एक्सप्लोरर

Horoscope Today 11 January 2022: वृषभ, कन्या और मीन राशि वाले सावधान रहें, जानें सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 11 January 2022 Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए 11 जनवरी 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. सभी 12 राशियों के लिए कैसा है आज का दिन जानते हैं, आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 11 January 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 11 जनवरी 2022 मंगलवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की नवमी की तिथि है. आज का दिन महत्वपूर्ण है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा मेष राशि में रहेगा. आज अश्विनी नक्षत्र है. आज का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं, मेष से मीन राशि तक का राशिफल.

मेष- आज के दिन रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य को निपटाना होगा. साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे.ऑफिशियल कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेगा. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. विद्यार्थी वर्ग इधर-उधर कि बातों में अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं. हेल्थ में कान से संबंधित कोई दिक्कत रहती है तो आज दिक्कत बढ़ सकती है. नहाते समय कान में पानी न जाए क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके कान में कोई इंफेक्शन की दिक्कत देने वाली है. यदि डॉक्टर ने किसी चीज का परहेज बताया है तो उसे गंभीरता से फॉलो करें, अन्यथा इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. 

वृष- आज का दिन मिश्रित फल के साथ गुजरने वाला है. यदि कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं. नया ऑफिशियल काम करने को मिल सकता है. महिलाएं यदि शिक्षा से संबंधित ऑनलाइन कोर्स कर सकती हैं.  व्यापारी वर्ग आर्थिक आय को लेकर परेशान न हों. विद्यार्थियों के लिये दिन महत्वपूर्ण रहेगा, पढ़ाई में उनका मन लगेगा. सेहत में अपने रूटीन पर ध्यान देना होगा साथ ही सोना और जागना सही समय पर हो इस बात पर भी ध्यान दें. छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा अलर्ट रहना होगा.परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें. 

मिथुन- आज के दिन पिछले किए गये निवेशों से लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर रुके हुए आधे-अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा. बॉस व उच्चाधिकारी आपके कार्यों कि समीक्षा कर सकते हैं कार्य पर ध्यान दें यदि किसी ऑफिशियल कार्य बहुत दिनों से पेंडिंग है तो आज निपटा सकते हैं. व्यापारियों को अपने पुराने स्टॉक को निकालने पर जोर देना चाहिए तत्पश्चात् ही नया माल स्टोर करें अन्यथा माल फंस सकता है. सेहत में इन दिनों में शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है. आपको स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा. पारिवारिक आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे. धार्मिक पुस्तकों को पढ़ सकते हैं.

कर्क- आज के दिन अनेक तरह कि प्रसन्नता आपकी झोली में गिर सकती है. जिससे आप प्रसन्नचित नजर आएंगे. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो आज आपका लक एण्ड  लेबर दोनों इर्द–गिर्द रहेगा. इसलिए कार्यों में कठिन परिश्रम करने में कोताही न बरतें. व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है तो वहीं दूसरी ओर भूमि-भवन से संबंधित कारोबार करने वालों को भी आज सजग रहने की आवश्यकता है. हेल्थ में गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में नियमितता रखनी होगी एवं भरपूर नींद लें, इस बात का भी ख्याल रखें.  परिवार में यदि कोई मनमुटाव चल रहा था तो उसे समाप्त करने के लिए आपको प्रयास करने चाहिए. 

सिंह- आज के दिन ऑफिशियल वर्क को प्रोफेशनल तरीके से पूरा करना होगा वहीं सहयोगी के साथ टू द प्वाइंट बात करें. छोटे व्यापारियों के लिए दिन लाभ भरा हो सकता है. विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी. आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ विशेष एलर्ट है- अग्नि तत्व पेट में प्रधान है इसलिए खाली पेट बहुत देर रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है.  किन्ही कारणों के चलते परिवार में विवाद हो सकता है, क्रोध की अग्नि रिश्तों को जला सकती है. परिवार के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह बढ़-चढ़ करना होगा. घर के वरिष्ठों की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए. 

Astrology : कुंडली में इन ग्रहों के कमजोर होने से बना रहता है गंभीर रोग होने का खतरा

कन्या- आज के दिन अपनी कमजोरी को अपने तक ही सीमित रखें अन्यथा दूसरे इसका लाभ उठा सकते हैं. कर्मक्षेत्र में यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहें हैं तो ये समय बदलाव का नहीं है क्योंकि आपका जो निर्णय है वो गलत भी हो सकता है. लग्जरी वस्तुओं के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है. प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले विद्यार्थी प्रोफेशनल तरीके से पढ़ाई करें और खासतौर पर उन प्रश्नों पर अधिक गौर करें जो पूर्व परीक्षाओं में आ चुके हैं. सेहत में नसों में खिंचाव के कारण दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.

तुला-  आज के दिन ऑफिशियल वर्कलोड के चलते दोगुना परिश्रम करना पड़ सकता है. तो वहीं ऑफिस के कार्यों को अपग्रेड करने के लिए अध्ययन व कोई कोर्स करने का विचार कर रहें है तो आपके लिए वर्तमान समय बेहतर है. स्टेशनरी से संबंधित कारोबार करने वालों को वर्तमान समय में लाभ थोड़ा कम होगा लेकिन इस स्थिति से परेशान होने की जरूरत नहीं है.युवा वर्ग को वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा. हेल्थ में रक्त विकार को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है. जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है. संबंध बिगड़ने से पहले खुद पहल कर मामला सुलझा लें.

वृश्चिक- आज के दिन भविष्य की कल्पना करके अपना वर्तमान खराब करने से बचना होगा. ऑफिस में कार्य की रूपरेखा में बॉस कुछ बदलाव कर सकते है.इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वालों की आय में वृद्धि होने की संभावना दिख रही है. ऑनलाइन चल रही पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी वर्ग परेशान रहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो हड्डियों से संबंधित कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें क्योंकि इस समय हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. पिता जी की ओर से स्नेह-सलाह एवं मार्गदर्शन मिलेगा. परिवार में किसी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इस ओर सचेत रहें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.   

धनु- आज के दिन कुछ धर्म-कर्म भी करते रहें इसके लिए पूरे परिवार के साथ रामचरितमानस का पाठ, भागवत कथा करना चाहिए. कर्मक्षेत्र में कार्य को करते समय रिचेक भी करते चलें क्योंकि कार्यों में गलती आपकी परेशानी का कारण हो सकती है. हार्डवेयर से संबंधित कारोबारियों को आज लाभ के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. सेहत की बात करें तो हृदय रोगियों को अधिक चिंता करने से बचना होगा अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही दवाइयों का समय पर सेवन करना होगा. घर की छोटी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनके खान-पान और दिनचर्या को लेकर अलर्ट रहें .

मकर- आज के दिन चुगली करने वाले लोगों से दूर रहना होगा, अन्यथा बात आप पर आ जाएगी. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग कार्य पूर्ण होने से संतुष्ट रहेंगे, वहीं अधीनस्थों कि गलतियों पर पैनी निगाह बनाएं रखें. क्रॉकरी का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. विद्यार्थियों को अनुशासन तोड़ने पर शिक्षकों से सजा मिल सकती है. सेहत की बात करें तो गले से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यदि पहले से परेशानी चल रही है तो सावधान हो जाएं. परिवार के लिए दिन सामान्य है. घर में नल या पाइप लाइन से जुड़ा कोई काम पेंडिंग है तो उसे आज ही ठीक करवा लें. 

कुम्भ- आज के दिन ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि उतना ही बोले जितने की आवश्यकता है.ऑफिशियल कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे. दांपत्य जीवन में यदि कोई समस्या हैं उसको सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर परेशान हो सकते हैं. जिन लोगों की पढ़ाई बीच में ही छूट गयी थी उन लोगों को फिर से पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए. सेहत में ग्रहों की स्थिति अग्नि दुर्घटना कराने के फिराक में चल रही है वहीं घर में बिजली की वायरिंग को लेकर भी कोई दिक्कत चल रही है तो उसको लेकर भी अलर्ट रहना होगा. 

मीन- आज के दिन घर हो या बाहर किसी की भी बुराई कतई न करें, क्योंकि नकारात्मक ग्रहों की स्थिति आपको षड्यंत्र में अनावश्यक रूप से फंसा सकती हैं. आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्लानिंग के साथ-साथ डिजाइनिंग पर भी फोकस करना होगा. बिजली के सामान से संबंधित व्यापार करने वालों का आर्थिक मामलों अच्छा रहने वाला है. जितना आपने मुनाफे के लिए सोच रखा है, उससे अधिक कि उम्मीद है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन धारदार व अग्नि से संबंधित कार्य करते समय सचेत  रहना चाहिए क्योंकि नकारात्मक ग्रह चोट पहुंचा सकते हैं. दांपत्य जीवन में यदि कोई समस्या हैं उसको सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:
Makar Sankranti 2022 : ग्रहों के राजा 'सूर्य' की इन राशियों पर बरसने जा रही है कृपा, जानें अपनी राशिफल

Chanakya Niti : संकट सामने हो तो चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget