एक्सप्लोरर

Garuda Purana: सुबह-सुबह किए गए ये 5 काम लाते हैं जीवन में शुभता, तन-मन में आती है पॉजिटिव एनर्जी

Garuda Purana: 18 महापुराणों में एक गरुड़ पुराण में ऐसे कार्यों के बारे मे बताया गया है, जिन्हें सुबह सबसे पहले किया जाए तो पूरा दिन शुभ होता है और साथ ही इस कामों से जीवन में सकारात्मकता आती है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुड़ पुराण वैष्णव संप्रदाय से संबंधित ग्रंथ है, जिसका पाठ आमतौर पर घर पर किसी परिजन की मृत्यु के पश्चात कराया जाता है. इसलिए गरुड़ पुराण को सद्गति और मोक्ष प्रदान करने वाला ग्रंथ माना गया है.

इसी के साथ गरुड़ पुराण ऐसा ग्रंथ है जो मनुष्य को जीवन के उत्थान की प्रेरणा देता है. गरुड़ पुराण के नीतिसार खंड में दैनिक जीवन से जुड़े कई नीति-नियमों के बारे में बताया गया है. साथ ही इसमें ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें सुबह-सुबह करने से जीवन बेहतर होता है और परेशानियों से मुक्ति मिलती है. इन आदतों को अपनाकर आप अपने जीवन को समृद्ध बना सकते हैं. आइये जानते हैं इन कामों के बारे में.

स्नानं दानं होमं स्वाध्यायो देवतार्तनम् यस्मिन् दिने न सेव्यन्ते स वृथा दिवसो नृणाम्

  • स्नान: गरुड़ पुराण और शास्त्रों में तन और मन की शुद्धता के लिए स्नान को महत्व दिया गया है. तन की शुद्धता के लिए हर व्यक्ति स्नान करता है. लेकिन जो लोग नियमित रूप से सुबह से समय स्नान करते हैं वो पूरे दिन ऊर्जावान रहते हैं और कई रोगों से भी दूर रहते हैं. ऐसे लोग अपने काम को भी मन लगाकर करते हैं, जिससे उन्हें शुभ परिणाम प्राप्त होता है.
  • दान: हर व्यक्ति को समय-समय पर अपने सामर्थ्यनुसार दान करते रहना चाहिए. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, सुबह के समय व्यक्ति को अपने हाथों से कुछ न कुछ दान जरूर करना चाहिए. इससे परिवार में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती और खुशहाली आती है.
  • दीपक: सुबह-सुबह स्नान के बाद पूजा जरूर करें. आप घर पर धूप या दीपक जलाएं. आप हवन भी कर सकते हैं. इससे घर शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. यदि प्रतिदिन हवन करना संभव न हो तो आप दीपक जरूर जलाएं. इससे वास्तु दोष भी दूर हो जाता है.
  • जाप: पूजा-पाठ में मंत्रोच्चारण को महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि, जिस घर पर सुबह मंत्रों का जाप होता है, वहां बड़े से बड़ा व्यवधान भी टल जाता है. इसलिए थोड़ा समय निकालकर सुबह मंत्रों का जाप जरूर करें. आप कठिन मंत्रों का जाप नहीं कर सकते तो सरल मंत्रों का जाप जरूर करें.
  • देवपूजन: सुबह स्नान करने के बाद भगवान की पूजा कर उन्हें भोग जरूर लगाएं. देवपूजन करने से भगवान की कृपा घर पर बनी रहती है और घर पर सुख-समृद्धि आती है.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: दुख का सबसे बड़ा कारण बनती है ये 4 परिस्थितियां, गरुड़ पुराण से जानिए इनसे कैसे निपटें!

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Numerology: मूलांक 4 वाले दिखावे में नहीं, बचत और सही निवेश में रखते हैं यकीन; जानिए करियर और स्वभाव का पूरा सच
क्या आप भी 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे हैं? जानिए आपकी कौन सी एक आदत छीन लेती है तरक्की के बड़े मौके!
Solar Eclipse Fact Check: क्या आज दुनिया में छाएगा अंधेरा, इंटरनेट होगा बंद और भारत में लगेगा सूतक? जानिए 3 बड़े दावों का सच
आज इंटरनेट बंद, दुनिया में अंधेरा और भारत में सूतक? सूर्य ग्रहण के 3 दावों का सच
Kal Ka Rashifal 13 August 2026: गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
कल का राशिफल 13 अगस्त 2026, गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget