एक्सप्लोरर

Hanuman Garhi Ayodhya: अयोध्या के इस हनुमान मंदिर के बिना अधूरा है राम मंदिर का दर्शन, जानें हनुमानगढ़ी का गुप्त रहस्य

Hanuman Garhi Mandir: राम नगरी अयोध्या का हनुमान गढ़ी मंदिर बहुत प्रसिद्ध है. दूर-दूर से लोग यहां हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं. माना जाता है कि यहां साक्षात हनुमान जी का वास है.

Hanuman Garhi Temple: 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. अयोध्‍या में इसकी तैयारियां जोर-शोर पर हैं. हर किसी की नजरें अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर पर हैं. अयोध्या को मंदिर और मूर्तियों का शहर कहा जाता है. यहां लगभग 8000 मठ-मंदिर हैं जिनकी अलग-अलग परंपरा और मान्यताएं हैं. इनमें सबसे प्रसिद्ध पवन पुत्र बजरंगबली का मंदिर है. इस प्राचीन मंदिर का नाम है हनुमानगढ़ी. इस मंदिर के दर्शन के बिना रामलला का दर्शन अधूरा माना जाता है. 

भगवान राम ने हनुमान जी को दिया था ये मंदिर 

इस मंदिर के बारे में कई मान्यताएं प्रचलित हैं. माना जाता है कि भगवान राम ने लंका से लौटने के बाद अपने प्रिय भक्‍त हनुमान को यह स्थान रहने के लिए दिया था. इसलिए अयोध्‍या में आने से पहले हनुमागढ़ी में विराजमान हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए. अथर्ववेद के अनुसार भगवान राम हनुमान जी को यह मंदिर देते हुए कहा था कि जब भी कोई भक्‍त अयोध्‍या आएगा तब वो सबसे पहले हनुमान जी के दर्शन करेगा. माना जाता है कि हनुमान जी यहां हर वक्त मौजूद रहते हैं.

ऊंचे टीले पर स्थित है हनुमानगढ़ी

अयोध्‍या शहर के बीचोबीच बना हनुमान जी का ये मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है. हनुमानगढ़ी को भगवान बजरंगबली का घर कहा जाता है. इस मंदिर के चारों तरफ साधु-संतों का निवास है. इस मंदिर की स्थापना 300 साल पहले स्वामी अभयारामदासजी के निर्देश में सिराजुद्दौला ने की थी. हनुमानगढ़ी के दक्षिण में सुग्रीव टीला औक अंगद टीला  हैं. 

ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के आदेश पर आज भी हनुमान जी अयोध्या का कार्यभार संभालते हैं.  यह मंदिर अयोध्या की सरयू नदी के दाहिने तट पर ऊंचे टीले पर स्थित है. मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को 76 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. इस मंदिर की सभी दीवारों पर हनुमान चालीसा और चौपाइयां लिखी हुई हैं.

हनुमानगढ़ी में पूरी होती है मनोकामना

हनुमान गढ़ी में हनुमान जी की प्रतिमा दक्षिण मुखी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां दर्शन करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है. यहां आकर हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है.  हनुमान जी की कृपा से जीवन में समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि अयोध्या की सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी पड़ती है. 

हनुमानगढ़ी में है हनुमान निशान 

हनुमानगढ़ी मंदिर में एक विशेष ‘हनुमान निशान' है. यह चार मीटर चौड़ा और आठ मीटर लंबा ध्वज है. यह निशान लंका से विजय का प्रतीक है. इसके साथ ही एक गदा और एक त्रिशूल भी है. परंपरा के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पहले राम जन्‍म‍भूमि स्‍थल में हनुमान निशान ले जाता जाता है. करीब 20 लोग हनुमानगढ़ी से रामजन्मभूमि स्थल पर इसे ले जाते हैं और सबसे पहले उसकी पूजा की जाती है. 

हनुमानगढ़ी की गुप्त पूजा 

अयोध्या के सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में एक गुप्त पूजा भी की जाती है और इससका रहस्य भी गुप्त होता है. यह पूजा सुबह 3 बजे शुरू की जाती है. ऐसा कहा जाता है कि इस पूजा के दौरान बजरंगबली पुजारियों को साक्षात दर्शन भी देते हैं. इस पूजा में 8 पुजारी सम्मिलित होते हैं. इसमें श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होती है. इस पूजा के बारे में कोई भी पुजारी मंदिर परिसर के बाहर किसी से नहीं बताते हैं और ना ही किसी से इस विषय पर कोई चर्चा करते हैं.


ये भी पढ़ें

सुख,समृद्धि के ग्रह शुक्र का गोचर आज, इन 4 राशियों के धन लाभ के बनेंगे योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 Vidya 64 Kala List: क्या हैं वो 14 विद्याएं और 64 कलाएं, जो साधारण इंसान को भी बना देती हैं 'महामानव'?
14 Vidya 64 Kala List: क्या हैं वो 14 विद्याएं और 64 कलाएं, जो साधारण इंसान को भी बना देती हैं 'महामानव'?
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Prediction 2026: ज्योतिषाचार्य का जुलाई में पुल टूटने और भारी तबाही का था अनुमान, अब सच साबित हुई ABP Live की यह बड़ी भविष्यवाणी!
ज्योतिषाचार्य का जुलाई में पुल टूटने और भारी तबाही का था अनुमान, अब सच साबित हुई ABP Live की यह बड़ी भविष्यवाणी!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget