एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023 Samagri: छठ पूजा से पहले कर लें तैयारी, नोट कर लें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Chhath Puja 2023 Date And Time: छठ पूजा में महिलाएं संतान के स्‍वास्‍थ्‍य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं. इस बार छठ की शुरुआत 17 नवंबर से होगी.

Chhath Puja 2023 Samagri List: छठ पूजा का पर्व पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ बहुत उत्साह से मनाया जाता है. छठ पूजा दिवाली के 6 दिन बाद मनाई जाती है. यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है. इस दिन महिलाएं संतान की दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाल जीवन के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं. 

चार दिनों तक चलने वाले छठ की शुरुआत कल 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ होगी. छठ पूजा में इसकी सामग्री का विशेष महत्व होता  है. छठ पूजा की विधिवत तैयारी में कुछ छूट ना जाए इसकी लिए पूजा सामग्री की लिस्ट बना लें. आइए जानते हैं छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री के बारे में.

 

 

छठ पूजन सामग्री लिस्ट

छठ पूजा व्रत के लिए सबसे पहले नए कपड़े लेने होते हैं. व्रती महिला को सबसे पहले अपने लिए एक नई साड़ी खरीदनी चाहिए. छठ पूजा का प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी टोकरियां खरीद लें. इनमें ही सारी सामग्री रखकर पुरुष इसे अपने सिर पर रखकर नदी या तालाब के पास पूजा के लिए ले जाते हैं. इसके अलावा सूप की जरूरत पड़ती है. सूप चाहे बांस का ले लें या पीतल का, दोनों का ही इस्तेमाल हो सकता है. साथ में दूध और जल के लिए एक ग्लास, लोटा या कलश और थाली भी ले लें.

पूजा में जरूरी हैं ये चीजें

छठ पूजा में गन्ना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे पांच गन्ने लें जिसमें पत्ते लगे हों. साथ में पानी वाला नारियल, अक्षत, पीला सिंदूर, दीपक, घी, बाती, कुमकुम, चंदन, धूपबत्ती, कपूर, दीपक, अगरबत्ती, माचिस, फूल, हरे पान के पत्ते, साबुत सुपाड़ी, शहद का भी इंतजाम कर लें. इसके अलावा हल्दी, मूली और अदरक का हरा पौधा, बड़ा वाला मीठा नींबू, शरीफा, केला और नाशपाती की भी जरूरत पूजा के लिए पड़ती है. इनके अलावा शकरकंदी और सुथनी भी लेना न भूलें. मिठाई, गुड़, गेंहू और चावल का आटा और घी की भी व्यवस्था कर लें.

ये भी पढ़ें

छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू, किस दिन क्या किया जाएगा? यहां देखें पूरी लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pitru Paksha 2026: बेटा विदेश में तो भारत की तिथि से श्राद्ध करे या वहां के पंचांग से?
बेटा विदेश में तो भारत की तिथि से श्राद्ध करे या वहां के पंचांग से? जानें सही नियम
Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में इन 4 राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, सिंह-कुंभ समेत इनका बढ़ सकता है खर्च
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में किन राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, किसका बढ़ सकता है खर्च?
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget