एक्सप्लोरर

House Plants: घर में इन पौधों का सूखना होता है बेहद खराब, बढ़ सकतीं हैं परेशानियां

Take Care of Plants:हरे-भरे पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं, पर जब यही पौधे सूखने लगते हैं तो घर में अनेक परेशानियों का आगमन शुरू हो जाता है.

House Plants: यह बात सच है कि पेड़–पौधों के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है. इनका संबंध हमारे सौभाग्य से भी होता है. पेड़ पौधे घर की रौनक ही नहीं बढ़ाते बल्कि घर की खूबसूरती और हरियाली भी बनाए रखते हैं. पेड़–पौधों से वातावरण शुद्ध होता है, जिससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है. सिर्फ इतना ही नहीं घर में पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, धन लाभ की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है. पर वास्तु के अनुसार कई ऐसे पौधे होते हैं, जिन्हें लगाना बहुत शुभ होता है पर जब ये पौधे मुरझाने और सूखने लगे तो ये अशुभ संकेत होते हैं. इसलिए इन पौधों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं कौन से हैं ये पौधे.

इन पौधों को सूखने ना दें 

शमी का पौधा 
हिंदू धर्म में शमी के पौधा को बहुत शुभ माना गया है. यह पौधा भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है और जो भी इसे घर पर लगाता है उस पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है. इस को लगाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. पर यदि यह पौधा सूखने लगे तो ये शनि की खराब स्थिति का संकेत होता है, जिसके कारण आपके कामों में बाधा आ सकती है और धन की भी हानि होती है. इसलिए अगर यह पौधा सूखने लगे तो इसे तुरंत हटा दें और इसकी जगह शमी का दूसरा पौधा रोप दें.

मनी प्‍लांट
माना जाता है कि घर में लगा मनी प्‍लांट अगर हरा-भरा है तो उस घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती . मान्यता है कि मनी प्लांट में भगवान गणेश जी निवास होता है और वो सुख समृद्धि के दाता माने जाते हैं. इसलिए अगर मनी प्लांट सूख रहा है तो यह अशुभ संकेत होता है. यह घर में दुर्भाग्य लेकर आता है, जिससे घर की सुख समृद्धि चली जाती है. इस बात का खास ध्यान रखें कि इसके पत्ते कभी भी सूखने और मुरझाने नहीं चाहिए. अगर मनी प्लांट के पत्ते सूखने लगे तो उसमें पानी दें और सूखी पत्तियों को निकाल दें. कटिंग का काम कभी भी किसी दूसरे से ना कराएं बल्कि खुद करें, नहीं तो आपका सारा धन दूसरे के पास चला जाएगा.

तुलसी का पौधा
हर घर में तुलसी का पौधा होता है. मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में सकारात्‍मकता और सुख-समृद्धि लाता है. तुलसी का प्रयोग धार्मिक अनुष्ठान और हर प्रकार के पूजन में किया जाता है. कहा जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी पत्ते के अधूरी मानी जाती है. तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए अगर तुलसी का पौधा सूख जाए तो यह मां लक्ष्मी की नाराज़गी का संकेत माना जाता है. इसलिए अगर ऐसे संकेत आपको मिल रहें हैं तो सतर्क हो जाएं , क्योंकि तुलसी का सूख जाना मतलब धन का नुकसान. इससे बचने के लिए इसमें नियमित रूप से पानी डालना शुरू कर दें. इसके बावजूद भी अगर वो सूख रहा है तो उसे तुरंत हटा दें, क्योंकि सूखी तुलसी को घर में रखना अशुभ माना जाता है.इससे घर में दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा आती है.

ये भी पढ़ें:- Lucky Rings : इन अंगूठियों से चमकेगा आपका भाग्य, आज ही करें इसे धारण

Leakage of Water: घर के जल का बहाव डुबो सकता है आपका जीवन, हो जाएं सतर्क 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 7 July 2026: मंगलवार को शोभन योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग, हनुमान जी की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 7 July 2026: आज सिर्फ 55 मिनट का गोल्डन टाइम, इस समय किया काम बदल सकता है भविष्य
Amarnath Yatra 2026: बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न जाएं जम्मू-कश्मीर, जानिए यात्रा से जुड़े नए नियम और प्रशासन की अहम अपील
बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न जाएं जम्मू-कश्मीर, जानिए यात्रा से जुड़े नए नियम और प्रशासन की अहम अपील
Tarot Rashifal: मेष से मीन तक 7 जुलाई 2026 का टैरो राशिफल, मंगलवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, देखें अपनी राशि
Tarot Rashifal: मेष से मीन तक 7 जुलाई 2026 का टैरो राशिफल, मंगलवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, देखें अपनी राशि
Aaj ka Meen Rashifal 7 July 2026: कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा अधिकार, परिवार और करियर में आएंगी खुशियां
कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा अधिकार, परिवार और करियर में आएंगी खुशियां

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget