एक्सप्लोरर

Shani Dev: मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि पर है शनि की दृष्टि, अशुभता से बचने के लिए सोमवार को करें शिव पूजा

पंचांग के अनुसार 5 अप्रैल सोमवार को विशेष योग बना हुआ है. जिसमें भगवान शिव की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और शनि का दोष दूर करने में मदद मिलती है. वर्तमान समय में 5 राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि है.

शनि की महिमा को विशेष माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को सभी नव ग्रहों में न्याय का देवता बताया गया है. शनिदेव की दृष्टि को शुभ नहीं माना गया है. शनिदेव को शाप मिला हुआ कि वे जिस पर भी अपनी दृष्टि डालेंगे उसका अहित हो जाएगा. इसलिए शनिदेव सदैव अपनी दृष्टि नीचे रखते हैं.

भगवान शिव की शनिदेव ने विशेष पूजा की थी. शनिदेव की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने शनिदेव को सभी ग्रहों में न्यायाधीश का दर्जा प्रदान किया. भगवान शिव के वरदान के कारण ही शनि की दृष्टि से मनुष्य, देवता और असुर भी नहीं बच सकते हैं. भगवान शिव भी शनि की वक्र दृष्टि से नहीं बच सके थे, शनि की दृष्टि के कारण भगवान शिव को पशु योनि में जाना पड़ा था.

शनिदेव के गुरु कौन हैं? पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव यानि भोलेनाथ शनिदेव के गुरु हैं. शनिदेव के पिता सूर्यदेव हैं. लेकिन शनि की अपने पिता से नहीं बनती है. छाया सूर्यदेव की पत्नी और शनिदेव की माता है. एक बार भगवान सूर्य अपनी पत्नी छाया के पास पहुंचे तो सूर्य के प्रकाश से छाया के नेत्र बंद हो गए. ऐसा करने से छाया को श्यामवर्ण पुत्र शनिदेव की प्राप्ति हुई.

शनिदेव का नीला रंग देख सूर्यदेव ने छाया पर आरोप लगाया कि ये मेरा पुत्र नहीं है. पिता के इस बर्ताव से शनिदेव बहुत नाराज हो गए और भगवान शिव की तपस्या करने लगे. कठोर तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हुए और शनिदेव को सभी ग्रहों में न्याय का देवता बना दिया. शनिदेव भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं. इसलिए शिव की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.

शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या धनु राशि, मकर राशि और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. वहीं मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. इसलिए इन 5 राशियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. इसके साथ ही जिन लोगों की जन्म कुंडली में शनि की दशा चल रही है वे शनि को शांत रखने का प्रयास करें.

शनि अशुभ फल शनिदेव जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को शिक्षा, जॉब, करियर, बिजनेस और सेहत से जुड़ी परेशानियां देते हैं. इतना ही नहीं दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मुश्किलें खड़ी करते हैं.

सोमवार को करें ये उपाय 5 अप्रैल सोमवार को चैत्र मास की कृष्ण की नवमी की तिथि है. विशेष बात ये है कि इस दिन शिव योग का निर्माण हो रहा है. जो बहुत ही शुभ है. इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करने से शनि का दोष समाप्त होता है. शिवभक्तों को शनि देव परेशान नहीं करते हैं.

पीपल के पेड़ की पूजा करें पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं. मान्यता है कि पीपल के शीर्ष पर भगवान शिव का वास होता है. शनिदेव भी पीपल के पेड़ में रहते हैं. इसलिए पीपल की पूजा करने से भगवान शिव और शनि देव प्रसन्न होते हैं. लिंग पुराण के मुताबिक पीपल को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है.

इन मंत्रों का जाप करें ऊं नम: शिवाय. ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:

Jupiter Transit April 2021: मकर से कुंभ राशि में देव गुरु बृहस्पति करने जा रहे हैं प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

April 2021 Festival Date Calendar: अप्रैल में चैत्र नवरात्रि कब है? गुड़ी पड़वा और एकादशी की तिथियों के बारे में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget