एक्सप्लोरर

Horoscope Today 06 September 2021: वृष और सिंह राशि वाले न करें ये काम , सभी 12 राशियों का जानें 'आज का राशिफल'

Horoscope Today 06 September 2021: वृषभ (Taurus Horoscope) और कन्या राशि (Virgo Horoscope) वाले 6 सितंबर 2021 के लिए विशेष है, अन्य सभी राशियों का जानते हैं, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today 06 September 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 06 सितंबर 2021, सोमवार को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चंद्रमा सिंह राशि में है. आज का मघा नक्षत्र है. आज का दिन कैसा रहेगा, मेष से मीन राशि तक का आइए जानते हैं, आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन ग्रह स्थितियां अनावश्यक क्रोध दिलाने वाली है. तो वहीं दूसरी ओर एक और विशेष बात पर ध्यान देना होगा कि धन का निवेश विशेषज्ञ या वरिष्ठों के सानिध्य में रहकर रहना होगा. यदि आप विदेशी कम्पनी में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो समय अनुकूल  है, ऐसे में इस क्षेत्र में प्रयास करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी. बिजनेस में लगे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, कपड़ों के व्यापारी खासकर सजग रहें. हेल्थ को ठीक रखने के लिए, बिगड़ी दिनचर्या को सुधारना आपके लिए लाभकारी होगा. पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद का आशंका है, आज ऐसी स्थिति से बचकर रहें. 

वृष- आज के दिन पूरा फोकस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगाना होगा. सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहने से एडवांटेज मिलेंगे. ऑफिस का काम काज हल्का रहेगा, इसलिए खाली समय का उपयोग  कार्यों में करना सार्थक होगा. खुदरा व्यापारी कोई डील पक्की हो रही है तो उसमें अनावश्यक देरी न करें. विदेश जाने की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा. विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस कर सकेंगे. हेल्थ को लेकर आज खासकर गर्भवती महिलाएं अलर्ट रहें, तबीयत में गिरावट आने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. जमीन या मकान से संबंधित मामले सुलझते नजर आ रहे हैं. 

मिथुन- आज के दिन धैर्य के साथ सही समय की प्रतीक्षा करना लाभदायक होगा. यदि कार्य न बने तो कल के लिए रुक जाना बेहतर होगा. सामाजिक तौर पर विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, ऐसे में अलर्ट रहते हुए कोई भी लापरवाही न करें. ऑफिस में टीम को प्रेरित करते रहें. होटल स्टूडेंट के मालिकों को अच्छा मुनाफा होगा. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में कुछ राहत मिल सकती है. युवा करियर के लिहाज से कुछ और  भी खंगालते रहने चाहिए. सेहत में महामारी के प्रति सतर्कता रखें. यात्रा करते वक्त बेहद सावधान रहें. भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं.

कर्क- आज के दिन संयमित व्यवहार और भाषा में विनम्रता अनिवार्य रहेगी. खुद को अपडेट करने का समय है, ऐसे में मातृभाषा के अलावा कोई नई भाषा भी सीख सकते हैं. करियर में लाभ मिलने की संभावना है. रियल एस्टेट के कारोबारियों को नए प्रोजेक्ट मिलेंगे. ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. काम न बनें तो उसका मानसिक दबाव भी बढ़ेगा, इसलिए समयबद्ध तरीके से सभी लंबित काम पूरे कर लें. खांसी की समस्या सामने आ सकती है. डॉक्टर की सलाह से जांच कराएं और दवाएं लेकर निदान पाएं.परिवार के लोगों के साथ मिलने का मौका मिलेगा.  व्यक्तिगत संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. 

सिंह- आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अप्रिय घटना से मन निराश हो सकता है. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को काम पूरी ईमानदारी से करना होगा, क्योंकि बॉस की पैनी निगाह आप पर है. मेडिकल से जुड़े व्यापारी परेशान रह सकते हैं. दुकान या कारोबार से संबंधित दस्तावेज पूरे करके रखें अन्यथा सरकारी कार्यवाही की चपेट में आ सकते हैं. विद्यार्थी टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई करें. युवा संगति  को लेकर सतर्क रहें. समय बर्बाद करने वाले साथियों से दूरी रहें. डिप्रेशन के शिकार व्यक्ति थोड़ा सतर्क रखें, खुद को अकेला न छोड़ें. विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है. 

कन्या- आज का दिन पसंदीदा कार्य करने से मन प्रसन्न होगा. ऑफिस में बॉस आपकी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे, पुराना  हुआ प्रमोशन मिल सकता है. व्यापारिक कार्यों में विघ्न या रुकावटें दिख रही हैं, थोड़ा धैर्य के साथ काम करें. हिसाब-किताब में कोई भी लापरवाही न बरतें. फुटकर कारोबारियों को उनका रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है. युवा वर्ग विवाद से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से शरीर में डेफिशिएंसी की वजह से परेशान रह सकते हैं, ऐसे में समस्या ज्यादा बढ़ रही है तो डॉक्टर से सलाह लेना ही उचित होगा. मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा. ननिहाल से शुभ सूचना मिलेगी.

तुला- आज के दिन छोटी-छोटी समस्याओं के प्रति अधिक पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे में थोड़ा धैर्य के साथ काम करें. आपकी गलतियों विरोधियों को मजबूत बना सकती है. लोहे के कारोबारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. फुटकर कारोबारियों के लिए नया व्यापार का शुभारंभ होगा, तो वहीं दूसरी ओर हिसाब-किताब में पारदर्शिता बनाए रखें. युवा कानूनी दांवपेच से बचकर रहें और भूलकर भी कोई गैर कानूनी काम न करें. सेहत को लेकर पहले से बीमार हैं तो सावधानी बरतें. अपनी दवाओं और दिनचर्या में कोई लापरवाही न रखें. आज कहीं घूमने फिरने का मौका मिलेगा, संभव हो तो परिवार भी साथ ले जाएं.

वृश्चिक- आज के दिन कार्य में सफलता और यश प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, महादेव की आराधना करें सभी कार्य बन जाएंगे. ठेकेदारी का काम करने वालों को को गुणवत्ता के प्रति सजग रहने की जरूरत है. व्यापारी वर्ग अधीनस्थों के कामकाज पर निगाह रखें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, तो वहीं दूसरी ओर युवा भी सफलता हासिल कर सकेंगे मेहनत में कोई लापरवाही न करें. हेल्थ को लेकर आज चिकनाई युक्त भोजन करने से बचना चाहिए. बदहजमी के समस्या हो सकती है. दूरदराज के रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा. पारिवारिक गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा.

धनु-  आज के दिन अपनी नाराजगी दूसरों पर जाहिर न करें, किन्हीं बातों को लेकर मूड ऑफ रह सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. अचानक धन मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए प्रयासों में किसी भी प्रकार की कमी न लाएं. होम अप्लायंसेज बेचने वाले कारोबारी अच्छा लाभ कमा सकेंगे. विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. युवाओं के लिए भी दिन सामान्य रहेगा. गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को अधिक सावधानी बरतनी होगी. घर में बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, साथ ही  मां की सेहत को लेकर भी अलर्ट रहें.

मकर- आज के दिन नॉलेज गेन करने पर फोकस करना चाहिए. ऑफिस में आपसी विश्वास में कमी देखने को मिलेगी, साथ ही सहकर्मियों एवं उच्चाधिकारियों से व्यवहार करते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है, नहीं तो अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकता है. कपड़े का व्यापार करने वालों का दिन शुभ है. युवा वर्ग मित्रों के साथ अच्छा व्यवहार करें. हेल्थ को लेकर गैस्ट्रिक प्रॉब्लम से बच कर रहना है, तो वहीं दूसरी ओर सिर में दर्द की वजह से अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. मित्रों और वरिष्ठ लोगों से सहयोग प्राप्त होगा. घर के खर्च आपके सामने आ सकता है, तो इसलिए उसे प्लान कर लेना चाहिए.
 
कुम्भ- आज के दिन मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा, तो वहीं दूसरी ओर दिमाग कुछ लग्जरी को ओर आकर्षित हो सकता है. ऑफिस के कार्य में परफेक्शन लाने की कोशिश करेंगे तो निस्संदेह लाभ देखने को मिलेगा, साथ ही आपके अधिकारों में भी वृद्धि की संभावना है. अधीनस्थों से परिश्रम  में सफलता मिलेगी. व्यापारिक वर्ग ग्राहकों के साथ अनावश्यक झगड़ों से बचने का प्रयास करें, अन्यथा कोई अंजान व्यक्ति आपके कारोबार में डेंट मार सकता है. सेहत की बात करें तो संभलकर चलें गिर कर चोट लगने की आशंका है. परिवार और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, और यदि उनको आवश्यकता हो तो बढ़कर मदद करें.
 
मीन- आज के दिन कड़ी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त कर पाएंगे, इसलिए जोर शोर से लगना होगा. ऑफिस में आपकी गिनती वरिष्ठों की श्रेणी में आती है, तो इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी को भी सलाह देते समय उसको परख अवश्य लें. जो व्यापारी विदेशी कंपनियों का उत्पाद खरीदते व बेचते हैं उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है, तो वहीं दूसरी ओर लग्जरी वस्तुओं के व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. स्वास्थ्य को लेकर जिन लोगों को थायराइड की समस्या है उनको सचेत रहने की सहाल दी जाती है. पिता या पिता तुल्य का सम्मान करें, उनका सानिध्य प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें:
September 2021: मकर राशि में बड़ी हलचल होने जा रही है. देव गुरु बृहस्पति, न्याय के देवता शनि देव के घर में करेंगे प्रवेश

सावन ही नहीं भादो का महीना भी शिवजी को प्रसन्न करने के लिए श्रेष्ठ है, सोमवार को पूजा के लिए बन रहा है अत्यंत शुभ योग, जानें शिव जी के 108 नाम

आर्थिक राशिफल 06 सितंबर 2021: कन्या और तुला राशि वालें बरते सावधानी, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Kumbh Rashifal 21 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को जॉब प्रोफाइल बदलाव से होगा लाभ, बिजनेस में मिलेगा बड़ा फायदा
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Makar Rashifal 21 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, इनोवेटिव आइडियाज से बढ़ेगा कारोबार
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण
Dhanu Rashifal 21 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले विदेशी संपर्क व कर्ज से बचें, कार्यक्षेत्र में वाणी पर रखें नियंत्रण

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget