एक्सप्लोरर

Job Astrology: बॉस की बुराई करने से कौन सा ग्रह देने लगता है खराब फल, जानिए

Job Astrology: अगर ऑफिस में सब सही तो घर में सुख-शांति बनी रहती है. इसके लिए बॉस से सही तालमेल जरूरी है. कई बार बॉस के साथ संबंध ठीक नहीं रहते हैं. इसके लिए ग्रह-नक्षत्र भी जिम्मेदार हो सकते हैं.

Job Astrology: जीवनयापन के लिए नौकरी या व्यवसाय जरूरी है.  नौकरी में कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता है. अगर ऑफिस में सब सही चल रहा हो और बॉस आपसे खुश हो तो प्रमोशन के योग बनने लगते हैं. वहीं बॉस नाराज हो या आप पीठ पीछे उनकी बुराई करते हैं तो आप पर कुछ ग्रह-नक्षत्रों के बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं. आइए जानते हैं कि बॉस की बुराई करने से कौन सा ग्रह नकारात्मक फल देता है.

बॉस की बुराई से इस ग्रह का पड़ता है नकारात्मक प्रभाव

अगर आप पीठे पीछे बॉस की बुराई करते हैं या फिर बॉस भी आपकी किसी हरकत से नाराज रहते हैं तो समझ लीजिए कि ग्रहों के राजा सूर्य आपसे खुश नहीं हैं. ऑफिस में अगर आपको बार-बार बॉस की डांट सुननी पड़ती है या लाख कोशिश के बावजूद आपके बॉस आपसे खुश नहीं रहते हैं तो समझ लीजिए कि आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है.

कुंडली में सूर्य के कमजोर होने या अशुभ स्थिति में होने से बॉस के साथ संबंध बिगड़ने लगते हैं. इसकी वजह से कई बार मेहनत करने के बाद भी बॉस की डांट खानी पड़ती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो बॉस के साथ तालमेल अच्छा बना रहता है.

पितृदोष भी दिलाता है खराब फल

कड़ी मेहनत और लगन से काम करने के बावजूद भी आपका बॉस आपसे नाराज रहता है तो इसकी एक वजह कुंडली में मौजूद पितृदोष से भी हो सकता है. अगर किसी की कुंडली में पितृदोष है तो इस बात की संभावना है कि बॉस की थोड़ी भी बुराई या नाराजगी आप पर भारी पड़ सकती है.

कुंडली में अगर सूर्य नीच का हो तो भी बॉस के साथ तालमेल नहीं बैठ पाता है. बॉस को भी इस बात का अंदाजा हो जाता है कि आप पीठ पीछे अपने सहकर्मियों से बॉस की बुराई करते हैं. ऐसे में आप पर काम का बहुत अधिक दबाव बनाया जा सकता है. 

सूर्य की कृपा से खुश रहते हैं बॉस

बॉस की बुराई करने से जहां सूर्य देव की नाराजगी झेलनी पड़ती है वहीं सूर्य देव की कृपा हो तो बॉस आपके छोटे से काम से भी बहुत प्रभावित हो जाते हैं. अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति बिगड़ जाए तो संभव है कि अधिकारी आपके किसी भी काम से खुश न हों. बॉस की नाराजगी की वजह से नौकरी छोड़ने की भी नौबत आ सकती है.

सूर्य को करें मजबूत

ऑफिस में बॉस के साथ अच्छे संबध बनाए रखना जरूरी है. इसके लिए पहले तो आपको बॉस की चुगली करनी बंद करनी होगी. ऑफिस में आपको जो भी काम सौंपा जाए, उसे पूरी ईमानदारी के साथ करें. इसके अलावा कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के उपाय करें.

इसके लिए सूर्योदय के पहले उठकर स्नान करें. इसके बाद एक तांबे के पात्र में जल, आधी चम्मच शक्कर, लाल पुष्प, लाल चंदन और रोली डालकर सूर्य को अर्घ्य दें और ध्यान रखें कि अर्घ्य देते समय जल के छींट पैरों पर न गिरें.

ये भी पढ़ें

जिन लोगों में होती हैं ये 5 आदतें वो जल्द बन जाते हैं अमीर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget