एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2025 Time: साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज, जानें आपके शहर में ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2025 Time: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है. इसे साल का सबसे लंबा ग्रहण कहा जा रहा है, जिसकी शुरुआत रात 09:58 बजे होगी. हालांकि भारत के विभिन्न शहरों में ग्रहण के समय में अंतर रहेगा.

Chandra Grahan 2025 Time: आज रविवार 7 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जिसमें लाल चांद (Blood Moon) नजर आएगा. इतना ही नहीं ग्रहण के दौरान चंद्रमा तीन बार रंग बदलेगा. इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देखने का सभी बेसब्री से इंतजार करने रहे हैं. अगर आप भी इस दुर्लभ चंद्र ग्रहण का साक्षी बनना चाहते हैं तो यह जान लीजिए कि आज भारत के विभिन्न शहरों में ग्रहण कितने बजे लगने वाला है. आइए जानते हैं यूपी से लेकर राजधानी लखनऊ, संगम नगरी प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर से लेकर विभिन्न शहरों में ग्रहण लगने का समय.

चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात 9:58 पर होगी और देर रात 1:26 पर समाप्त हो जाएगी. ग्रहण का सूतक दोपहर 12:58 से शुरू होगा. चंद्र ग्रहण को भारत में भी देखा जा सकेगा. लेकिन भारत के विभिन्न शहरों में ग्रहण लगने के समय में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है. जान लीजिए आपके शहर में चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा और कितने बजे समाप्त हो जाएगा.

भारत के विभिन्न शहरों में चंद्र ग्रहण का समय (Check All Cities Lunar Eclipse Timing)

वाराणसी (Varanasi)- शिव नगरी वाराणसी में चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 09:57 पर लगेगा और देर रात 01:26 (8 सितंबर) को समाप्त हो जाएगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के कारण यह ग्रहण दर्शनीय भी होगा.

लखनऊ (Lucknow)- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चंद्र ग्रहण रात 09 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 1:27 पर समाप्त हो जाएगा. हालांकि स्थानीय मौसम की स्थिति अनुसार दृश्यता पर असर पड़ेगा.

कानपुर (Kanpur)- यूपी के कानपुर में चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट से होगी और देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी. कानपुर के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और अलीगढ़ में भी चंद्र ग्रहण का यही समय रहेगा.

प्रयाग नगरी (Prayagraj)- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चंद्र ग्रहण के समय में थोड़ा अंतर रहेगा. प्राचीन मां ललिता देवी मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य शिवमूरत मिश्र उर्फ राजा पंडित के अनुसार, रात 08:58 पर चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी और रात 02:25 पर ग्रहण समाप्त होगा. वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 02:00 बजे लगेगा.

जयपुर (Jaipur)- राजधानी जयपुर में चंद्र ग्रहण रात 9:57 से शुरू होगा और देर रात 1:26 बजे समाप्त होगा. सीकर, भरतपुर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, जैसलमेर और बीकानेर सहित सभी जिलों में चंद्र ग्रहण का समय लगभग यही रहेगा.

उज्जैन (Ujjain)- उज्जैन में चंद्र ग्रहण रात 09:58 से शुरू होकर देर रात 01:26 तक रहेगा. उज्जैन के साथ ही मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी चंद्र ग्रहण का समय एक ही देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Today Chandra Grahan 2025 Time: चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जानें समय, सूतक काल और ग्रहण में क्या नहीं करें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget