एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल को किन ग्रहों ने दिया जोर का झटका, शनि या राहु किसने बिगाड़ा खेल?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी को झटका लगता दिख रहा है, ज्योतिष की गणना से समझते हैं कि ऐसा क्यों हुआ.

दिल्ली में वोटों की गिनती जारी है. दिल्ली विधानसभा के अभी तक के रुझानों से मुकाबला रोमांचक हो गया है. ताजा रुझान आप यानि अरविंद केजरीवाल के लिए अच्छे नहीं हैं. हालांकि टक्कर कांटे की मानी जा रही है. अरविंद केजरीवाल की पार्टी का जिस तरह से प्रर्दशन दिखाई दे रहा है उससे लोगों का मानना है कि कुछ सीटों पर 'आप' ने चुनाव लूज किया है. इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, ज्योतिष से समझते हैं.

पहले बात करते हैं कि दिल्ली की कुंडली पर. दिल्ली की कुंडली 1 फरवरी 1992 की मध्य रात्रि की है. जिसके आधार पर तुला लग्न की कुंडली बनती है. वर्तमान समय मे चंद्रमा की दशा चल रही है. दिल्ली की कुंडली का तीसरा भाव बेहद खास है, जहां पर चार ग्रह- राहु, चंद्रमा, मंगल और शुक्र ग्रह विराजमान है. चौथा घर जो जनता का भी कारक है, वहां पर तीन ग्रह शनि, बुध और सूर्य ग्रह गोचर कर रहे हैं. एकादश भाव में गुरु स्थित हैं. नवम भाव में केतु विराजमान हैं. कुंडली के इस भाव को धर्म का भी भाव माना जाता है. वर्तमान समय 20 सितंबर 2025 तक चंद्रमा की दशा रहेगी.

अरविंद केजरीवाल की कुंडली क्या कहती है?

अब बात करते हैं अरविंद केजरीवाल की कुंडली की. अरविंद केजरीवाल की कुंडली 16 अगस्त 1968, प्रात: 00:30 की है. अरविंद केजरीवाल की कुंडली वृषभ लग्न की है. इनकी कुंडली के तृतीय भाव में सूर्य मंगल, चतुर्थ भाव में शुक्र बुध बृहस्पति, पंचम भाव में केतु, एकादश भाव में राहु, द्वादश भाव में शनि तथा चंद्रमा है.

शनि की साढ़ेसाती ने बिगाड़ दिया खेल!

अरविंद केजरीवाल की कुंडली में 29 मार्च 2025 से शनि की साढ़ेसाती आरंभ होने जा रही है. जिसका प्रभाव धीरे-धीरे आरंभ हो चुका है. शनि की साढ़ेसाती अरविंद केजरीवाल के लिए शुभ नहीं है. बल्कि बड़े कष्टों की तरफ इशारा कर रही है. ज्योतिष में शनि जनता का कारक है, वोटरों में ये कमोजर, दलित वर्ग के वोटों का भी प्रतिनिधित्व करता है. दिल्ली में ये वोटर अभी तक आप पार्टी के सबसे समर्थक माने जाते थे. लेकिन शनि की बदलती स्थिति में इस वोटर का रुझान आप पार्टी के प्रति कम होता दिख रहा है. वहीं चंद्रमा की स्तिति भी अनकुल नहीं दिख रही है. चंद्रमा महिला मतदाताओं का कारक माना जाता है. इस बार लगता है कि दिल्ली की महिला मतदाताओं ने भी आप पार्टी को कम महत्व दिया है.

अरविंद केजरीवाल के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा?

आने वाला समय अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए अच्छा नहीं है. इस दौरान पार्टी और संगठन के नेताओं के बीच अंदरुनी मतभेद उभर सकते हैं. पार्टी को संभालने के लिए अरविंद केजरीवाल को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. 2026 के मध्य में अरविंद केजरीवाल की परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Elections 2025 Result: दिल्ली विधान सभा चुनाव में इस बार केजरीवाल या मोदी, किसका पलड़ा रहेगा भारी! ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Yatra 2026: ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में उमड़ी भीड़, दर्शन की आस में फुटपाथ पर रात बिता रहे श्रद्धालु
ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में उमड़ी भीड़, दर्शन की आस में फुटपाथ पर रात बिता रहे श्रद्धालु
Kal Ka Rashifal 5 July 2026: आयुष्मान योग का महासंयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी लॉटरी, कुंभ राशि के युवाओं को मिलेगी एमएनसी (MNC) से बड़ी खुशखबरी!
रविवार को आयुष्मान योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 2 राशियों की खुलेगी लॉटरी, कुंभ राशि के युवाओं को मिलेगी एमएनसी (MNC) से बड़ी खुशखबरी!
Dharmpuri Maharaj: धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
Aaj Ka Rashifal 4 July 2026: प्रीति योग और चतुर्थी का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मेष से मीन तक पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 July 2026: चतुर्थी, प्रीति योग और शनि कृपा से कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

वीडियोज

Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget