एक्सप्लोरर

Shukra Gochar 2025: सूर्य की राशि सिंह में शुक्र का गोचर, इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे राजयोग और धन के द्वार!

Shukra Gochar in Leo: 15 तारीख से लेकर 9 अक्टूबर तक शुक्र ग्रह सिंह राशि में करेगा गोचर. इस अवधि में कई राशियों के जातकों को राजयोग और धनयोग का लाभ मिलेगा. जानिए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में.

Shukra Gochar 2025: इस महीने की 15 तारीख से लेकर 9 अक्टूबर तक शुक्र ग्रह सिंह राशि में भ्रमण करेगा. धन और वैभव के कारक शुक्र का यह गोचर सूर्य की राशि में होने से कुछ लोगों के जीवन में विशेष अवसर लेकर आएगा.

इस अवधि में कई लोगों को राजयोग और धनयोग का लाभ मिल सकता है. खासतौर पर राजनीति, प्रशासन और सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा.

जिन राशियों के लिए यह समय परिवर्तनकारी साबित होगा, वे हैं- मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला और धनु.

मेष राशि
शुक्र का पंचम भाव में प्रवेश आपके व्यक्तित्व और प्रतिभा को सुधारेगा. इस समय आप अपनी कार्यकुशलता से लोगों को प्रभावित करेंगे और अधिकार प्राप्त करेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता की प्राप्ति हो सकती है.

अचानक आर्थिक लाभ और संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है और विदेश से नौकरी का प्रस्ताव आने की भी संभावना है. 

वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र का चतुर्थ भाव में गोचर घर-परिवार के लिए आनंद और समृद्धि का मार्ग खोलेगा. नया मकान या संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है. सामाजिक स्तर पर सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

करियर और नौकरी में पदोन्नति व वेतनवृद्धि के संकेत हैं. राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे.

कर्क राशि
धन भाव में शुक्र का आगमन आपकी आय में बढ़ोतरी कर सकता है. मेहनत कम होने पर भी, लाभ अधिक मिलेगा. शेयर बाज़ार या निवेश से अच्छे परिणाम संभव हैं.

बेरोजगारों को नौकरी और नौकरीपेशा लोगों को विदेश से अवसर मिल सकते हैं. वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा और आर्थिक तनाव दूर होंगे.

सिंह राशि
इस राशि में शुक्र का गोचर आपके करियर और जीवनशैली में बड़ा बदलाव ला सकता है. पदोन्नति, नई ज़िम्मेदारियाँ और कामकाज में राहत मिलेगी. नौकरी के काम से विदेश यात्रा संभव है. बेरोजगारों को नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है.

जीवनसाथी को भी उच्च पद प्राप्त हो सकता है और विवाह के योग समृद्ध परिवार में बनेंगे.

तुला राशि
इस राशि के लाभ भाव में स्वामी ग्रह शुक्र का गोचर आपके लिए राजयोग की स्थिति बना रहा है. रुकी हुई धनराशि वापस मिलने के संकेत हैं. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके करियर को आगे बढ़ाएगी. सरकारी नौकरी या स्थायी पद प्राप्त होने की संभावना है.

व्यवसाय और करियर में लाभ होगा और वैवाहिक जीवन में भी शुभ समाचार मिलेगा.

धनु राशि
भाग्य भाव में शुक्र का प्रवेश आपके लिए अत्यंत शुभ है. प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कारों में सफलता मिलेगी. विदेश यात्रा से धन लाभ के अवसर बनेंगे. आय में निरंतर वृद्धि होगी. सरकारी क्षेत्र, बैंकिंग या प्रशासनिक सेवाओं में नौकरी मिलने की संभावना है.

साथ ही, जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें भी बड़े लाभ प्राप्त हो सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Singh Rashifal 18 August 2026: 3रे चंद्रमा व शुक्ल योग से सिंह राशि वालों का बढ़ेगा साहस, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश से होगा मुनाफा
Singh Rashifal 18 August 2026: 3रे चंद्रमा व शुक्ल योग से सिंह राशि वालों का बढ़ेगा साहस, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश से होगा मुनाफा
Mesh Rashifal 18 August 2026: 7वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मेष राशि वालों के बनेंगे मजबूत प्रोफेशनल रिलेशन, शाम तक बदलेगी किस्मत
Mesh Rashifal 18 August 2026: 7वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मेष राशि वालों के बनेंगे मजबूत प्रोफेशनल रिलेशन, शाम तक बदलेगी किस्मत
Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम
Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम
Kumbh Rashifal 18 August 2026: 9वें चंद्रमा व शुक्ल योग से कुंभ राशि वालों को लगेगा बड़ा बिजनेस सौदा, ऑफिस से बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग
Kumbh Rashifal 18 August 2026: 9वें चंद्रमा व शुक्ल योग से कुंभ राशि वालों को लगेगा बड़ा बिजनेस सौदा, ऑफिस से बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget