एक्सप्लोरर

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि में होगी बड़ी हलचल, ये ग्रह बदल रहा है राशि

Guru Purnima Venus Transit 2022: गुरु पूर्णिमा का पर्व 13 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा. इस शुक्र का राशि परिवर्तन भी हो रहा है. मिथुन राशि में शुक्र का गोचर सभी को प्रभावित करेगा.

Guru Purnima Shukra Gochar 2022: गुरु पूर्णिमा के पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है. ये पर्व हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल ये विशेष तिथि 13 जुलाई 2022 को पड़ रही है. इसी दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन एक और विशेष खगोलीय परिवर्तन हो रहा है.

शुक्र ग्रह जिसे भोग विलास का कारक माना जाता है वहीं शुक्र को दैत्यों का गुरु भी कहा जाता है. गुरु पूर्णिमा के दिन शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेगा. मिथुन राशि कालपुरुष की कुंडली की तीसरी राशि है. मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. बुध को गणित, तर्क, कानून, संगीत, गायन, लेखन आदि का कारक माना गया है. विशेष बात ये है कि मिथुन राशि का स्वामी बुध है. यानि इस दिन बुध अपने ही घर में विराजमान रहेगा.

मिथुन राशि में शुक्र का फल
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि जब दैत्यों के गुरु शुक्र, ग्रहों के राजकुमार बुध के घर मिथुन राशि में आते हैं तो व्यक्ति चतुराई से अपने काम निकालता है. मित्रों का सहयोग प्राप्त करता है. ज्ञान में वृद्धि होती है. विद्वानों की सभाओं में सम्मान प्राप्त करता है. होरारत्नम के अनुसार-

निषेवमाणो मिथुन प्रसूते शुक्रो नरं वाग्मिनमूर्जितच्च।
सुहृदद्विजतिथ्यपरं कृतज्ञं विज्ञानशास्त्रार्थकथारच्च।।

इसके अनुसार जिन लोगों की कुंडली में मिथुन राशि में शुक्र ग्रह होता है. वे बहुत ही चंचल और तीक्ष्णबुद्धि वाले होते हैं ये बहुत सोच समझ कर बोलते हैं. इनकी संगत अच्छी होती है. विद्वानों के बीच लोकप्रिय होते हैं. तर्क शास्त्र में निपुण होते हैं. 

मिथुन राशिफल
शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए कुछ विशेष फल लेकर आ रहा है. गुरु पूर्णिमा के दिन शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है. ये परिवर्तन करियर में सफलता दिलाएगा. जो बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं वे अपने परिश्रम का फल प्राप्त करेंगे. लेकिन कर्ज की स्थिति से बचें. विद्वानों का सम्मान करें और वाणी को खराब न करें.

Weekly Horoscope: सभी राशि वाले जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: तुला से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा है ये सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Kal Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget