एक्सप्लोरर

Ganpati Visarjan 2022: गणपति के विसर्जन में जरूर पढ़ें ये मंत्र, बरसती रहेगी बप्पा की कृपा

Ganesh Visarjan Mantra 2022: गणपति के विसर्जन में कुछ खास मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि विसर्जन के समय इस मंत्र जाप करने से गणपति प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं.

Ganesh Visarjan Mantra Benefits: आज अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है. आज के दिनबप्पा का पूरे विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है. बप्पा की पूजा के साथ आज के दिन भगवान विष्णु के भी अनंत रूपों की पूजा की जाती है. आज के दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का समापन होता है. बप्पा की विदाई के साथ ही उनसे अगले साल जल्दी आने की प्रार्थना की जाती है.

गणेश उत्सव में हर दिन पूरी श्रद्धा से गणपति की पूजा-अर्चना की जाती है. इसी तरह विधिपूर्वक गणेश विसर्जन भी किया जाता है. गणपति के विसर्जन में कुछ खास मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि विसर्जन के समय इस मंत्र जाप करने से गणपति प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. बप्पा की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों बनी रहती हैं.

गणेश विसर्जन के दौरान करें इस मंत्र का जाप
 
ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्।
इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥

गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त

आज अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं. पहला सुबह 6 बजकर 3 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक है. दूसरा शुभ मुहूर्त 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 01 बजकर 52 मिनट तक है. जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे से लेकर शाम 6 बजकर 31 मिनट तक है. इन तीनों में से किसी भी मुहूर्त में आप अपनी सुविधानुसार बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं.

गणपति विसर्जन में रखें इन बातों का ध्यान

विसर्जन से पहले भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करें. जिस लकड़ी के पट्टे पर विसर्जन के लिए गणेशजी की मूर्ति रखनी है उसे पहले गंगाजल से अच्छी तरह साफ कर लें. इस पर स्वास्तिक बनाकर प्रणाम करें. पट्टे पर लाल कपड़ा बिछाकर जयघोष के साथ गणेशजी की मूर्ति इस पर रखें. इस चौकी पर पान-सुपारी, मोदक दीप और पुष्प रखें. पूजा में भूल चूक के लिए गणपति से क्षमा मांगे. इसके बाद बप्पा की आरती करें और उन्हें धूमधाम से विसर्जन के लिए ले जाएं. बप्पा को उनकी सारी सामग्री के साथ पूरे सम्मान पूर्वक विसर्जित करना चाहिए.

Pitru Paksha 2022: इन शर्तों पर ही पितृ पक्ष में बेटी कर सकती है पिंडदान, जानें शास्त्र सम्मत नियम

Friday Upay: शुक्रवार के दिन करें ये 5 आसान उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर भूलकर भी न छुएं तवा-कढ़ाई! जानें राहु-केतु दोष से बचने का उपाय
नाग पंचमी पर क्यों नहीं चढ़ाया जाता तवा और कढ़ाई? जानें राहु-केतु और वास्तु से जुड़ा इसका रहस्य!
शनि का खेल कैसे चलता है? मनोज बाजपेयी ने बताई दिलचस्प बात
शनि का खेल कैसे चलता है? मनोज बाजपेयी ने बताई दिलचस्प बात
Kal Ka Rashifal 1 August 2026: कल शनिवार को कुंभ राशि में चंद्र-राहु का ग्रहण दोष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले कल रहें बेहद सावधान!
कल का राशिफल 1 अगस्त 2026, कुंभ राशि में चंद्र-राहु का ग्रहण दोष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले कल रहें बेहद सावधान!
Meen Rashifal 31 July 2026: मीन राशि वाले 12वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से रहें बेहद सावधान, नए संपर्कों से हो सकती है हानि
Meen Rashifal 31 July 2026: मीन राशि वाले 12वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से रहें बेहद सावधान, नए संपर्कों से हो सकती है हानि

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Medicine Storage In Monsoon: बारिश में खराब हो सकती हैं दवाएं! जानें मानसून में मेडिसिन स्टोर करने का सही तरीका
बारिश में खराब हो सकती हैं दवाएं! जानें मानसून में मेडिसिन स्टोर करने का सही तरीका
Embed widget