एक्सप्लोरर

Evil Eye: घर के बाहर नींबू-मिर्च बांधने के पीछे क्या है मान्यता, दुकान और घर पर क्यों टांगते हैं?

Lemon Chilli Astro Tips: अक्सर लोग अपने घर और दुकान के बाहर नींबू और मिर्च लटकाते हैं. माना जाता है इसे टांगने या लगाने से बुरी नजर नहीं लगती है. जानते हैं इससे जुड़ी मान्यताएं.

Nimbu-Mirchi Totka: ज्योतिष धर्म में बुरी नजर से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय बताए गए हैं. इनमें से एक ही नींबू-मिर्च का टोटका. आपने अक्सर लोगों को अपने घरों के बाहर या दुकानों पर नींबू-मिर्च टांगते देखा होगा. खास तौर से किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले नींबू पर पांच या सात मिर्च बांधकर लटकाना बहुत शुभ माना जाता है.

ऐसी मान्यता है नींबू-मिर्च टांगने से घर या व्यापार को बुरी नजर नहीं लगती है. तंत्र –मंत्र और टोटकों में इसका खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है. माना जाता है कि इसे टांगने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं. ज्योतिष में नींबू-मिर्च के टोटके को बहुत शक्तिशाली माना जाता है. कहा जाता है कि नींबू का खट्टापन और मिर्च का तीखापन लोगों की बुरी नजर से बचाता है. 

घर और दुकानों पर क्यों टांगते हैं नींबू-मिर्च (Reason Behind Hanging Lemon-Chilli)

तंत्र शास्त्र में नींबू का इस्तेमाल बुरी नजर से बचाने से किया जाता है. नींबू स्वाद में बहुत खट्टा होता जबकि मिर्च तीखी होती है. दोनों का ही यह गुण व्यक्ति की एकाग्रता और ध्यान को तोड़ता है. माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति किसी घर या दुकान पर एकाग्र होकर एकटक देखे तो उस चीज पर उसकी बुरी नजर लग जाती है. 

नींबू-मिर्च टांगने से देखने वाले का ध्यान इन पर टिकता है और उसकी एकाग्रता भंग हो जाती है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपने घर या दुकानों पर नींबू-मिर्च टांगते हैं. वास्तु शास्त्र में भी नींबू-मिर्च टांगना महत्वपूर्ण माना गया है. इसके अनुसार नींबू और मिर्च में कीटनाशक गुण होते हैं और इसे दरवाजे पर टांगने से वातावरण शुद्ध रहता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को अंदर आने से रोकता है.

नींबू-मिर्च टांगने का वैज्ञानिक कारण (Lemon And Chilli Hanging Scientific Reason)

ज्योतिष के अनुसार जब कोई मिर्च और नींबू जैसी चीजें देखता है तो उसके मन में इसका स्वाद महसूस होने लगता है. इस कारण वो मिर्च और नींबू को ज्यादा देर तक देख नहीं पाता है और उस जगह से तुरंत अपना ध्यान हटा देता है.

हालांकि नींबू-मिर्च को दरवाजे पर लटकाने का एक वैज्ञानिक कारण भी है. कहा जाता है कि नींबू का का खट्टापन और मिर्च का तीखापन काफी तेज गंध छोड़ता है और इसे दरवाजे पर लगाने से घर के अंदर मक्खी-मच्छर नहीं आते हैं.

ये भी पढ़ें

जीवन में रहना है सबसे आगे तो जरूर सीख लें ये 5 बातें, हमेशा रहेंगे सुखी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि में चंद्रमा और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें 13 अगस्त को किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: ग्रहण के बाद सिंह राशि में पहुंचे चंद्रमा, इन राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget