एक्सप्लोरर

ईरान में धार्मिक सत्ता ढहने वाली है? ग्रहों की चाल बता रही है भविष्य की क्रांति!

Iran News: ईरान की कुंडली में छिपे हैं धार्मिक सत्ता के अंत के संकेत! शनि, राहु और गुरु की चाल दिखा रही है कि आने वाला समय सिर्फ युद्ध का नहीं, सत्ता पलट और विचार-क्रांति का भी है.

तेहरान जल रहा है. धुएं से ढकी ऊंची इमारतें, मिसाइलों की आवाज, और सड़कों पर बदहवास लोग...दुनिया जब 2025 में अपने भविष्यों की बात कर रही है, ईरान एक बार फिर इतिहास के उस मोड़ पर खड़ा है जहां सब कुछ ध्वस्त हो सकता है, सत्ता, समाज और सभ्यता. लेकिन यह सब अचानक नहीं हुआ.

ईरान कोई साधारण लोकतांत्रिक देश नहीं, बल्कि एक धर्म आधारित शिया इस्लामी सत्ता है, जहां फैसले ईश्वरीय आदेशों की तरह आते हैं. लेकिन अब, उसी सत्ता की नींव ज्योतिषीय गणनाओं में डगमगाती दिख रही है. इसीलिए अब प्रश्न उठ रहे हैं कि-

ईरान में सत्ता पतन होगा ! क्या धर्म के नाम पर चल रही हुकूमत का अंत नज़दीक है?

ईरान की कुंडली (Iran Kundli) धार्मिक सत्ता के पतन, जनता के आक्रोश और इजराइल से संभावित युद्ध का संकेत देती है. शनि, राहु और गुरु की चाल एक वैश्विक सत्ता-परिवर्तन की ओर इशारा कर रही है.

ईरान में जो कुछ हो रहा है, वह सिर्फ तेहरान की सड़कों पर नहीं, वह आकाश में हो रहे ग्रह-परिवर्तन की गूंज है. 2025 में ईरान की सत्ता एक चौराहे पर खड़ी है, जहां जनता, धर्म, युद्ध और विचारधारा आमने-सामने हैं. कैसे? ज्योतिषीय आधार पर समझते हैं.

ईरान की कुंडली (Iran Horoscope)

  • 1 अप्रैल 1979, समय 3:00 PM, तेहरान
  • लग्न: सिंह
  • सूर्य, शुक्र, बुध: मीन राशि-धर्मसत्ता का केंद्र
  • चंद्र: वृषभ-स्थायित्व की लालसा
  • शनि: सिंह-सत्ता पर नियंत्रण
  • मंगल: मिथुन-रणनीतिक आक्रामकता
  • राहु: कर्क-गुप्त समर्थन और छलनीति

1- ग्रहों की चाल और संकट (2025–26)

  • शनि का मीन में गोचर (मार्च 2025–2030):
  • धार्मिक सत्ता (सूर्य–शुक्र–बुध) पर भारी दबाव
  • नेतृत्व की वैधता पर प्रश्नचिन्ह

2- राहु मीन राशि में (18 मई 2025 से)

  • सत्ता और धर्म में छल, भय और असमंजस की स्थिति
  • जनता में अविश्वास और गहरी नाराजगी

3- गुरु अस्त (9 जून–7 जुलाई 2025)

  • सद्बुद्धि, नीति, कूटनीति का पतन
  • बाहरी हमलों में वृद्धि, वैश्विक अलगाव

4. मंगल–गुरु का मेष संयोग (मई 2026)

  • संभावित युद्ध या सैन्य कार्रवाई में उग्रता
  • इजराइल से निर्णायक टकराव की स्थिति

क्या कहती है इजराइल की कुंडली? (14 मई 1948)

  • चंद्र, मंगल, शुक्र-मेष राशि में (रणनीति, आत्मबल, प्रतिक्रिया)
  • शनि वक्री-कर्क में (संरक्षणवाद, कूटनीति)
  • जब गुरु 2026 में मेष राशि में जाएगा, तो ईरान के केंद्र पर प्रहार और इजराइल (Israel) की ऊर्जा को सक्रिय करेगा.

प्रमुख तिथियां: जनता, सत्ता और युद्ध की संभावना

तिथि योग प्रभाव
25 मार्च 2025 चंद्रग्रहण (कन्या–मीन धुरी) सत्ता पर सामाजिक दबाव
8 अप्रैल 2025 पूर्ण सूर्यग्रहण (मीन) धर्मसत्ता की प्रतिष्ठा को झटका
18 मई 2025 राहु मीन में शनि–राहु युति = धार्मिक संकट
जून–जुलाई 2025 गुरु अस्त नीति विफल, वैश्विक समर्थन घटेगा
7–8 सितंबर 2025 चंद्रग्रहण भीतरी विद्रोह, गुप्त आक्रोश
11 मार्च 2026 गुरु मार्गी युद्ध/सत्ता परिवर्तन की शुरुआत

जनता और सत्ता में टकराव की बन सकती है स्थिति?

  • विद्रोह और दमन का चक्र तीव्र होगा
  • धार्मिक नेतृत्व के आदेशों को जनता चुनौती देगी
  • युद्ध का बहाना लेकर सत्ता राष्ट्रवाद को जगाएगी
  • बाहरी हमले से सत्ता का वैधता संकट और गहरा होगा
  • एक नया ढांचा, 'धार्मिक लोकतंत्र' का उदय संभव

ऐतिहासिक घटनाओं का ज्योतिषीय संयोग

वर्ष घटना ग्रह-संयोग
1979 इस्लामी क्रांति शनि–राहु तुला में, गुरु कर्क में
1989 खोमैनी का निधन गुरु–केतु–शनि युति
2009 ग्रीन मूवमेंट राहु–शनि कुंभ, मंगल–केतु दृष्टि
2022 महसा अमीनी आंदोलन मंगल–राहु–शनि (वृषभ पर)
2024 इजराइल–ईरान संघर्ष शुरू मंगल–राहु दृष्टि, शनि–गुरु युति

FAQ

Q1: क्या ईरान में पारसी सत्ता है? नहीं, शिया इस्लाम आधारित धर्म सत्ता है.

Q2: क्या यह सत्ता पूरी तरह बदलेगी? नहीं, लेकिन इसका ढांचा और वैधता गहराई से हिलेगी.

Q3: क्या युद्ध सत्ता बदलने का ट्रिगर बनेगा? संभव है, यदि युद्ध लंबा चला या जनता की धैर्य की सीमा टूट गई.

ईरान के लिए 2025–26 न केवल ज्योतिषीय बल्कि ऐतिहासिक संक्रमण काल है. शनि, राहु, गुरु की चाल सत्ता को धर्म, जनता और युद्ध, तीनों दिशाओं से परख रही है.

अगर यह शासन बचा भी, तो वैसा नहीं बचेगा जैसा पहले था. यह आने वाले बड़े बदलाव का दौर है, जिसमें न केवल देश, बल्कि उसकी आत्मा बदलने जा रही है. जिसे ज्योतिष के माध्यम से महसूस किया जा सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University, Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है. इसके साथ ही उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush’ सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है, जिसमें Keyword Research, Topic Clusters, E-E-A-T आधारित कंटेंट और AI Search Optimization शामिल हैं. वे Astrosage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

वर्तमान में Youth Protest, CJP आंदोलन और एक्टर शाहरुख खान को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में PM मोदी की बड़ी परीक्षा! SIR, महंगाई और चुनाव पर क्या कहती है भारत की कुंडली?
अक्टूबर में PM मोदी की बड़ी परीक्षा! SIR, महंगाई और चुनाव पर क्या कहती है भारत की कुंडली?
टैरो राशिफल 25 सितंबर 2026: सिंह को कई स्रोतों से धन लाभ, कर्क के खुलेंगे तरक्की के रास्ते; जानें 12 राशियों का भाग्य
Tarot Card Rashifal: धनु राशि वाले बुद्धिबल से प्रतिद्वंद्वियों को देंगे मात, मिथुन को फाइनेंस से मिलेगा मोटा मुनाफा; देखें कार्ड्स का इशारा
Ganesh Visarjan 2026: 25 सितंबर को भद्रा कब लगेगी? जानें पंचक में विसर्जन का नियम
Ganesh Visarjan 2026: 25 सितंबर को भद्रा भी, पंचक भी... क्या बप्पा की विदाई रोकनी पड़ेगी?
Kal Ka Rashifal 25 September 2026: अनंत चतुर्दशी पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, बंपर धन लाभ और प्रमोशन के प्रबल योग!
Kal Ka Rashifal 25 September 2026: अनंत चतुर्दशी पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, बंपर धन लाभ और प्रमोशन के प्रबल योग!

वीडियोज

BJP On Rahul Gandhi PC | Gyanesh Kumar: 10 पॉइंट्स में जानें राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
EC में मतभेद पर पूर्व CEC की सलाह
जमुई कांड पर 'सरकार' का विवादित बयान
Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs
Bollywood News: ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला लुक आउट, किससे हुई तुलना? (24.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीनों चुनाव आयुक्त स्थिति साफ क्यों नहीं करते', क्या बोले पूर्व CEC कुरैशी?
'तीनों चुनाव आयुक्त स्थिति साफ क्यों नहीं करते', क्या बोले पूर्व CEC कुरैशी?
पासवान, यादव, चौधरी, बिहार में 'मनचलों' की जाति पर बवाल!
पासवान, यादव, चौधरी, बिहार में 'मनचलों' की जाति पर बवाल!
भारत को मिला 17वां मेडल, रिले टीम ने जीता सिल्वर; अंतिम पल में बदली तस्वीर
भारत को मिला 17वां मेडल, रिले टीम ने जीता सिल्वर; अंतिम पल में बदली तस्वीर
साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी पलटी, शीशे से बाहर निकल आया युवक; वीडियो वायरल
तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी पलटी, शीशे से बाहर निकल आया युवक; वीडियो वायरल
Embed widget