एक्सप्लोरर

Gemology: इन दो रत्नों को माना जाता है खतरनाक, धारण करते समय बरतें सावधानी

Gemology: कुंडली में चल रहे ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार रत्न धारण करने से बहुत लाभ होता है. लेकिन ज्योतिष में ऐसे रत्नों के बारे में बताया गया है जोकि प्रभावी होने के साथ ही खतरनाक भी माने गए हैं.

Gemology: ग्रह-नक्षत्रों के प्रतिकूल प्रभावों को अनुकूल बनाने के लिए ज्योतिष द्वारा रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है. कुंडली के अनुसार, रत्न धारण करने से ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है और जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलती है.

लेकिन कुछ ऐसे भी रत्न होते हैं, जिसे ज्योतिष में खतरनाक बताया गया है. इन रत्नों को उचित नियम या विधि से धारण न करने पर आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. रत्न औषधि की तरह होते हैं. जैसे औषधि का अगर सही तरीके से इसका सेवन न किया जाए तो शरीर पर इसका साइड इफेक्ट होने लगता है. ठीक इसी तरह से रत्नों को भी सही तरीके से धारण न करने पर फायदे के जगह नुकसान हो सकता है.

रत्न शास्त्र में 9 रत्न और 84 उपरत्नों के बारे में बताया गया है, जोकि किसी न किसी ग्रह से संबंधित होते हैं. लेकिन विशेषकर दो रत्नों को धारण करते समय सावधानी बरतने की जरूरत होती है. सावधानी न बरतने पर ये रत्न असरदार के जगह खतरनाक साबित हो सकते हैं. आइये जानते हैं इन दो रत्नों के बारे में में.  

ये दो रत्न होते हैं खतरनाक

ज्योतिष में हीरा (Diamond) और नीलम (Sapphire) को बेहद खतरनाक रत्न माना गया है. हीरा रत्न शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है तो वहीं नीलम शनि ग्रह से संबंधित होता है. ऐसे में कभी भी इसे बिना ज्योतिषी की सलाह के धारण न करें. अगर आप केवल फैशन या शौक के लिए इन रत्नों को धारण करेंगे तो इससे आपके जीवन में उथल-पुथल मच सकती है.

रत्न धारण करते समय बरतें सावधानी

  • रत्न धारण करने से पहले रत्न विशेषज्ञ या ज्योतिषी की सलाह जरूरी लेनी चाहिए.
  • रत्न धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी से अपनी जन्मकुंडली अवश्य दिखवा लें.
  • रत्न धारण करने के बाद इसे बार-बार उतारना नहीं चाहिए.
  • अगर आपने नीलम रत्न धारण किया है तो शनिवार के दिन तामसिक भोजन और नशीले पदार्थों का सेवन न करें.
  • नीलम रत्न धारण करने के बाद गलत कामों में लिप्त रहें. वरना शनि देव आपसे रुष्ट हो सकते हैं.
  • हीरा रत्न धारण करने से पहले ज्योतिष से कुंडली में शुक्र की स्थिति जान लें.
  • हीरे के साथ माणिक्य और मूंगा धारण नहीं करना चाहिए.
  • कभी भी टूटा, चटका या रंग छूटे हुए रत्न को धारण न करें.
  • किसी भी रत्न को अमावस्या, संक्रांति और ग्रहण के दिन धारण नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Shani Dev Upay: कुंडली में भारी है शनि तो तुरंत कर लें ये उपाय, परेशानियां होगी दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Kal Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget