एक्सप्लोरर

Hindu Nav Varsh 2025: हिंदू नववर्ष कब से शुरू हो रहा है, इस बार सूर्य-शनि की युति क्या करने वाली है?

Surya Shani Yuti 2025: ज्योतिष से जानें क्या होता है जब संवत्सर का राजा और मंत्री दोनों की सूर्य हो.जब शनि को संवत्सर में फलेश-दुर्गेश और सूर्य को मेघेश का स्थान मिले तो प्राकृतिक स्थिति कैसी होती है.

Surya Shani Yuti 2025: विक्रम संवत 2082 का नाम सिद्धार्थी संवत है. इस संवत में सूर्य देव और शनि देव की महत्वपूर्ण भूमिका पर दृष्टि डालें तो मार्च 2025 को शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे साल सूर्य देव का प्रभाव बना रहेगा. ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं 2025 में किस प्रकार का वातावरण रहेगा?

साल का राजा और मंत्री एक ही हो और सूर्य होने पर शास्त्रों में लिखा है- स्वयं राजा स्वयं मंत्री जनेषु रोगपीड़ा चौराग्नि शंका विग्रह भयं च नृपणाम।

अर्थ है- जब राजा और मंत्री दोनों एक ही हो तो राजनीतिक क्षेत्र में राजनेता अपना मनमाना आचरण शुरू करते हैं और अपनी शक्तियों का भरपूर दुरुपयोग भी करते हैं. स्वयं का स्वार्थ पूरा करने के लिए किसी भी क्रूरता की हद तक जा सकते हैं. विपक्ष के प्रति षड्यंत्र बहुत बड़े स्तर पर किए जाते हैं. जनता सरकार की तानाशाही से असन्तुष्ट रहती है. केन्द्र की सरकार और राज्य की सरकार में अत्याधिक मतभेद शुरू होते हैं.

अनाज फल सब्जियों की पैदावार में कमी आती है, सही समय पर वर्षा नहीं होती है और महंगाई में वृद्धि होती है. रेल दुर्घटना में अग्निकाण्ड, हवाई दुर्घटना होती है. नेत्र रोगों में वृद्धि होती है.

मेघेश सूर्य - संवत्सर में जब मेघेश सूर्य हो तो वर्षा में कमी रहती है, क्योंकि सूर्य अग्नितत्व प्रधान है. मेघ से संबंधित मामलों में अग्नितत्व शुभ परिणाम नहीं देता है, इसलिए उपयोगी वर्षा में कमी रहती है, गर्मी और सूखा अधिक पड़ता है.

दुर्गेश शनि- संवत्सर में जब शनि सेना का स्वामी होता है तो आंतरिक दंगे फसाद में बढ़ोतरी होती है. इस वर्ष झगड़े जिस वातावरण होने से लोगों अपने स्थानों को छोड़कर दूसरे स्थानों में जा सकते हैं. सांप्रदायिक झगड़े दंगे अधिक होंगे.

फलेश शनि- जब फलों का स्वामी शनि खाद्य सामग्री के व्यापार में अस्थिरता आती है. शनि शुष्कवृति का ग्रह होने से फसलों का उत्पादन कम रहता है, कीटाणुओं के करण फसल में संक्रमण फैलता है तथा सड़न भी अधिक होती है. इस कारण से महंगाई अधिक होती है.

शनि का राशि परिवर्तन- मार्च 2025 में शनि देव का मीन राशि में प्रवेश होगा जहां पर राहु पहले ही विराजमान हैं और कुम्भ राशि की ओर बढ़ रहे हैं. दोनों ग्रहों का जल तत्व की राशि में युति बना लेना विश्वभर के लिए चिंताजनक हो सकता है. इस युति के कारण वर्ष में नामी देश बड़े स्तर के षड्यंत्र कर के गुटबाजी फैलाकर स्वयं का स्वार्थ सिद्ध करेंगे, युद्ध जैसा वातावरण निर्मित करने का कड़ा प्रयास किया जाएगा और काफी बड़े स्तर पर सफलता भी मिलेगी. कूटनीति के सहारे से आतंकी हमलों को अंजाम दिया जाएगा, जलमार्ग से आतंकी हमलों की तथा जल से किसी प्रकार के संक्रमण की आशंका भी बनी रहेगी.

निष्कर्ष (conclusion)- शनि और सूर्य की परिस्थितियों से प्रतीत होता है कि वर्ष 2025 आम जनता के पक्ष में निराशा ही देगा. इस साल बड़े पदाधिकारियों का बोलबाला रहेगा तथा राजनीतिक क्षेत्र में तानाशाही जैसा माहौल बनेगा. आम जनता का हित नहीं सोचा जाएगा. फसलों का नुकसान बेमौसमी अल्प बरसात तथा अधिक तापमान के कारण होगा. महंगाई चरम ओर पहुंचेगी. कुल मिलाकर 2025 का वर्ष आम जनता के हित में नहीं है.

ये भी पढ़ें: Horoscope February 2025: फरवरी के 28 दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे, जानिए एस्ट्रोलॉजर से

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget