एक्सप्लोरर

Shani Dev Upay: कुंडली में भारी है शनि तो तुरंत कर लें ये उपाय, परेशानियां होगी दूर

Shani Dev Upay: शनि सभी ग्रह में उग्र माने जाते हैं. कुंडली में शनि भारी होने से कई परेशानियां खड़ी हो जाती है. शनि ग्रह को शांत कर शुभ फल पाने के लिए ज्योतिष में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है.

Shani Dev Upay: शनि देव को न्यायधीश और दंडाधिकारी कहा जाता है. क्योंकि वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार न्यायोचित फल देते हैं. इसलिए शनि देव कर्म प्रधान देवता भी कहलाते हैं. शनि देव के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाता है और उसकी सारी परेशानियां दूर हो जाती है.

लेकिन शनि देव की टेढ़ी दृष्टि से व्यक्ति को राजा से रंक बनते भी देर नहीं लगती है. वहीं जिस व्यक्ति पर शनि की ढैय्या या साढे साती चल रही हो, उसके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां लगी रहती हैं. इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को सभी नवग्रहों में सबसे उग्र ग्रह माना गया है.

साथ ही ज्योतिष में शनि देव को प्रसन्न करने के कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है. इन उपायों को करने से कुंडली में शनि अनुकूल रहते हैं. साथ ही इन उपायों से शनि की दशा जैसे साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है. अगर आपकी कुंडली में भी शनि की दशा भारी है तो इन उपायों को जरूर करें.

शनि देव के उपाय (Shani Dev Upay)

  • काले कुत्ते की सेवा करने शनि देव प्रसन्न होते हैं. शनिवार के दिन किसी काले कुत्ते को सरसों तेल में चुपड़ी रोटी खिलाने से शनि की दशा कम होती है.
  • शनि देव को काला रंग पसंद होता है. इसलिए जिन लोगों की कुंडली में शनि भारी हो उन्हें काले पशु-पक्षियों को भोजन खिलाना चाहिए और साथ ही काले रंग वस्तुओं का दान करना चाहिए.
  • शनिवार के दिन जल में तेल, चीनी और काला तिल मिलाकर पीपल पेड़ में अर्पित करें और तीन परिक्रमा करें. इस उपाय को करने से भारी शनि का प्रभाव कम हो जाता है.
  • बजरंगबली की पूजा करने वाले या बजरंग बली के भक्तों पर भी शनि देव की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है. ऐसे में शनिवार के दिन शनि देव के साथ ही बजरंगबली की भी पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ कराएं.
  • सात मुखी रुद्राक्ष शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. इसे धारण करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शनि ग्रह से संबंधित सभी दोष दूर हो जाते हैं. आप शनिवार या सोमवार के दिन सात मुखी रुद्राक्ष को गंगाजल से शुद्ध कर धारण कर सकते हैं. इससे भी कुंडली में शनि की स्थिति अनुकूल होती है.

ये भी पढ़ें: Sawan 5th Somwar 2023: पांचवें सावन सोमवार पर अद्भुत योग का संयोग, नौकरी में तरक्की के लिए ये उपाय करना न भूलें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp पर भेजते हैं रामचरितमानस की चौपाइयां, लेकिन क्या जानते हैं तुलसीदास ने इसे संस्कृत में क्यों नहीं लिखा?
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget