एक्सप्लोरर

Grahan 2024: साल 2024 में लगेंगे कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानें क्या पड़ेगा देश-दुनिया पर प्रभाव

Eclipse 2024 Dates: भारत में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं. वर्ष 2024 में चार ग्रहण लगेंगे. जानते हैं कि अगले साल कब-कब सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेंगे.

Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण और सूर्य दोनों खगोलीय घटनाएं हैं जो चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य की स्थिति के कारण बनती हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य एवं चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है. इस दौरान शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि साल 2024 में भी चार ग्रहण देखने को मिलेंगे.  इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. आइए जानते हैं कि साल 2024 में किस दिन सूर्य और चंद्र ग्रहण लग रहे हैं.

8 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा लेकिन यह भारत में नहीं दिखेगा. इसलिए इसका धार्मिक महत्व भी नहीं होगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में ही दिखाई देगा. 

सूर्य ग्रहण का समय: 8 अप्रैल की रात्रि 09:12 मिनट से  मध्य रात्रि 01:25 मिनट तक.
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि:  4 घंटे 25 मिनट 

2 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को होगा. यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक वलयाकार ग्रहण होगा. यह तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा हो, लेकिन इसकी दूरी धरती से दूर हो. धरती से दूर होने के कारण चंद्रमा छोटा दिखता है. इस सूर्य ग्रहण का ज्यादातर पथ प्रशांत में होगा. दक्षिण अफ्रीका के चिली और अर्जेंटीना में यह एकदम साफ दिखेगा.

सूर्य ग्रहण समय:  2 अक्टूबर की रात्रि 09:13 मिनट से मध्य रात्रि 03:17 मिनट पर समाप्त 
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 6 घंटे 04 मिनट 

25 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नए साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो 25 मार्च 2024 को लगेगा. यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा और इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा. इस दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारों से होकर गुजरता है. इस दौरान ग्रहण काफी कमजोर होगा, जिस कारण इसे पूर्ण या आंशिक ग्रहण की तुलना में नग्न आंखों से देखना कठिन हो जाता है. चंद्रमा गहरी छाया में प्रवेश नहीं करता. यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्से, अफ्रीका के कुछ हिस्से उत्तर और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा. इसके अतिरिक्त प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी दिखेगा.

चंद्र ग्रहण समय:  प्रातः काल सुबह 10: 23 मिनट से लेकर दोपहर 03: 02 मिनट तक है
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 36 मिनट तक

18 सितंबर को आखिरी चंद्र ग्रहण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 में होगा. ये आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. ए यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी यह दिखेगा. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा का एक छोटा हिस्सा ही गहरी छाया में प्रवेश करेगा.

दूसरे चंद्र ग्रहण का समय: प्रातः काल 06:12 मिनट से लेकर 10:17 मिनट तक है
दूसरे चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 04 मिनट तक

प्राकृतिक आपदाओं की आशंका

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि चार ग्रहणों की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का समय से ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा. इसमें भूकंप, बाढ़, सुनामी, विमान दुर्घटनाएं का संकेत मिल रहे हैं. प्राकृतिक आपदा में जनहानि कम ही होने की संभावना है. फिल्म एवं राजनीति से दुखद समाचार. व्यापार में तेजी आएगी. बीमारियों में कमी आएगी. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. आय में इजाफा होगा. वायुयान दुर्घटना होने की संभावना है. 

इनके प्रभाव से पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे. सत्ता संगठन में बदलाव होंगे. पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा. आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है.

ये भी पढ़ें

बहुत साहसी और हिम्मत वाले होते हैं इन राशि के लोग, मेहनत से बनाते हैं अपना भाग्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026: धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
Weekly Tarot Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026, धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
टैरो राशिफल 25 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को अटका हुआ धन व कई स्रोतों से कमाई, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 25 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को अटका हुआ धन व कई स्रोतों से कमाई, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
कल का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा रविवार? जानें 12 राशियों का आर्थिक, करियर और लव राशिफल
Kal Ka Rashifal 25 October 2026: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
कन्या साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: कठिन प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे, ऑफिस में सतर्कता जरूरी और सेहत अलर्ट; पढ़ें वीकली उपाय
Virgo Weekly Horoscope 25 to 31 October 2026: मिड वीक में मौसमी बीमारियों से रहें सतर्क, फैमिली में तकरार से बचें; पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget