एक्सप्लोरर

Dev Diwali 2022: चंद्र ग्रहण की साया में मनाई जाएगी देव दिवाली, राशि के अनुसार करें दान, होगा पुण्य लाभ

Dev Diwali 2022, Chandra Grahan: कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसलिए देव दिवाली 7 नवंबर को मनाई जाएगी.

Dev Diwali 2022, Chandra Grahan, Zodiac Sings: देव दिवाली हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है. इस बार कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसलिए देव दिवाली 7 नवंबर को मनाई जाएगी.

पंचांग के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा 7 नवंबर सोमवार को शाम 4:15 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 8 नवंबर मंगलवार को शाम 4:31 बजे समाप्त होगी. जबकि चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर बाद 2 बजकर 41 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो कि शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इसके लिए सूतक प्रातः काल करीब 5 बजे से शुरू होगा. धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है. चूंकि भारत में यह चंद्र ग्रहण 5 : 32 PM से शुरू होगा और  6:18 PM पर खत्म होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए.

कार्तिक पूर्णिमा में स्नान-दान का है खास महत्व

कार्तिक पूर्णिमा में गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान किया जाता है और उसके बाद दान देने का विधान है. इस दिन दीपदान करने का खास महत्व है. इस दिन भगवान शिव को दूध और शहद से स्नान कराया जाता है. जातक अपने राशि के अनुसार दान करें तो उन्हें कई गुना पुण्य लाभ प्राप्त होगा. 

ग्रहण में राशि के अनुसार करें उपाय

  • मेष राशि : जातक शिव चालीसा का पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करें.
  • वृषभ राशि : गरीबों और जरूरत मंदों को कंबल और ऊनी वस्त्र का दान करें.
  • मिथुन राशि: चीटियों को पंजीरी और गाय को हरा चारा खिलाएं.
  • कर्क राशि: ये जातक गुड़ और शहद का दान करें.
  • कन्या राशि: घर में सुख समृद्धि के लिए ग्रहण के बाद गुड़ ,तिल और अनाज का दान करें. तुला राशि: गरीबों को ऊनी वस्त्र और गेहूं का दान दें.
  • वृश्चिक राशि : इन जातकों को सफेद तिल, गुड़, दूध और गेहूं का दान करना चाहिए.
  • कुंभ राशि : जातक शहद, गुड़ और तिल का दान करें.
  • मीन राशि : इन्हें ग्रहण के बाद घी, शहद, तिल, गुड़ का दान करना चाहिए.

यह भी पढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 29 सितंबर 2026: 8वें चंद्रमा से अचानक यात्रा के योग, बिजनेस में महत्वपूर्ण निर्णय टालें, सरकारी जॉब में बरतें सावधानी
आज का कन्या राशिफल 29 सितंबर 2026: 8वें चंद्रमा से अचानक यात्रा के योग, बिजनेस में महत्वपूर्ण निर्णय टालें, सरकारी जॉब में बरतें सावधानी
आज का सिंह राशिफल 29 सितंबर 2026: 9वें चंद्रमा से दान-पुण्य का भाव, दोपहर बाद बिजनेस में बड़ा ऑर्डर, ऑफिस में उन्नति व मान-सम्मान
आज का सिंह राशिफल 29 सितंबर 2026: 9वें चंद्रमा से दान-पुण्य का भाव, दोपहर बाद बिजनेस में बड़ा ऑर्डर, ऑफिस में उन्नति व मान-सम्मान
आज का कर्क राशिफल 29 सितंबर 2026: 10वें चंद्रमा व मालव्य योग से जॉब में प्रसिद्धि, सुलझेंगे सरकारी नोटिस, हर्षण योग से बढ़िया बिजनेस
आज का कर्क राशिफल 29 सितंबर 2026: 10वें चंद्रमा व मालव्य योग से जॉब में प्रसिद्धि, सुलझेंगे सरकारी नोटिस, हर्षण योग से बढ़िया बिजनेस
आज का मिथुन राशिफल 29 सितंबर 2026: 11वें चंद्रमा से कर्तव्यों की पहचान, पुरानी कंपनी से वापसी का कॉल, हर्षण योग से पूरे होंगे अधूरे कार्य
आज का मिथुन राशिफल 29 सितंबर 2026: 11वें चंद्रमा से कर्तव्यों की पहचान, पुरानी कंपनी से वापसी का कॉल, हर्षण योग से पूरे होंगे अधूरे कार्य

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget