एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश जी के आगमन, स्थापना और विसर्जन का जानें शुभ मुहूर्त, इन मंत्रों से करें गणपति बप्पा को प्रसन्न

Ganesh Chaturthi 2021: 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी है. इस दिन से गणेश उत्सव शुरू होता है. इस दिन गणेश जी का घर पर आगमन होता है.

Ganesh Chaturthi 2021: पंचांग के अनुसार 10 सितंबर 2021, शुक्रवार को भाद्रपद यानि भादो मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस तिथि को ही गणेश चतुर्थी कहा जाता है. गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के प्रिय पुत्र की विशेष पूजा की जाती है.

गणेश जी को शास्त्रों में बुद्धि का दाता बताया गया है. इसके साथ ही गणेश जी को प्रथम देवता और विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. गणेश जी व्यक्ति के सभी संकटों के हरने वाले देवता माने गए हैं. इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने से गणेश जी अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं. भादो मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही भव्य रूप से मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी की तिथि से ही गणेश उत्सव का आरंभ होता है. गणेश उत्सव पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है. बह्मवैवर्त पुराण में गणेश जी को भगवान श्रीकृष्ण का रूप बताया गया है.

गणपति बप्पा मोरया
10 सितंबर, शुक्रवार से गणेश उत्सव का आरंभ होगा. गणेश उत्सव, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ आरंभ होता है और दस दिनों तक यह जयघोष कानों को सुनाई देता है. अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ 10 दिन बाद यानि अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन करने की पंरपरा है. गणेश चतुर्थी का पर्व तीन चरणों में मनाया जाता है, पहला चरण में गणेश जी का आगमन होता है यानि गणेश जी को घर पर लाया जाता है, इसके बाद भगवान गणेश जी की स्थापना की जाती है. गणेश जी की स्थापना विधि पूर्वक करनी चाहिए और दस दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए. तीसरे चरण में गणेश जी का विसर्जन किया जाता है.

शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार गुरुवार 9 सितंबर 2021 को चतुर्थी तिथि रात्रि 12 बजकर 18 मिनट से आरंभ होगी, जो 10 सितंबर 2021 की रात 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. गणेश जी की मूर्ति स्थापना का मुहूर्त शुक्रवार सुबह सूर्योदय से पूरा दिन बना हुआ है.

गणेश चतुर्थी 2021

  • गणेश चतुर्थी- 10 सितंबर, 2021
  • मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त- प्रातः 11:03 से दोपहर 01:32 बजे तक
  • चतुर्थी तिथि शुरू- 10 सितंबर 2021, को दोपहर 12:18 बजे
  • चतुर्थी तिथि समाप्त- 10 सितंबर 2021, को रात 09:57 बजे
  • गणेश महोत्सव आरंभ- 10 सितंबर, 2021
  • गणेश महोत्सव समापन- 19 सितंबर, 2021
  • गणेश विसर्जन- 19 सितंबर 2021, रविवार

गणेश जी का मंत्र क्या है?

  • ॐ गं गणपतये नमः
  • श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥
  • ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।

यह भी पढ़ें:
September Festival List 2021: सितंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से विशेष है, जानें सितंबर माह के व्रत और त्योहार

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी पर ग्रहों का बन रहा है विशेष संयोग, 4 ग्रह अपनी ही राशि में कर रहे हैं गोचर, बना रहा हैं 'राजयोग'

आर्थिक राशिफल 10 सितंबर 2021: इन तीन राशियों को हो सकती है धन की हानि, मेष से मीन राशि तक जानें राशिफल

Ganesh Chaturthi 2021: घर में भूलकर भी न लाएं 'गणेश जी' की ऐसी मूर्ति, गणेश जी की सूड की दिशा पर दें विशेष ध्यान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget