एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल पर शनि साढ़ेसाती का साया! दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर आ गई बड़ी भविष्यवाणी

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली 2025 के चुनाव में क्या अरविंद केजरीवाल पुनः आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव जीत पाएंगे और क्या दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बन पायेंगे? क्या है ज्योतिषीय भविष्यवाणी.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 5 फरवरी 2025 को होने वाले चुनावों के लिए अपना नामांकन भर दिया है. क्या अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव जीत पाएंगे और क्या दिल्ली के लोग उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखेंगे? इन सब तथ्यों को जानने के लिए हम अरविंद केजरीवाल की जन्म कुंडली का विश्लेषण करेंगे.

अरविंद केजरीवाल की कुंडली में विष योग

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की जन्म कुंडली 16 अगस्त 1968 और 00:30 AM दिल्ली की कुंडली है. यह वृषभ लग्न तथा मेष राशि की कुंडली है, कुंडली के तृतीय भाव में सूर्य मंगल, चतुर्थ भाव में बुध शुक्र तथा बृहस्पति, पंचम भाव में केतु, एकादश भाव में राहु, द्वादश भाव में शनि चंद्रमा की युति है जो विष योग बना रही है.

जन्म कुंडली के चतुर्थ भाव में तीन ग्रह बहुत अच्छा योग बना रहे हैं जिसके कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद मिला. लेकिन ग्रहों की महादशा अंतर्दशा का प्रभाव तथा गोचरीय प्रभाव क्या कहता है, आइए जानते हैं.

केजरीवाल की कुंडली में बृहस्पति की महादशा 18 मार्च 2010 से चल रही है, जिसमें वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने. लेकिन 6 अक्टूबर 2023 से बृहस्पति महादशा में राहु के अंतर्दशा चल रही है जोकि बहुत अशुभ कही जाएगी. इसी अंतर्दशा में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए और दिल्ली का मुख्यमंत्री पद छूट गया.

हालांकि ज्योतिष के कुछ सूत्र एकादश भाव के राहु को अच्छा मानते हैं. लेकिन यदि हम दूसरे सूत्र लागू करके देखें तो बृहस्पति जोकि दशनाथ है और राहु इस समय भुक्तिनाथ है, दोनों का आपस में षडाष्टक बना हुआ है. ज्योतिष में से दो ग्रहों के षडाष्टक को सबसे खराब स्थिति कहा गया है. यह स्थिति दशानाथ तथा भुक्तिनाथ के बीच में 36 के आंकड़े जैसी स्थिति कही जाती है, जिसमें कई बार मित्र होते हुए भी ग्रह शुभ फल नहीं दे पाते और इस कुंडली में देखें तो राहु एकादश भाव में होने पर भी बृहस्पति की महादशा में अच्छा फल नहीं देगा. क्योंकि यह अपने शत्रु से अष्टम में पड़ रहा है. ऐसी स्थिति में आकस्मिक संकट उभर आते हैं.

क्या कहती है साढ़ेसाती?

ग्रह स्थिति को देखते हुए मार्च 2025 से अरविंद केजरीवाल की मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी शुरू हो जाएगी और यह साढ़ेसाती का पहला चरण केजरीवाल के लिए बहुत कष्टकारी रहने वाला है. राहु की अन्तर्दशा और शनि की गोचरीय स्थिति में उन्हें चुनाव जीतने के लिए बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाना होगा. ग्रहों की स्थिति को देखें तो मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्हें एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है. यदि येनकेन किसी प्रकार से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री का पद मिल भी जाता है तो राजनीतिक कार्यकाल मुश्किल भरा रह सकता है.

ये भी पढ़ें: Budh Asta 2025: बुध 45 दिनों तक रहेंगे अस्त, कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल, जानें राशिफल


[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget