एक्सप्लोरर

Garuda Purana: जब महिलाएं कर रही हो ये काम तो भूलकर भी न देखे पुरुष, अंजाम होता है बहुत बुरा

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में मानव जीवन से जुड़ी कई अहम बातें बताई गई हैं, जिसका अनुसरण करने से जीवन सुखमय व्यतीत होता है. इसमें महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए कुछ विशेष नियम और व्यवहार बताए गए हैं.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: हिंदू धर्म में कुल 18 पुराण हैं. इनमें देवी-देवताओं को केंद्र मानकर धर्म, अधर्म, पाप-पुण्य आदि के बारे में बताया गया है. लेकिन इन पुराणों में गरुड़ पुराण को महत्वपूर्ण माना गया है.

गरुड़ पुराण वैष्णव संप्रदाय से संबंधित ग्रंथ है, जिसमें मृत्यु के बाद की स्थितियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया है. इसी के साथ गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे पहलुओं के बारे में भी चर्चा की गई है, जो हमें अच्छे गुण का महत्व बताते हैं और अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करते हैं. इसलिए आज के समय भी इस ग्रंथ को विशेष महत्व दिया जाता है.

गरड़ पुराण में कुल 84 लाख योनियों के बारे में चर्चा की गई है, जिसमें मानव योनि को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है. इसका कारण है मानव का व्यवहार. अगर आप एक पुरुष हैं तो स्त्री के प्रति आपका व्यवहार कैसा होना चाहिए और अगर आप स्त्री हैं तो आपका व्यवहार कैसा होना चाहिए. गरुड़ पुराण में इसकी शिक्षा दी गई है. क्योंकि आप अपने व्यवहार और गुणों से ही अच्छे-बुरे कर्म अर्जित करते हैं और मरणोपरांत कर्मों के अनुसार ही फल भुगतना पड़ता है. गरुड़ पुराण में महिलाओं द्वारा किए जाने वाले ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिसे पुरुषों को देखने की मनाही है. जानते हैं इन कार्यों के बारे में.

महिला करे ये काम तो भूलकर न देखे पुरुष

  • नवजात बच्चे को स्तनपान कराती हुई महिला को कभी भी नहीं देखना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि, बच्चे को भूख लगने के कारण महिला को उसे सार्वजनिक स्थान या यात्रा के दौरान भी स्तनपान कराना पड़ जाता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, जो पुरुष ऐसे समय में महिलाओं को देखते हैं उन्हें विभिन्न तरह की विपदाओ को सामना करना पड़ता है.
  • गरुड़ पुराण के अनुसार, जब कोई स्त्री कपड़े बदल रही हो तो उस समय भी पुरुष को महिला की ओर भूलकर भी नहीं देखना चाहिए. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, कपड़े बदलती ही महिला को देखने से पुरुष पाप का भागीदार बनता है और मरने के बाद ऐसे लोग नरक में जाते हैं.
  • इसके साथ ही गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, जब कोई महिला नहा रही हो तो भी पुरुष को उसकी ओर नहीं देखना चाहिए. वहीं महिलाओं को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि, वह अगर चारदीवारी के बाहर या नदी-तालाब में नहा रही है तो कपड़े पहनकर ही स्नान करें.

 ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मरने से पहले कर लीजिए ये 5 काम, आत्मा सीधे पहुंचेगी बैकुंठ धाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Rally 2026: राहुल गांधी का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, मोदी सरकार की असली परीक्षा 12 नवंबर के बाद
राहुल गांधी का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, मोदी सरकार की असली परीक्षा 12 नवंबर के बाद
Kal Ka Rashifal 2 November 2026: सोमवार को लक्ष्मी योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ का लोन पास और कन्या को पदोन्नति!
Kal Ka Rashifal 2 November 2026: सोमवार को लक्ष्मी योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ का लोन पास और कन्या को पदोन्नति!
Pope Leo XIV on AI: क्या मशीनों को इंसानों जैसे अधिकार मिलेंगे?
Pope Leo XIV: क्या AI को इंसानों जैसे अधिकार मिलने चाहिए? पोप ने मशीनों को लेकर दी बड़ी चेतावनी
Aaj Ka Kanya Rashifal 1 November 2026: 11वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से मसालों के कारोबार में नेशनल पहचान
Aaj Ka Kanya Rashifal 1 November 2026: 11वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से मसालों के कारोबार में नेशनल पहचान

वीडियोज

INDIA Bloc Rally at Ramlila Maidan: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष की महारैली में क्या हुआ? | Rahul
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला से हटाएंगे ज्ञानेश- विपक्ष की जंग कब तक शेष! | ABP
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally EXCLUSIVE Drone Video: विपक्ष की महारैली फ्लॉप? | Breaking | ABP
ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
1984 के सिख नरसंहार पर शशि थरूर का बयान, 'गहरा अफसोस है लेकिन अब...'
1984 के सिख नरसंहार पर शशि थरूर का बयान, 'गहरा अफसोस है लेकिन अब...'
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
Embed widget