एक्सप्लोरर

Garuda Purana: अशुभ समय में कभी न करें ये काम, वरना हंसता-खेलता जीवन हो जाएगा बर्बाद

Garuda Purana: हिंदू धर्म में हर कार्य करने के लिए समय निर्धारित है. गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें यदि अशुभ समय पर किया जाए तो हंसता-खेलता जीवन भी बर्बाद हो सकता है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पुराण की श्रेणी में रखा गया है. इस पुराण के पाठ से न सिर्फ व्यक्ति सही-गलत के बीच फर्क को समझता है, बल्कि इसमें सुखी जीवन जीने के कई रहस्य भी समाहित हैं.

सही समय पर करें सभी काम

हिंदू धर्म में सभी कार्यों के लिए समय, दिन, वार, मुहूर्त आदि निर्धारित किए गए हैं. इसलिए जन्म से लेकर शादी-विवाह, पूजा-पाठ, अनुष्ठान यहां तक की मृत्यु के बाद किए जाने कर्मकांड के लिए भी समय निर्धारित किए गए हैं. सही समय पर किए गए कामों से वह काम पूर्ण माना जाता है.

इसी क्रम में गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अशुभ समय पर करना आपको भारी पड़ सकता है. इतना ही नहीं, यदि आप इन कामों को गलत समय पर करेंगे तो इससे आपको जीवनभर के लिए पछताना भी पड़ सकता है. आइये जानते हैं इन कामों के बारे में.

  • झाड़ू लगाना: गरुड़ पुराण के अनुसार, कभी भी सूर्यास्त के बाद घर पर झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. वैसे तो मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है, लेकिन संध्याकाल को मां लक्ष्मी के आगमन का समय माना जाता है. इसलिए इस समय कभी भी घर पर झाड़ू नहीं लगाना चाहिए.
  • दही खाना: दही का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. लेकिन यदि आप सूर्यास्त के बाद दही खाते हैं तो इससे उल्टा आपको नुकसान हो सकता है. ऐसे लोग बीमार पड़ते हैं और इनकी आयु भी कम होती है.
  • तुलसी पूजन: हिंदू धर्म में हर घर पर तुलसी का पवित्र पौधा होता है और इसकी पूजा की जाती है. लेकिन रात्रि में कभी भी तुलसी पूजन न करें और न ही तुलसी में जल चढ़ाएं. ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है.
  • बाल-नाखून काटना: शास्त्रों में बाल-नाखून काटने के लिए भी खास दिनों के बारे में बताया गया है. इसके अनुसार शनिवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन बाल-नाखून नहीं काटने या कटवाने चाहिए. साथ ही सूर्यास्त के बाद भी ये काम नहीं करने चाहिए. वहीं आप सोमवार, बुधवार और रविवार के दिन बाल-नाखून काट सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: बर्बादी की ओर ले जाती हैं ये 5 आदतें, इनसे तुरंत बना लें दूरी वरना हो जाएंगे कंगाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 4 July 2026: शनिवार को वृषभ और तुला राशि वालों को होगा बंपर धन लाभ, पढ़ें 4 जुलाई का टैरो राशिफल
Tarot Rashifal 4 July 2026: शनिवार को वृषभ और तुला राशि वालों को होगा बंपर धन लाभ, पढ़ें 4 जुलाई का टैरो राशिफल
जुलाई की पहली भविष्यवाणी सच? EV साइबर सुरक्षा विवाद ने बढ़ाई चिंता
जुलाई की पहली भविष्यवाणी सच? EV साइबर सुरक्षा विवाद ने बढ़ाई चिंता
Kal Ka Rashifal 4 July 2026: शनिवार को प्रीति योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मकर राशि के जातकों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत!
शनिवार को प्रीति योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मकर राशि के जातकों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत!
Saptahik Rashifal 6 -12 July 2026: करियर, धन और लव लाइफ में किसका चमकेगा भाग्य? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope: करियर, धन और लव लाइफ में किसका चमकेगा भाग्य? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget