एक्सप्लोरर

India-Pak Tension: भारत-पाक तनाव में कूदा चीन, कहां तक निभानेगा पाकिस्तान का साथ, जानें

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है. इस बीच चीन ने खुले तौर पर पाकिस्तान का सपोर्ट किया. लेकिन ज्योतिष गणना बताती है कि चीन ज्यादा समय पर पाकिस्तान का समर्थन नहीं कर पाएगा.

India Pakistan Ceasefire: पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की. 10 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर यानी युद्ध विराम हुआ.

युद्ध विराम के बाद चीन ने भी खुले तौर पर पकिस्तान का सपोर्ट करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान की संप्रभुता के साथ है. आइए ज्योतिष और चीन की कुंडली के माध्यम से जानते हैं कि पाकिस्तान का सपोर्ट करने के पीछे चीन की क्या मंशा है?

चीन की कुंडली (China Kundli)

चीन की कुंडली 1 अक्टूबर 1949 को दोपहर 3:15 बजे की बीजिंग चाइना की है. यह मकर लग्न की कुंडली है जिसमें लग्न में चंद्रमा, तृतीय भाव में राहु, सप्तम भाव में मंगल, अष्टम भाव में शनि, नवम भाव में सूर्य केतु बुध, दशम भाव में शुक्र तथा द्वादश भाव में बृहस्पति हैं.

इस कुंडली को यदि देखें तो यह पूरी तरह से व्यापारी और स्वार्थी देश की कुंडली है जो अपनी तरफ धन लाभ तथा सत्ता लाभ का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देगा. 

यह बात पहले से ही सभी जानते हैं कि पाकिस्तान चीन से हथियार खरीदता है. इस बार कर्ज लेने पर भी यही संभावना है कि चीन ने पाकिस्तान को हथियार दिए हैं और पाकिस्तान को मिला सारा कर्ज चीन के द्वारा हड़प लिया जाएगा और जो आगे पाकिस्तान को EMI भरनी पड़ेगी, वह चीन बहुत अच्छे तरीके से वसूल करेगा यानी पूरी तरह से लूटेगा और यदि पाकिस्तान चीन का कर्ज नहीं चुका पाया तो बदले में पाकिस्तान को गुलाम बनाने की पूरी कोशिश करेगा.

क्या चीन पाकिस्तान पर कब्जा कर पायेगा?

चीन की कुंडली में चतुर्थ भाव का संबंध छठे भाव से नहीं बन रहा है, इसीलिए कर्ज के आधार पर चीन पाकिस्तान पर कब्जा नहीं कर पाएगा. लेकिन जैसे ही पाकिस्तान की हालत खस्ता होगी चीन अपना हाथ पीछे खींचकर पाकिस्तान को अकेला छोड़ देगा.

भविष्य में पाकिस्तान के लिए चीन बनेगा पलटू राम!

इस समय चीन की कुंडली में बुध महादशा के अंतर्गत शुक्र की अंतर्दशा दिसंबर 2025 तक चल रही है, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि चीन को पाकिस्तान से व्यापार के रूप में लाभ हो जाएगा. लेकिन अधिक समय तक चीन पाकिस्तान का समर्थन नहीं करेगा क्योंकि सूर्य के अंतर्दशा में सूर्य ग्रह अवस्था में होने से चीन को पाकिस्तान की तरफ से घाटा महसूस होने लगेगा. चीन भविष्य में पाकिस्तान के लिए पलटू राम साबित होने वाला है.

ये भी पढ़ें: India-Pak Tension: पाकिस्तान की मुश्किल कम नहीं होंगी, हिमाचल के ज्योतिषी ने कर दी भयंकर भविष्यवाणी

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 20 July 2026: शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Aaj ka Kumbh Rashifal 20 July 2026: अष्टम भाव का चंद्रमा, पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी सावधानी, करियर में धैर्य से मिलेगा लाभ
अष्टम भाव का चंद्रमा, पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी सावधानी, करियर में धैर्य से मिलेगा लाभ
Aaj ka Makar Rashifal 20 July 2026: नवम भाव का चंद्रमा, भाग्य देगा साथ, बिजनेस और करियर में बनेंगे सफलता के योग
नवम भाव का चंद्रमा, भाग्य देगा साथ, बिजनेस और करियर में बनेंगे सफलता के योग
Aaj ka Dhanu Rashifal 20 July 2026: दशम भाव का चंद्रमा, करियर में बढ़ेगा उत्साह, नौकरी और बिजनेस में मिलेगी प्रगति
दशम भाव का चंद्रमा, करियर में बढ़ेगा उत्साह, नौकरी और बिजनेस में मिलेगी प्रगति

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget