एक्सप्लोरर

Garuda Purana: बर्बादी की ओर ले जाती हैं ये पांच आदतें, इनसे तुरंत बना लें दूरी वरना हो जाएंगे कंगाल

Garuda Purana: अपनी उन्नति या बर्बादी का कारण व्यक्ति स्वयं होता है. गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी आदतों की चर्चा की गई है, जिसे करने से आपका कंगाल होना निश्चित है. इसलिए तुरंत इनसे दूर बना लीजिए.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में एक है, जोकि वैष्णव संप्रदाय से संबंधित पुराण है. इसके मुख्य देवता भगवान श्रीहरि विष्णु हैं. इसमें जीवन-मरण, पाप-पुण्य, सद्गति, अधोगति, नीति-नियम आदि के जुड़ी कई महत्वपूर्ण व बहुमूल्य बातें बताई गई हैं.

भगवान विष्णु और पक्षीराज गरुड़ के बीच हुए प्रश्न और उत्तर की श्रृंखला ही 'गरुड़ पुराण' है. इसमें भगवान ऐसी आदतों के बारे में बताते हैं, जो व्यक्ति को दरिद्रता की ओर ले जाती है. जिन लोगों में ऐसी आदतें होती हैं, उन्हें बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता है. इसलिए इन आदतों को आज ही छोड़ दें. आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में.

  • गंदे वस्त्र पहनना: गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, गंदे वस्त्र पहनने वाले कभी आर्थिक रूप से संपन्न नहीं रह सकते हैं. क्योंकि ऐसे लोगों के पास मां लक्ष्मी तनिक देर भी नहीं ठहरती हैं. इसलिए एक बार पहने हुए वस्त्र को दोबारा तब न पहनें जब तक उसे धोकर साफ-सुथरा न कर लिया गया हो.
  • सूर्योदय और सूर्यास्त के बाद सोना: सूर्योदय होने के बाद भी देर तक सोए रहना और सूर्यास्त के ठीक बाद सोने की आदत से जीवन में दरिद्रता आती है. ऐसे लोग आलसी होते हैं और जीवन में आर्थिक व शारीरिक समस्याओं के घिरे रहते हैं.
  • धन का अहंकार: जिन लोगों को अपनी धन-संपत्ति का घमंड होता है, उनके पास भी मां लक्ष्मी ज्यादा देर नहीं रहती हैं. वहीं जिन लोगों को धन का घमंड हो जाता है वो बौद्धिक रूप से कमजोर होते चले जाते हैं और एक समय इनके पास कुछ नहीं बचता.
  • मेहनत से कामचोरी करना: जो लोग मेहनत करने से बचने का रास्ता ढूंढते हैं वो जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते हैं. गरुड़ पुराण में कहा गया है कि, जो लोग मेहनत से भागते हैं, सफलता भी उनसे दूर भागती है.
  • दूसरों में कमी ढूंढना: कुछ लोगों का स्वभाव होता है कि, वो खुद तो कुछ करते नहीं है, लेकिन दूसरों में कमी निकालने या आलोचना करने से पीछे नहीं हटते. ऐसे लोगों से दूसरे लोग जल्दी संपर्क बनाना नहीं चाहते हैं. इसलिए इन्हें समाज में मान-प्रतिष्ठा भी नहीं मिल पाती.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: भूलकर भी न पहनें मृत व्यक्ति के कपड़े, जान लीजिए क्या है इसका कारण?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

July Numerology 2026: जुलाई में इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
July Numerology 2026: जुलाई में इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Tarot Rashifal 1 July 2026: कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य; सिंह, कन्या व कुंभ के जातक बरतें विशेष सावधानी!
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य; सिंह, कन्या व कुंभ के जातक बरतें विशेष सावधानी!
Gems Astrology: कन्या लग्न के लिए रत्नों का पूरा रहस्य, सही चुनाव बदल सकता है जीवन
कन्या लग्न के लिए रत्नों का पूरा रहस्य, सही चुनाव बदल सकता है जीवन
Surya Gochar 2026: सूर्य के कर्क राशि में गोचर से शेयर बाजार और मानसून पर क्या पड़ेगा असर? जानें ज्योतिषीय संकेत
Surya Gochar 2026: सूर्य के कर्क राशि में गोचर से शेयर बाजार और मानसून पर क्या पड़ेगा असर? जानें ज्योतिषीय संकेत

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा? रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा
भारत में फिर से ऊर्जा संकट, स्टॉक में कितने दिनों का बचा कच्चा तेल? हैरान करने वाली आयी रिपोर्ट
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget