एक्सप्लोरर

Garuda Purana: अमीर होने से रोकती है ये 5 आदतें, मां लक्ष्मी भी छोड़ देती हैं साथ

Garuda Purana: गरुड़ पुराण ग्रंथ में श्रीहरि विष्णु द्वारा ऐसे कामों के बारे में बताया गया, जो आपको कभी धनवान बनने नहीं देंगे. इतना ही इस कामों को करने वाले राजा को भी रंक बनते देर नहीं लगती.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti In Hindi: जीवन में धनवान बनने की इच्छा हर व्यक्ति की रहती है. हर कोई चाहता है कि वह सुखी और संपन्न जीवन व्यतीत करें. खासकर उसे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े. लेकिन कभी-कभी जाने-अनजाने में की गई गलतियां भी गरीबी का कारण बन जाती है.

हिंदू धर्म के महापुराणों में एक गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु द्वारा कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है जो आपको अमीर बनने से रोकती है. गरुड़ पुराण के नीतिसार में सुखी और सफल जीवन व्यतीत करने के कई उपाय और कामों के बारे में बताया गया है.

साथ ही गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जिसे करने वाले स्वयं दरिद्रता को निमंत्रण देते हैं. वहीं जो लोग इन कामों को करते हैं उनसे मां लक्ष्मी भी हमेशा नाराज रहती हैं. इसलिए ऐसे लोगों को कभी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है. अगर आप धनवान बनना चाहते हैं, मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और सुखी-संपन्न जीवन बिताना चाहते हैं तो आज से ही इन आदतों को त्याग कर दें.

ये गलतियां देती हैं गरीबी को निमंत्रण

  • धन का घमंड: गरुण पुराण के अनुसार, जिसके पास धन होने का घमंड हो जाए वह व्यक्ति बौद्धिक रूप से कमजोर हो जाता है. इसलिए ऐसे लोगों का दूसरों के साथ मेल-मिलाप भी कम होता है और ऐसे लोगों के घर मां लक्ष्मी भी कभी वास नहीं करती हैं. इसलिए धन है तो उसे संचय करें, जरूरत के अनुसार खर्च करें और जरूरतमंदों की मदद करें.
  • लालच भाव रखना: बड़े-बुजुर्गों ने हमेशा ही लालच को ‘बुरी बला’ का नाम दिया है. इसलिए जितना संभव हो सके इस बुरी बला से दूरी बना लें. लोभ-लालच सुखी परिवार और यहां तक कि जीवन को भी नष्ट कर देती है. साथ ही लालची व्यक्ति गलत मार्ग को भी अपनाने लगता है. ऐसे लोग कभी सुखी जीवन नहीं जी पाते.
  • मेहनत करने से बचना: परिश्रम से भागने वाले, अपना काम दूसरों को सौंपने वाले और आराम फरमाने वाले लोगों के पास भी लक्ष्मी जी तनिक देर भी नहीं ठहरती है. इसलिए यह बात जान लें कि, मेहनत से कमाया गया धन ही आपको सुख दे सकता है.
  • गंदे वस्त्र पहनने वाले: मां लक्ष्मी उसी घर पर वास करती हैं जहां साफ-सफाई होती है. गरुण पुराण के अनुसार, ऐसे लोग जो गंदे कपड़े पहनते हैं, प्रतिदिन स्नान नहीं करते, नाखून नहीं काटते या लंबे समय तक बाल-दाढ़ी नहीं बनवाते, उन्हें दरिद्रता का सामना करना पड़ता है. इसलिए घर के साथ ही शरीर की स्वच्छता पर भी ध्यान दें.
  • देर तक सोना: शास्त्रों में भी ब्रह्मा मुहूर्त में उठने की बात कही गई है. वहीं गरुड़ पुराण के अनुसार भी सूर्योदय के बाद तक सोने वाली तरक्की हासिल नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों के पास हमेशा ही धन की कमी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: सीधे नरक की ओर ढकेल देंगे ये काम, कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 30 July 2026: सावन के पहले दिन आयुष्मान योग का महासंयोग, कर्क और धनु राशि वालों की खुलेगी लॉटरी!
Kal Ka Rashifal 30 July 2026: सावन के पहले दिन आयुष्मान योग का महासंयोग, कर्क और धनु राशि वालों की खुलेगी लॉटरी!
Surya Grahan Rahu Yog: सूर्य ग्रहण पर बन रहा राहु योग, इन 4 राशियों के लिए अगले 15 दिन भारी, क्या आप भी हैं लिस्ट में?
सूर्य ग्रहण 2026 पर ग्रहों की विशेष चाल, क्या आपकी राशि पर भी है संकट? जानें अगले 15 दिन क्यों हैं चुनौतीपूर्ण
Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: गुरु पूर्णिमा पर किसे मिलेगा करियर में लाभ और किसे रहना होगा सावधान
आज का राशिफल: गुरु पूर्णिमा पर बना दुर्लभ संयोग, मकर में चंद्रमा का गोचर! जानें 12 राशियों राशिफल
Meen Rashifal 29 July 2026: मीन राशि वालों को 11वें चंद्रमा और प्रीति योग से बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता, परास्त होंगे विरोधी
Meen Rashifal 29 July 2026 (Guru Purnima): मीन राशि वालों को 11वें चंद्रमा और प्रीति योग से बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता, परास्त होंगे विरोधी

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
ना आलिया ना राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget