एक्सप्लोरर

Ed Sheeran का Sapphire: प्रेम, दर्शन और आत्मा की गहराई में एक रहस्यमय यात्रा!

Sapphire सिर्फ एक गीत (Song) नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर झांकने की प्रेरणा है. Ed Sheeran का नया गाना ऐसे ही नहीं लोकप्रियता के शिखर को छू रहा है, इस गाने को ध्यान से सुनेंगे तो इसमे भारतीय दर्शन, सूफी रहस्यवाद की झलक दिखाई देती है.

Ed Sheeran का गाना Sapphire यूट्यूब, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. ये गाना आत्मा की उस यात्रा का प्रतीक है जिसे वेदांत में 'आत्मज्योति' और सूफी मत में 'नूर की तलाश' कहा गया है. कैसे आइए जानते है.

इस गाने की लाइन 'You colour and fracture the light' दर्शाती है कि व्यक्ति भीतर से टूटा है, विरक्त (Wounded luminous) है...लेकिन वही तड़प उसे चमक देती है, ठीक वैसे ही जैसे शनि का रत्न नीलम (Sapphire) कड़ी परीक्षा के बाद व्यक्ति को सफलता और तेज देता है.

'You carry the world on your back and still make it look like you fly' गाने की ये लाइन भगवद्गीता के कर्मयोग (अध्याय 2, श्लोक 47) की याद दिलाती है 'कर्म करो, फल की चिंता मत करो.'

गाने का सूफी पक्ष तब उभरता है जब प्रेमी 'फना' की स्थिति में कहता है: 'Disappear...as long as I got you' यह सूफी संत रूमी की पंक्ति 'lost myself in you, and found God' से मेल खाता है.

यह गीत प्रेम, आत्मा और मौन तपस्या का संगम है, यही इस गाने का असली सार जान पड़ता है. आइए इस गाने के उन पहलुओं पर भी गहराई से दृष्टि डालते हैं जो दर्शन और रहस्यावाद से प्रेरित नजर आते हैं.

शनि का क्या है इस गाने से संबंध?
अंग्रेजी में नीलम को 'Sapphire' कहा जाता है. ये रत्न शनि का है. ज्योतिष में शनि को अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है, जिसका संबंध अनुशासन, हार्डवर्क, गंभीरता, गहराई और मौन शक्ति से है. शनि दिखावा नहीं करता, मौलिकता या ओरिजनलिटी को पसंद करता है.

इस गाने के बोल और पिक्चराइजेशन में इसकी लोकप्रियता के कारण छिपे हैं. ये गाना भारत के अलग-अलग स्थानों में शूट किया गया है. जो  Gen Z और संगीत प्रेमियों को सुनने के लिए विवश कर रहा है साथ ही अस्तित्व संकट और पहचान की तलाश से गुजर रहे लोगों से ये गाना सीधे कनेक्ट करता है.

यहीं पर शनि ग्रह का भाव उभर कर आता है, शनि आत्मा की शुद्धि पर जोर देता है. सत्य को जानने और समझने के लिए प्रेरित करता है. Ed Sheeran का 'Sapphire' गीत इसी भाव को दर्शाता है. रत्न पाराशर के अनुसार नीलम शनि ग्रहस्य रत्नं, शीघ्रफलदं, दुःखहारी च. यानि शनि कर्म, न्याय, तप, संयम का प्रतीक है.

'Sapphire' सिर्फ प्रेम नहीं, आत्मा में झांकना है
Ed Sheeran, गायक अरिजीत (Arijit Singh) और कैमियो के रूप में स्टार शाहरुख खान तीनों ने मिलकर एक ऐसा अनुभव पेश किया है जो लोगों को पसंद आ रहा है. गाने में Arijit Singh की आवाज की गहराई और शाहरुख खान का समर्पण 'Sapphire' की चमक को दूर तक फैला रहा है.

Sapphire गाने के बोल (Lyrics)
You’re glowing, you colour and fracture the light
तुम चमक रहे हो, तुम रोशनी को रंग देते हो और उसे तोड़ भी देते हो

You can’t help but shine
तुम्हारे लिए चमकना स्वाभाविक है

And I know that you carry the world on your back
और मुझे पता है कि तुम पूरी दुनिया का बोझ उठाए हो

The lights, your face, your eyes
Exploding like fireworks in the sky
तुम्हारा चेहरा, आंखें-आसमान में फूटती आतिशबाजी जैसे

चम-चम चमके सितारे वरगी  
(तुम सितारों की तरह झिलमिलाती हो)

Look what we found, Karma reached out
Into our hearts and pulled us to our feet now
कर्म ने हमें हमारे हृदय से जोड़ दिया, और खड़ा कर दिया

You are my spring flower, watching you bloom
तुम मेरी वसंत-कली हो, तुम्हें खिलते हुए देखता हूं

And still make it look like you fly...
और ये सब करते हुए भी तुम ऐसे उड़ती हो जैसे बोझ कुछ है ही नहीं

शास्त्रीय दर्शन और सूफीवाद
इस गाने को लिखते समय दर्शन और सूफिज्म की गहरी भावना का ध्यान रखा गया या नहीं, इसका तो पता नही, लेकिन अब जब ये दुनिया के सामने है तो इसे सुनने के बाद यही भाव उभर के आते हैं. 

 1. You carry the world on your back यह क्या है?
'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन' ये लाइन भगवद्गीता से प्रेरित जान पड़ती है जिसका अर्थ है तुम कर्म करते हो, फल की चिंता नहीं. ये नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश हो सकता है.

2. You colour and fracture the light यह किसकी ओर इशारा है?
'Break your heart until it opens' महान सूफी संत मौलाना रूमी का आशय ये है कि यह आत्मा की टूटी रौशनी है, ‘नूर’ की वह अवस्था जब इंसान पिघल कर ईश्वर में एक हो जाता है. ये अनुभव सत्य के करीब होने पर होता है.

3. 'चम-चम चमके सितारे वरगी', सिर्फ सुंदरता नहीं...
ये लाइन 'स्त्री रूपेण मोक्षाय, मोहाय च नरोत्तम.' से प्रभावित लगती है. यह श्लोक योग वासिष्ठ (Yoga Vasishta) का है जो एक प्राचीन हिंदू आध्यात्मिक ग्रंथ है. यह अद्वैत वेदान्त के दर्शन से जुड़ा है. यह ग्रंथ ऋषि वशिष्ठ और भगवान राम के बीच के संवाद को दर्शाता है, जिसमें वशिष्ठ राम को निर्गुण ब्रह्म का ज्ञान देते हैं. 

यहां स्त्री को दिव्यता के तौर पर बताने का प्रयास किया गया है, जो गाने की इस लाइन से भी झलकता है कि स्त्री आकर्षण नहीं, ऊर्जा भी है. श्लोक के भाव को समझें तो श्रेष्ठ पुरुषों के लिए स्त्री का रूप कभी मोक्ष का माध्यम बनता है, तो कभी मोह का कारण.

यह श्लोक स्त्री को केवल आकर्षण, भोग की वस्तु या ऑब्जेक्ट नहीं बल्कि एक द्वैत रूप में देखने का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है. इस श्लोक का उद्देश्य स्त्री को निंदा या प्रशंसा नहीं, आदर्श दृष्टिकोण से देखना सिखाना है, स्त्री न तो केवल मोह है, न केवल मोक्ष वह दर्पण है, जिसमें देखने वाले की दृष्टि तय करती है कि वह क्या देखेगा. भारतीय दर्शन के गहरे दृष्टिकोण को दर्शाता है.

सूफी आत्मा की धड़कन
हजरत निजामुद्दीन औलिया कहते हैं कि 'इश्क वह आग है जो जलाए बिना रौशनी नहीं देती' इस गाने का संदेश भी यही है कि प्रेम देह से नहीं, आत्मा से है. यह 'फना' का वो स्वरूप है जहां प्रेम में खुद को खो देना ही मोक्ष है. जिगर मुरादाबादी भी यही कहते हैं कि-

ये इश्क नहीं आसां इतना ही समझ लीजे
इक आग का दरिया है और डूब के जाना है

यह गाना इतना लोकप्रिय क्यों हो रहा है?

  • Arijit Singh की soulful आवाज़
  • SRK की अपीयरेंस ने इसे Instagram पर वायरल बना दिया
  • Spotify Top Global 50 में 2 दिन में शामिल
  • Youtube पर 18 जून तक 48M Views

FAQs 
Q1. Ed Sheeran का Sapphire गाना क्या केवल प्रेम गीत है?
नहीं, यह आत्मा की साधना, कर्म, दिल की तड़प और आंतरिक रोशनी का गीत है.

Q2. इस गाने में शनि या नीलम (Sapphire) का क्या संबंध है?
नीलम रत्न, शनि का प्रतीक है जो तप, कर्म और जीवन की गहराई का प्रतिनिधित्व करता है. यही भाव गाने में प्रकट होता है.

Q3. 'You colour and fracture the light' का क्या अर्थ है?
यह उस आभा की बात करता है जो भीतर की लौ, जो सूफिज्म के ‘नूर’ की तरह है.

इसलिए कह सकते हैं कि Sapphire गाना एक दर्शन, चिंतन, मौलिकता और आत्म शोधन के लिए प्रेरित करता है. जिसका स्पष्ट संदेश है 'चमक बाहर की चीज नहीं, वो भीतर की टूटी रौशनी से आती है.' और वहीं से आत्मा का पुनर्जन्म शुरू होता है.

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University, Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है. इसके साथ ही उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush’ सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है, जिसमें Keyword Research, Topic Clusters, E-E-A-T आधारित कंटेंट और AI Search Optimization शामिल हैं. वे Astrosage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

वर्तमान में Youth Protest, CJP आंदोलन और एक्टर शाहरुख खान को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाभरणी श्राद्ध 29 सितंबर को, जानें भरणी नक्षत्र में श्राद्ध करने का क्या है महत्व
Mahabharani Shraddha 2026: महाभरणी श्राद्ध क्या है और क्यों है खास?
Shukra Vakri 2026: शुक्र पितृ पक्ष में होंगे वक्री, दिवाली तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
शुक्र पितृ पक्ष में होंगे वक्री, दिवाली तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Tarot Card Rashifal: मीन के कमीशन और एजेंसी व्यापार में बंपर उछाल, कुंभ के पूरे होंगे अटके प्रॉपर्टी सौदे; देखें कार्ड्स का इशारा
टैरो राशिफल 29 सितंबर 2026: कर्क को बंपर धन लाभ, सिंह को विदेशी क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर; जानें 12 राशियों का भाग्य
Navratri vs Durga Puja: नवरात्रि 9 दिन और दुर्गा पूजा 5 दिन की क्यों? जानें दोनों में अंतर
नवरात्रि और दुर्गा पूजा एक ही हैं या अलग? 9 दिन और 5 दिन का फर्क समझें

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget