एक्सप्लोरर

Full Moon July 2023: क्या है बक मून? जानिए जुलाई में होने वाली इस खास खगोलीय घटना के बारे में

Full Moon July 2023: आषाढ़ पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा के दिन आज 03 जुलाई को आसमान में बक मून (Buck Moon) का अद्भुत नजारा देखा जाएगा. जुलाई के सुपर मून या बक मून को आसमान में देखना शुभ होता है.

Full Moon July 2023: आज सोमवार 03 जुलाई के दिन गुरु पूर्णिमा या आषाढ़ पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. धार्मिक दृष्टिकोण से इस दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. लेकिन इसी के साथ आज का दिन खगोलीय घटना के लिए भी खास होने वाली है.

आज आषाढ़ पूर्णिमा के दिन जुलाई महीने की पूर्णिमा का सुपर मून आसमान में देखा जाएगा. इसे बक मून, थंडर मून, सुपरमून, हे मून, डीयर मून, विर्ट मून जैसे नामों से भी जाना जाता है. आइये जानते हैं क्या होता है बक मून और ये क्यों है खास.

क्या है बक मून ((What Is Buck Moon))

थंडर मून या बक मून आमतौर पर हर साल जुलाई के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन दिखाई देता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन दिखाई देता है. आज 03 जुलाई 2023 को सुबह 07 बजकर 38 मिनट के बाद से ही चंद्रमा का आकार बढ़ने लगेगा. आज का चंद्रमा यानी बक मून अन्य दिनों की तुलना में बड़ा और चमकीला भी दिखेगा. क्योंकि चंद्रमा आज धरती के ज्यादा करीब होगा. आज से लेकर आगामी तीन दिनों तक चंद्रमा पूर्ण रूप से दिखाई देगा.

क्यों कहते हैं बक मून 

जुलाई महीने के सुपरमून को बक मून का नाम दिया गया है. यह नाम अमेरिकियों द्वारा दिया गया है. इसे बक मून इसलिए कहा जाता है क्योंकि, जून-जुलाई के महीने में नर हिरण के सींग बहुत तेजी से बढ़ते हैं और इस दौरान वह अपने सबसे बड़े आकार में होते हैं. इसे थंडर मून इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस महीने गरज के साथ बारिश होती है.

 शुभ होता है बक मून को देखना

जुलाई में दिखाई देने वाले बक मून का बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. क्योंकि इसी दिन आषाढ़ पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है. हिंदू धर्म में आज का दिन गुरु की पूजा के लिए समर्पित होता है. इस दिन को कई धार्मिक ग्रंथों के रचयिता महर्षि वेद व्यास जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है.

जुलाई के बक मून (चंद्रमा) को देखना बहुत ही शुभ माना गया है. क्योंकि आज चांद से निकलने वाली किरणें अमृत के समान होती है. शास्त्रों के अनुसार, आज चंद्रमा पूरी कलाओं के साथ दिखाई देता है. वहीं ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रमा की विधिवत पूजन करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है.

ये भी पढ़ें: Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में अधिक मास, नहीं होंगे ये शुभ कार्य, देश-दुनिया पर पड़ेगा ऐसा प्रभाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: आज उच्च के चंद्रमा का दुर्लभ संयोग, इन 6 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता और धन के नए रास्ते
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: उच्च के चंद्रमा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से वक्री होंगे शनि, मेष समेत इन 3 राशियों को हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी
27 जुलाई से वक्री होंगे शनि, मेष समेत इन 3 राशियों को हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget