एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2024: राशि अनुसार देवी के किस रूप की करें पूजा? किस महाविद्या की पूजा से मिलेगा लाभ

Zodiac Signs: नवरात्रि में पूरे नौ दिन देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है. जानते हैं कि किस राशि के लोगों को मां के किस रूप की आराधना करनी चाहिए.

Chaitra Navratri Puja: नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती की पूजा, अर्चना स्तुति की जाती है. मां भगवती को नव दुर्गा कह कर पूजा जाता है, क्योंकि उनके नौ रूप हैं. 

मां के ये 9 रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री हैं . नवरात्रि में देवी के इन नौ रूप के साथ भगवती की दस महाविद्या की भी पूजा की जाती है. 

जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करके तरक्की पाने के लिए आपको अपनी राशि के अनुसार देवी के रूप की पूजा करनी चाहिए. जानते हैं कि आपको अपनी राशि के अनुसार देवी की किस महाविद्या की पूजा अर्चना करनी चाहिए जो आपको शुभ फल प्रदान करें. 

मेष (Aries)

मेष राशि वालों को नव दुर्गा में देव शैल पुत्री और महाविद्या में देवी तारा की पूजा करना शुभ फलदायी रहता है. 

चैत्र नवरात्रि पर ABP Live की विशेष पेशकश यहां देखें

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वाले महाविद्या में देवी त्रिपुर सुन्दरी व नवदुर्गा में देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए. 

मिथुन (Gemini)

इस राशि वालों को महाविद्याओं में देवी भुवनेश्वरी व नवदुर्गा में देवी चन्द्रघंटा की आराधना करना श्रेष्ठ है. 

कर्क(Cancer)

कर्क राशि के लोग नवदुर्गा में देवी चन्द्रघंटा व महाविद्याओं में देवी भुवनेश्वरी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. 

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लिए महाविद्या में देवी बग्लामुखी व नव दुर्गा में देवी कालरात्रि का पूजन करना चाहिए. 

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के लिए महाविद्याओं में देवी भुवनेश्वरी व नव दुर्गा में देवी चन्द्रघंटा की पूजा विशेष फलदायी होगी. 

तुला (Libra)

जिनकी राशि तुला हैं उनके लिए महाविद्याओं में देवी त्रिपुर सुंदरी व नवदुर्गा में देवी ब्रह्मचारिणी का पूजन करना चाहिए. 

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए महाविद्या में देवी तारा व नवदुर्गा में देवी शैलपुत्री की पूजा फलदायी रहती है. 

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लिए महाविद्याओं में देवी तारा व व नवदुर्गाओं में देवी शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए.

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए महाविद्याओं में देवी कमला, नवदुर्गा में देवी सिद्धिदात्री का पूजन करना चाहिए. 

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए महाविद्याओं में देवी काली नवदुर्गा में सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए.

मीन (Pisces)

इस राशि के लिए महाविद्याओं में देवी कमला तथा नवदुर्गा में देवी सिद्धिदात्री के रूपों की पूजा वंदना स्तुति करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें

खुद को बेहतर कैसे बनाएं? ये 5 चीजें बदल देंगी आपकी जिंदगी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope: मेष की साझेदारी, मकर के काम की समीक्षा… 25 से 31 अक्टूबर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वक्री बुध के बीच कैसा रहेगा सप्ताह, आखिरी दिन गुरु बदलेगा राशि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget