एक्सप्लोरर

धनतेरस 2018: जानें धनतेरस के दिन कैसे करें पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2018: आज धन त्रयोदशी है, इसीलिए आज से दीवाली प्रारंभ होती है. आज हम आपको बताएंगे कैसे धनतेरस पर घर आएंगी लक्ष्मी.

नई दिल्लीः दीवाली पांच दिन तक मनाई जाती है. दीवाली के त्योहार की शुरूआत होती है धनतेरस से यानी धन त्रयोदशी से. आज धन त्रयोदशी है, इसीलिए आज से दीवाली प्रारंभ होती है. आज हम आपको बताएंगे कैसे धनतेरस पर घर आएंगी लक्ष्मी. साथ ही गुरूजी ये भी बताएंगे कि धनतेरस पर कैसे करें दान जिससे खुश होंगी लक्ष्मी जी. चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन कैसे करें पूजा और रखें किन बातों का ख्याल. धनतेरस का मतलब दो तरीकों से लिया जाता है- झाडू खरीदने का वि‍धान – पहला, इस दिन दीपावली की शुरूआत होती है तो इस दिन घर की साफ-सफाई करना जरूरी होता है. क्‍या आप जानते हैं धनतेरस पर झाडू खासतौर पर खरीदी जाती है. धनतेरस के दिन झाडू खरीदने का वि‍धान घर की साफ-सफाई से लिया जाता है. धनतेरस से श्री विष्णु जी, भगवान राम और मां लक्ष्मी के पांव आपके द्वार पर पड़ने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में घर साफ-सुथरा होना चाहिए. इसलि‍ए धनतेरस का दिन साफ-सफाई का दिन माना गया है. यमदिवस – दूसरा, धनतेरस को स्वास्थ्य लाभ का त्योहार भी माना जाता है. आज के दिन यमराज की पूजा भी होती है. आज के दिन को यमदिवस भी कहा जाता है. बेशक, आज हर त्योहार में बाजार बहुत हावी है लेकिन आपको त्योहार की दिव्यता और आवश्यकता को नहीं भूलना चाहिए. आज के दौर के हर त्योहार के पीछे के तत्व को जरूर समझें. आज के दिन यमराज से बचने के लिए पूजा की जाती है. स्वास्थ्य वृद्धि के लिए आज पूजा की जाती है. लेकिन ये भी ध्यान रखें कि यमराज यानि असुरों की पूजा विशेष समय पर की जाती है. आज के दौर में झाडू, दीप और बर्तनों की जगह सोने-चांदी ने ले ली है. लेकिन त्योहार के तत्व को भूलकर पूजा करने से लाभ नहीं होगा. धनतेरस पर ये सामान जरूर खरीदें-
  • झाडू, पोछा और साफ-सफाई का सामान जरूर लें.
  • घर को सुगंधित करने वाला सामान जरूर खरीदें.
  • मिट्टी वाले दीपक ही जलाएं.
  • पांच ऐसे बर्तन खरीदें जिसमें आप अपने भगवान को भोजन अर्पित कर सकें. कटोरी, थाली, जग, चम्मच जैसी चीजें खरीद सकते हैं.
  • अगर आपकी क्षमता है तो आप चांदी या तांबे का बर्तन खरीदें. चांदी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है. चांदी रक्त शोधक है. फूल का बर्तन भी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है.
  • पांच दिन के त्योहारों की शुरूआत होने के कारण आज कई तरह के दीप और बर्तन खरीदें जाते हैं.
  • आज के दिन एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना खाने से बचें. एल्यूमिनियम खाने को जहरीला बनाता है.
  • स्टील का बर्तन भी बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं होता.
  • आज के दिन भगवान जी के लिए कुछ जरूर खरीदें. इसमें दीपक, वस्त्र, त्रि‍शुल भी खरीद सकते हैं.
  • कुछ लोग नई प्रतिमाएं घर में लाते हैं. पुरानी टूटने पर ही नई प्रतिमाएं घर में लाएं.
  • आज के दिन मिठाईं खरीदें लेकिन खोएं की मिठाई लेने से बचें.
  • खील, बताशे, परवल जैसी चीजें भी आज ही खरीदें.
  • आज अपने घर के साथ-साथ किसी जरूरतमंद के लिए भी सामान खरीद कर लाएं.
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त  - 5 नवंबर की रात 01:24 बजे से धनतेरस शुरू हो चुका है धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त राहुकाल में सुबह 08:00 से 09:22 बजे तक है. प्रदोष काल और वृष लग्न में शाम 06:05 से 08:01 तक है. धनतेरस की खरीदारी शुभ मुहूर्त- धनतेरस की खरीदारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07:34-09:45 बजे तक है. धनतेरस की खरीदारी का दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 01:40-03:07 बजे तक है. धनतेरस की खरीदारी का तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 06:06-08:00 बजे तक है. कैसे करें पूजा- प्रदोष काल की पूजा- इस पूजा में भगवान शिव का अभि‍षेक किए बिना उनकी उपासना करनी है. वो चाहे रूद्र मंत्र से करें या महामृत्यनजंय मंत्र से. घर के लोगों को स्वास्थ्य अच्छा करने और अकाल मृत्यु से बचाने के लिए ये पूजा की जाती है.
  • प्रदोष काल की पूजा के लिए लोटे या बर्तन में अनाज भरकर अपने घर के बाहर द्वार पर एक दीपक के साथ रखें. अनाज दो-तीन प्रकार का हो सकता है. कुछ मीठा भी रखें. अनाज इतना हो कि कोई गरीब पेट भरकर खा सके.
  • कम से कम 5 दीएं जलाएं. 5 दीएं नहीं हैं तो एक बड़ा दीपक जला लें. दीपक आटे का बना हो या फिर उसे घर पर ही बनाएं. मिट्टी का दीपक आखिरी विकल्प होना चाहिए.
  • बड़ा दीपक एक और चार छोटे दीपक होंगे. सभी में सरसों का तेल डालें. बड़ा दीपक चार बत्तियों वाला होना चाहिए.
  • भगवान शिव की पूजा-आराधना करते हुए इस मंत्र का जाप करें- ‘ॐ रुद्राय नमः’. या फिर महामृत्युं जय मंत्र का जाप करें.
वृषभ काल की पूजा- वृषभ काल के दौरान कोई भी शुभ काम शुरू किया जा सकता है. इस समय आप स्वास्थ्य के लिए भी जप कर सकते हैं. घर की खुशहाली के लिए अपने ईष्ट का नाम लीजिए. ईष्ट का जाप करने से सकारात्मकता आती है. नोट: ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज धृति योग से इन 6 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: मंगलवार को 'धृति योग' और 'रेवती नक्षत्र' का संयोग, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!
Aaj Ka Meen Rashifal 4 August 2026: सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से होगा बड़ा लाभ, मेहनत दिलाएगी सफलता
सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से होगा बड़ा लाभ, मेहनत दिलाएगी सफलता
Aaj Ka Kumbh Rashifal 4 August 2026: रुका हुआ पैसा मिल सकता है, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
रुका हुआ पैसा मिल सकता है, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Aaj Ka Makar Rashifal 4 August 2026: निवेश के बनेंगे योग, कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा
निवेश के बनेंगे योग, कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget