एक्सप्लोरर

Horoscope 22 April 2022: इन 4 राशियों पर रहेगी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today 22 April 2022, Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों के लिए 22 अप्रैल 2022 का दिन विशेष है. सभी राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 22 April 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पचांग के अनुसार आज 22 अप्रैल 2022 शुक्रवार को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी की तिथि है. आज का दिन महत्वपूर्ण है. शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है. आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष - राशि वालों के सभी कामों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. आप कामों की पूर्णता पर ध्यान दीजिए. शोध से जुड़े कामों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. संभव है आपका शोध समाज को नई दिशा दे सके. वर्तमान व्यापार में किसी तरह का परिवर्तन करना चाहते हैं तो अभी उसके लिए उपयुक्त समय नहीं है. पीठ दर्द की समस्या से सावधान रहने की जरूरत है. आगे झुक कर काम न करें न ही बोझ उठाएं. बच्चों के स्वास्थ्य के लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. ठंडा गर्म से बहुत सी बीमारियां होती हैं. बचाव करें. राजनीति से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है. अचानक कहीं जरूरी काम से जाना पड़ेगा, तैयार रहें.  

 Vastu Dosha: घर में कांटेदार पौधा लगाने से क्या होता है? नहीं जानते हैं तो जान लें

वृष- राशि के लोग भविष्य के लाभ को ध्यान में रखते हुए निवेश करने की सोच रहेे हैं तो प्लानिंग का यह सही समय है. ऑफिस के कामों में विवाद न करें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है. आपसी तालमेल बैठा कर काम करने की कोशिश करें. सोने-चांदी के व्यापारियों को लाभ कमाने की स्थिति बन रही है. मांग बढ़ने से रखा माल भी बिक कर लाभ देगा. पुरानी चोट पर फिर से नई चोट लगने की आशंका है. तकलीफ बढ़ सकती है इसलिए पहले ही ध्यान रखें तो ठीक रहेगा. परिवार में किसी तरह का विवाद है तो कोई बात नहीं. उसे धैर्य और प्रसन्नता के साथ सुलझाने की कोशिश करें. इस राशि के लोगों को सामाजिक रूप से मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए. इससे आपको प्रसन्नता होगी.

Mercury Transit 2022 : धन से जुड़ी परेशानी को दूर करने आ रहें ग्रहों के 'राजकुमार', इन राशियों के भाग्य में होगी वृद्धि

मिथुन- राशि के लोगों को मन में सेवा भाव बना कर काम करना चाहिए. सेवा करने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी करते हैं तो अपने ऑफिस में टीम को साथ लेकर चलें. टीम भावना से काम करने से कोई दिक्कत नहीं आएगी.  व्यापार के क्षेत्र में बड़े पार्टनर और ग्राहकों के मिलने का योग बन रहा है. कारोबार में तरक्की होगी. अस्थमा के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है. उन्हें पहले से बचाव का इंतजाम करना चाहिए. भागदौड़ न करें. घर के नल, पाइप लाइन या इससे जुड़ा हुआ कोई काम लटका हुआ है तो समय निकाल कर उसे ठीक करा लें. छात्र वर्ग को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इस मामले में लापरवाही किसी भी कीमत पर उचित नहीं है.

Astrology : इन राशि के लोगों को समझाना होता है बहुत ही मुश्किल, निकालते हैं बाल की खाल

कर्क- राशि के लोगों को अनावश्यक रूप से क्रोध नहीं करना चाहिए. क्रोध से बचाव करते हुए तनाव से भी दूर रहें. ऑफिस के कामों को बे-मन से करने की जरूरत नहीं है. जो भी काम है ठीक से करें ताकि गलतियों की आशंका न रहे. लग्जरी वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला है. काम करते वक्त हाथो में किसी तरह से चोट लग सकती है. किसी धारदार वस्तुओं से सचेत रहने की आवश्यकता है. परिवार को आपसे बहुत अपेक्षाएं हैं. आप उन अपेक्षाओं को पूरा कर खरे साबित होंगे. छात्रों को कठिन विषयों को पढ़ने पर फोकस करना चाहिए. सरल विषय तो वे एक बार में समझ ही लेंगे.

Rahu : जीवन में अचानक बढ़ जाएं परेशानी तो समझ लें ये ग्रह कर रहा है गड़बड़

सिंह- राशि के लोगों को मस्त रहना चाहिए. भविष्य की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. सब ठीक होगा. बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है. पदोन्नति हो सकती है. कपड़ों के कारोबार से जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ कमाने का योग बन रहा है. पुराना स्टॉक निकल सकता है. वाहन चलाने या चलने फिरने में गिर सकते हैं. इस तरह से गिर कर चोट लगने की आशंका है. शादी के लिए योग्य युवाओं के विवाह की बात तो काफी समय से चल रही है. अब पक्की होने का समय आ गया है. गुरु व अध्यापक के के मार्गदर्शन से आपका जीवन रूपी मार्ग सुगम होगा. उनसे खुल कर चर्चा करिए.

Zodiac : इस राशि की लड़कियों को आता है तुरंत गुस्सा, बात करते समय बरतनी चाहिए सावधानी

कन्या- राशि वाले दूसरों की बातों को पूरा सुनें. बीच में बात काटना ठीक नहीं है. पूरा सुनने के बाद अपनी राय दें. सरकारी विभागों में काम करने वाले लोगों को अपना काम पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए ताकि गलती न हो. कारोबार में बदलाव लाने की जरूरत है, इसी काम में ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ने का प्रयोग भी करना चाहिए. वैश्विक महामारी को लेकर सजग रहें. वैक्सीन के पूरे डोज नहीं लिए हैं तो लें और सावधानी बरतें. भूमि या मकान से संबंधित काम पूरे होने के समय आ गया है. काम पूरे होने से प्रसन्नता का आभास होगा. चल रही परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की कमी ठीक नहीं है. मन लगाकर तैयारी करना चाहिए.

Shani Dev : जीवन में इन गलतियों की भयंकर सजा देते हैं शनि देव

तुला- राशि के लोगों का घूमने और खरीदारी करने का मूड बनेगा. बढ़िया है कभी-कभी ऐसा करना चाहिए.  नौकरी करने के स्थान में परिवर्तन की संभावना दिख रही है. हो सकता है आपकी टेबल बदल जाए. व्यापार में स्टॉक की खरीदारी करना चाहते हैं तो पैसे का लेन-देन सोच समझ कर करना चाहिए. पैरों की देखभाल ठीक से करिए. पैरों में चोट लगने की आशंका है जिसे देखते हुए सतर्क रहना चाहिए. कुल में शोक समाचार मिलने की आशंका है. घर हो या बाहर रिश्तों में दूरियां आना ठीक नहीं है. यदि किन्हीं कारणों से दूरियां हैं तो प्रयास कर उन्हें कम करें.

Surya Grahan 2022 : 10 दिन बाद सूर्य पर राहु का अटैक, इस दिन लगेगा साल का पहला 'सूर्य ग्रहण'

वृश्चिक- राशि वालों का मन आज प्रसन्नता से भरपूर रहेगा. वे अपने को खूब ऊर्जावान महसूस करेंगे. आप ज्ञानी है तो अच्छी बात  है किंतु इसका बखान करने की क्या जरूरत है. शो ऑफ करना कई बार नुकसानदायक होता है. व्यापार में न चाहते हुए भी ऐसी परिस्थितियां बनेंगी की आपको धन का निवेश करना पड़ सकता है। नींद लेना बहुत जरूरी होता है क्योंकि अनिद्रा के कारण बहुत से रोग जन्म लेते हैं. भरपूर नींद लेने का पूरा प्रयास करें. आज आपको किसी न किसी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है इसलिए इसके लिए तैयार रहना चाहिए. आपकी भाषा में मधुरता होना चाहिए. मधुर भाषा आपको अपने संपर्क बढ़ाने में काफी मदद करेगी.  

Numerology :  इस डेट में जन्में लोग कम उम्र में ही हासिल कर लेते हैं मन पसंद 'जॉब', होती है गजब की प्रतिभा

धनु- राशि के लोगों के स्वभाव से अहंकार झलक सकता है जो ठीक नहीं है. अपने स्वभाव में सौम्यता लाएं. ऑफिशियल कार्य को आज आप समय से पूरा कर पाएंगे जिसे पूरा करने में अक्सर लेट हो जाते हैं. कारोबारी मामले में आपकी किसी मल्टीनेशनल कंपनी से पार्टनरशिप होने की संभावना दिख रही है. हल्का और सुपाच्य भोजन जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है। इस मौसम में गरिष्ठ और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए. परिवार के मामलों में आपको अपने लोगों से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. इसमें कोई हर्ज नहीं है. विवादित मामलों में अनावश्यक कूदने की जरूरत नहीं है, इस तरह के मामलों से दूरी बना कर रखें.  

Shani Dev : शनि आ रहे हैं 'कुंभ राशि' में, इन राशि राशियों पर अब शुरू होगी कष्टकारी साढ़ेसाती और ढैय्या

मकर- राशि वालों का महत्वपूर्ण कार्य से ध्यान भटक सकता है. अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना चाहिए. ऑफिस में आपके कामों की सूची मांगी जा सकती है. आपको अपने कामों की सूची तैयार रखना चाहिए. बिजनेस के मामले में आज आपकी ग्राहकों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है. अलर्ट रहना चाहिए. आपको किसी तरह के इंफेक्शन की आशंका है. खानपान और अन्य तरह से सावधानी बरतना चाहिए.  परिवार की बड़ी जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं. इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए. मित्र मंडली के साथ समय बिताने का योग बन रहा है. कुछ अपनी कहेंगे कुछ उनकी सुनेंगे तो मन हल्का होगा.

Astrology : इन राशि वालों की नाक पर रहता है गुस्सा, इस बुरी आदत के कारण जीवन भर पछताते हैं

कुंभ- राशि के लोगों को आज पहले से सोचे गए काम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी जिससे वे प्रसन्न होंगे. पॉलिटिक्स में रुचि रखने वालों को अवसर मिलने का योग दिख रहा है. प्रयास तेज करें. अपने अधीन काम करने वाले लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना चाहिए. अच्छे व्यवहार से वे मन लगा कर काम करेंगे, बेड रेस्ट पर रहने वालों को सचेत रहने की जरूरत है. किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है. आपकी माता जी बीमार चल रही हैं तो उनको स्वास्थ्य संबंधित मामलों में राहत मिल सकती है. सामाजिक क्षेत्र में आज भजन कीर्तन करने से आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे.

Panchak : 'पंचक' लगने जा रहा है, शनि जिस दिन करेंगे राशि परिवर्तन उसी दिन समाप्त होगा पंचक

मीन- राशि वाले दूसरों को सोच-समझ कर सलाह दें नहीं तो बात उलटी भी पड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में टीम लीडर अपने अधीनस्थों पर कठोर नियम न लागू करें क्योंकि इससे दिक्कत होगी. इस राशि के जो लोग होटल रेस्टोरेंट का काम करते हैं वे अच्छा मुनाफा कमाएंगे. वे बल्क ऑर्डर पा सकते हैं. आपको शारीरिक व्याधियों से बच कर रहना होगा. पहले से ही सचेत रहें तो कोई बड़ी व्याधि नहीं आएगी. आपकी पॉकेट जितना उचित समझती है, घर के खर्चों की लिस्ट उसके अनुरूप ही होना चाहिए. जहां तक कानूनी मामला है. आपके दस्तावेज बहुत मजबूत होने चाहिए. उन्हें दुरुस्त कर लीजिए.  

दोस्तों पर इस राशि के लड़के खूब उड़ाते हैं 'पैसे', महंगे गैजेट और इन चीजों पर जमकर करते हैं खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget