एक्सप्लोरर

Hindu New Year 2021: नव संवत्सर में मंगलदेव हैं राजा और मंत्री, बढ़ाएंगे उत्साह और बल

Hindu New Year 2021 Date Calendar: नव संवत्सर मंगलवार 13 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहा है. नव संवत्सर विक्रम संवत 2078 के राजा और मंत्री दोनों मंगल ग्रह हैं. मंगल की कृपा से यह वर्ष नवोत्साह और ऊर्जा का संचारक होगा.

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय परंपरा में नववर्ष का प्रारंभ होता है. इसी दिन चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है. साथ ही भारत में नव विक्रम संवत प्रारंभ होता है. नव संवत्सर विक्रम संवत 2078 होगा. इस नव वर्ष के राजा और मंत्री दोनों मंगल ग्रह हैं. मंगल देव अग्नि और बल के प्रतीक हैं. ऐसे में नव संवत्सर दुनिया में नवोत्साह और ऊर्जा का संचार करने वाला है.

इस बार मंगल के पास राजा और मंत्री के महत्वपूर्ण पद हैं. नव संवत्सर का आरंभ जिस वार से होता है, वही वर्ष का राजा होता है. इस बार यह प्रारंभ मंगलवार से हो रहा है. मंगलदेव के प्रभाव से लोगों में जीवटता और साहस बढ़ेगा. संघर्ष में लोग और अधिक मजबूती से खड़े नजर आएंगे. अवरोध आएंगे लेकिन प्रभावहीन रहेंगे.

मंगलवार को नवरात्रि का आरंभ भी शक्ति पूजा के लिए श्रेष्ठ बन पड़ा है. यह शक्ति संचय का वर्ष रहने वाला नववर्ष है. हालांकि ऊर्जा की अधिकता में गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है. वर्षा ऋतु में बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. खंड वर्षा के योग बन सकते हैं.

इनमें आएगी तेजी

राजा और मंत्री मंगल के अतिरिक्त सस्येश शुक्र, धान्येश गुरु, मेघेष मंगल, रसेश रवि, नीरसेश शुक्र, फलेश चंद्र, धनेश शुक्र और दुर्गेश मंगल होंगे. मंगल के प्रभाव से खेल प्रतिस्पर्धा और अन्य भौतिक गतिविधियों में तेजी आएगी. धनेश शुक्रदेव होने से लक्ष्मी मां की कृपा सभी बनी रहेगी.

धान्येश गुरु अच्छी पैदावार और फसल होने के अधिकारी हैं. नववर्ष में धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी. रसेश रवि होने से प्रकृति में इस बार रस अर्थात आनंद की सीमितता रहेगी. देश और समाज में आवश्यक कार्य ही गति पाएंगे. कला संस्कृति और धार्मिक गतिविधियों का प्रभाव साधारण रहेगा.

नव संवत्सर का नाम इस बार राक्षस बताया गया है. ऐसे में इस वर्ष तामस प्रवृत्तियों की अधिकता देखी जाएगी. लोगों का व्यवहार आकस्मिक और असामान्य रह सकता है. ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार कुल 60 संवत्सरों का उल्लेख मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget