहा है. इस दौरान आपको परिश्रम अधिक करना होगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी.

कुंभ राशि: गुरु का गोचर आपकी कुंडली के प्रथम भाव में होने जा रहा है. गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए अत्यंत शुभ होने जा रहा है. इस दौरान कई तरह की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है. मान सम्मान और आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. जॉब, शिक्षा, करियर, बिजनेस आदि में अच्छे फल मिलेंगे.

Shani Dev: मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि पर है शनि की दृष्टि, अशुभता से बचने के लिए सोमवार को करें शिव पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Election 2026: क्या ढह जाएगा नेतन्याहू का अभेद्य किला? इजरायल की कुंडली में बड़े उलटफेर के संकेत!
नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! इजरायल और प्रधानमंत्री की कुंडली में क्या संकेत?
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget