एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2024: भारत में चंद्र ग्रहण कब दिखाई देगा?

Chandra Grahan 2024: ग्रहण लगने की घटनाएं भौगोलिक और ज्योतिष दृष्टि से खास मानी जाती है. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगेगा. आइये जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण कब दिखाई देगा.

Chandra Grahan 2024 in India: ब्रह्मांड में कई भौगोलिक घटनाएं होती हैं, जिसमें ग्रहण लगना भी एक है. भौगोलिक, ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) की घटना को बहुत ही खास माना जाता है. इस साल यानी 2024 में पहला चंद्र ग्रहण होली (Holi 2024) के दिन लगेगा. आइये जानते हैं क्या इस ग्रहण को भारत में देखा जाएगा या नहीं और ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा.

कैसे लगता है चंद्रमा को ग्रहण

भौगोलिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है. इससे चंद्रमा की सतह पर छाया नजर आने लगती है. लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगने का कारण समुद्र मंथन की कथा से जुड़ा है. बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) के दिन लग रह है. लेकिन यह उपच्छाया ग्रहण होगा.

क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण

चंद्रमा को ग्रहण कैसे लगता है यह जानने के बाद जानते हैं आखिर उपच्छाया (Penumbra) ग्रहण क्या होता है. दरअसल उपच्छाया ग्रहण वह होता है, जिसमें चंद्रमा उपच्छाया के संपर्क में आए बगैर पृथ्वी के उपच्छाया शंकु में पूरी तरह समा जाता है. यानी 25 मार्च को लगने वाला ग्रहण वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं है. यह चंद्र ग्रहण की ऐसी स्थिति होगी, जिसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर न पड़कर उसकी उपछाया पर पड़ती है. इसमें चंद्रमा धुंधला सा हो जाता है और मटमैला रंग का हो जाता है.

भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024 in India)

25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का पहला ग्रहण है. साथ ही इस दिन होली भी है. ऐसे में सभी जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर भारत में चंद्र ग्रहण कब दिखाई देगा. लेकिन आपको बता दें कि इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. हालांकि यूरोप, उत्तर और पूर्वी एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, आर्कटिक और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों से ग्रहण दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2023 Timing)

भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर लगेगा और दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण यहां चंद्र ग्रहण का सूतक (Lunar Eclipse 2024 Sutak) भी मान्य नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर शीघ्र विवाह के लिए होली की आग में डाल देना ये 1 चीज
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Astrology Prediction: दिसंबर 2026 तक इन राशियों को हो सकती है बड़ी हानि, कहीं आपकी राशि तो शामिल नहीं!
Astrology Prediction: दिसंबर 2026 तक इन राशियों को हो सकती है बड़ी हानि, कहीं आपकी राशि तो शामिल नहीं!
Sawan month 2026: पावन महीने सावन शुरू होने से पहले घर को भी बनाए पवित्र, वास्तु अनुसार करें ये बदलाव
Sawan month 2026: पावन महीने सावन शुरू होने से पहले घर को भी बनाए पवित्र, वास्तु अनुसार करें ये बदलाव
Mangal Gochar 2026: मंगल का वृषभ में गोचर किन राशियों करियर को पहुंचाएगा सातवें आसमान, तुला से मीन तक जानें राशिफल
मंगल का वृषभ में गोचर किन राशियों करियर को पहुंचाएगा सातवें आसमान, तुला से मीन तक जानें राशिफल
Mangal Gochar 2026: 20 जून को मंगल का बड़ा गोचर! देश-दुनिया और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? जानें सभी 12 राशियों का सटीक हाल
Mangal Gochar 2026: 20 जून को मंगल का बड़ा गोचर! देश-दुनिया और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? जानें सभी 12 राशियों का सटीक हाल

वीडियोज

Shiv Sena UBT Crisis: 'शोले' का डायलॉग..' कु@त्ता-टाइगर' और भयंकर वार... शिंदे-उद्धव में आर-पार!
Tanishq Showroom Robbery: तनिष्क शोरूम चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: 'चढ़ावा चोरों' पर FIR दर्ज क्यों नहीं हुई? | UP News | Ayodhya
Ram Mandir Donation Row | Mahadangal: आस्था पर 'डाका'-किसी ने क्या रोका! | Mandir Chori | SIT
Sansani | Crime News: बिहार की 'कातिल' पुलिस ! | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया के सबसे शानदार नेता कौन? ट्रंप ने दिया ऐसा जवाब, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को लग जाएगी मिर्ची!
दुनिया के सबसे शानदार नेता कौन? ट्रंप ने दिया ऐसा जवाब, पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची!
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर को लगेगा झटका! अब्बास अंसारी परिवार समेत सपा में हो सकते हैं शामिल
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर को लगेगा झटका! अब्बास अंसारी परिवार समेत सपा में हो सकते हैं शामिल
फाल्टा के 'पुष्पा' जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद थी फरार, जानें क्या है पूरा मामला
फाल्टा के 'पुष्पा' जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद थी फरार, जानें क्या है पूरा मामला
अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने की तैयारी में टीम इंडिया, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने की तैयारी में टीम इंडिया, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Cocktail 2 BO Day 1: 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, छप्पर फाड़ की कमाई, आते ही दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए, जानें- कलेक्शन
कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, आते ही दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए, जानें- कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली और चम्मच लाने की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली और चम्मच लाने की अपील
Yoga Day 2026: क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
घर में किसी का निधन हो जाए तो न भूलें ये 5 काम, अटक सकता है आपका पैसा, आज ही जान लें
घर में किसी का निधन हो जाए तो न भूलें ये 5 काम, अटक सकता है आपका पैसा, आज ही जान लें
Embed widget