एक्सप्लोरर

Capricorn Horoscope: मकर राशि में कल चंद्रमा का गोचर, बढ़ा सकता है मानसिक तनाव, बन रहा है ये खतरनाक योग

Makar Rashifal: नवरात्रि की महानवमी पर मकर राशि में चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है. यहां शनि देव पहले से ही विराजमान हैं. शनि और चंद्रमा की जब युति होती है तो एक अशुभ योग बनता है.

Capricorn Horoscope 4 to 6 October 2022, Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए 4 अक्टूबर 2022, मंगलवार का दिन विशेष है. इस दिन आपकी राशि में कुछ ऐसे योग बन रहे हैं जो ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ नहीं माने जाते हैं. इस कारण 6 अक्टूबर तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

मकर राशि में बड़ी हलचल (Capricorn Horoscope)
4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2022 तक मकर राशि में विशेष हलचल देखने को मिलेगी. मकर राशि में इस समय कई चीजें एक साथ चल रही है. इस कारण मकर राशि वालों को विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है. जिन लोगों नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है, से शुरु होता है उनकी मकर राशि होती है. 

मकर राशि में शनि गोचर (Shani Gochar 2022 for Makar Rashi)
महत्वपूर्ण बात ये है कि वर्तमान समय में शनि देव मकर राशि में ही गोचर कर रहे हैं. यानि शनि अपने ही घर में विराजमान हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को मकर राशि का स्वामी बताया गया है. जब शनि इस राशि में आते हैं तो काफी सुकून महसूस करते हैं.

शनि वक्री मकर राशि में (Shani Vakri 2022)
शनि का गोचर मकर राशि में हो रहा है, इसके साथ ही शनि वक्री भी हैं. यानि इस समय शनि उल्टी चाल भी चल रहे हैं. शनि जब वक्री होते हैं तो माना जाता है ये स्वयं को कमजोर और पीड़ित महसूस करते हैं. इसलिए शनि की ये अवस्था बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है.

मकर राशि में शनि और चंद्रमा की युति (Vish Yog in Makar Rashi)
4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2022, गुरुवार को प्रात: 8 बजकर 28 मिनट तक चंद्रमा मकर राशि में गोचर करने वाला है. चंद्रमा और शनि की युति यहां बनेगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि और चंद्रमा की युति बनती है तो इससे विष योग नाम का एक खतरनाक योग बनता है. इसे अशुभ योग में शामिल किया गया है.

मकर राशि पर शनि की साढ़े साती (Sade Sati on Makar rashi)
मकर राशि पर इस समय शनि की साढ़े साती भी चल रही है. मकर राशि में शनि का गोचर, मकर राशि में शनि का वक्री होना, साढ़े साती और चंद्रमा की युति से विष योग बनना मकर राशि वालों को प्रभावित कर रहा है. इसलिए इन बातों का ध्यान रखें.

मकर राशिफल (Makar Rashifal 4 to 6 October 2022)
इन दो दिनों तक मकर राशि वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. विष योग के कारण मानसिक तनाव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. इन दो दिनों में धन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें तो अच्छा रहेगा. बड़ा पूंजी का निवेश सोच समझ कर ही करें. जीवनसाथी से तनाव और कलह की स्थिति से बचें. वाणी को मधुर रखें. दूसरों की बुराई करने से बचें. जो लोग चालाक किस्म के हैं उनसे बचकर रहें. अपनी योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें. शत्रुओं से बचकर रहें. लव पार्टनर से तर्क-विर्तक न करें. अपने अहम पर काबू पाएं.

Navratri Navami 2022: महानवमी पर शनि की कृपा पाने का बन रहा है विशेष संयोग, इस दिन बस इस एक मंत्र का कर लें जाप

Horoscope 4 October 2022: नवरात्रि के 9वें दिन ये राशियां भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह ,  वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य | मीडिया रणनीतिकार | डिजिटल कंटेंट विशेषज्ञ

हृदेश कुमार सिंह 25 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय एक बहुआयामी विशेषज्ञ हैं. वर्तमान में वे ABP Live में Astro और Religion सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां वे ग्रहों की चाल को केवल पारंपरिक भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें आज की जिंदगी, समाज, मीडिया, बाजार और वैश्विक घटनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण संकेत मानते हैं.

हृदेश कुमार सिंह एक सम्मानित और अनुभवी ज्योतिषाचार्य हैं, जिनका काम पारंपरिक विद्या और आज के समय की समझ को जोड़ने के लिए जाना जाता है. उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी ज्योतिष सलाहकार के रूप में कार्य किया है. वे मीडिया रणनीति, कंटेंट लीडरशिप, धार्मिक ब्रांडिंग और डिजिटल पब्लिशिंग के गहरे जानकार हैं.

प्रमुख भविष्यवाणियां

हृदेश कुमार सिंह की कई भविष्यवाणियां समय के साथ चर्चा में रहीं और बाद में सही साबित हुईं. IPL 2025 के विजेता को लेकर पहले ही दिए गए संकेत हों, Yo Yo Honey Singh की वापसी हो या भारत में AI नीति में बदलाव की दिशा, इन विषयों पर उनके विश्लेषण पहले ही ध्यान खींच चुके थे.

इसी तरह Donald Trump की वापसी के संकेत, Pushpa 2 की सफलता, Allu Arjun के करियर का उभार, Dhurandhar/ Dhurandhar The Revenge फिल्म को लेकर अनुमान और US-Iran Islamabad शांति वार्ता के सफल न होने के संकेत भी बाद की घटनाओं से मेल खाते दिखे.

ईरान-इजराइल तनाव, 2025 के शेयर बाजार की गिरावट, दिल्ली की राजनीति, पहलगाम हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया और क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के उभरने जैसे कई मुद्दों पर भी उनके आकलन चर्चा में रहे.

ये सभी विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष के आधार पर किए गए, जिन्हें समय के साथ अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर गंभीरता से लिया गया.

विशेषज्ञता के क्षेत्र

हृदेश कुमार सिंह (Astro Guy) वैदिक ज्योतिष, संहिता शास्त्र, होरा शास्त्र, अंक ज्योतिष और वास्तु के अनुभवी शोधकर्ता व विश्लेषक हैं. वे ग्रहों की स्थिति, दशा-गोचर और मनोवैज्ञानिक संकेतों के आधार पर करियर, विवाह, शिक्षा, प्रेम संबंध, बिजनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर गहराई से मार्गदर्शन देते हैं.

ज्योतिष के पारंपरिक ज्ञान को आज के समय से जोड़ते हुए वे शेयर मार्केट ट्रेंड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कॉर्पोरेट रणनीति, ब्रांड पोजिशनिंग और वैश्विक घटनाओं को समझने का प्रयास करते हैं. डिजिटल युग में धर्म और ज्योतिष को प्रामाणिक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए वे SEO-अनुकूल राशिफल, पंचांग आधारित भविष्यवाणी और गूगल रैंकिंग के अनुसार कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञ माने जाते हैं.

डिजिटल युग में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हृदेश कुमार सिंह उन अग्रणी ज्योतिषाचार्यों में शामिल हैं जिन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट को विकसित कर उसे मुख्यधारा में स्थापित किया. उन्होंने राशिफल को केवल पारंपरिक भविष्यवाणी तक सीमित न रखते हुए उसे आज की युवा सोच, करियर कन्फ्यूजन, रिलेशनशिप डायनामिक्स और रियल-लाइफ डिसीजन मेकिंग से जोड़ा.

यही कारण है कि उनका कंटेंट केवल जानकारी नहीं देता, बल्कि यूजर्स को यह महसूस कराता है कि ज्योतिष उनकी लाइफ से सीधे जुड़ा हुआ है,चाहे वह करियर का चुनाव हो, रिश्तों की समझ हो या सही समय पर सही कदम उठाने का फैसला.

उद्देश्य

हृदेश कुमार सिंह के अनुसार, ज्योतिष का मूल उद्देश्य व्यक्ति को सही समय की समझ देकर बेहतर और संतुलित निर्णय लेने में मदद करना है, न कि भय या भाग्यवाद फैलाना. वे ज्योतिष को एक ऐसे बौद्धिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के रूप में देखते हैं, जो जीवन की अनिश्चितताओं को समझने, अवसरों को पहचानने और चुनौतियों के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा देता है. यह केवल भविष्य बताने तक सीमित नहीं, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है.

उनका दृष्टिकोण विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं की मूल भावना से जुड़ा है, श्रीमद्भगवद्गीता का कर्म सिद्धांत, सूफी संत रूमी की आत्म-खोज, बाइबल और कुरान का विश्वास व धैर्य, तथा भगवान बुद्ध का संतुलन और जागरूकता का मार्ग. ज्योतिष इन मूल्यों को जीवन में Practical रूप से लागू करने की समझ देता है.

उनके अनुसार, चाहे करियर, रिश्ते, व्यापार या जीवन का कोई भी संघर्ष हो, ज्योतिष व्यक्ति को स्थिति समझने और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है. इसका सही उपयोग व्यक्ति को निर्भर नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी और निर्णय लेने में सक्षम बनाता है.

अन्य रुचियां

फिल्मों की गहराई को समझना, संगीत की भावनात्मक ताकत, साहित्य, राजनीति और बाजार की समझ, पर्यावरण, कृषि, ग्राम्य विकास साथ ही यात्राओं से मिले अनुभव, ये सभी उनके विचारों और लेखन को एक अलग दृष्टि देते हैं. यही वजह है कि उनका काम केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और समझने के लिए प्रेरित करता है.

 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar New Year 2026: सूर्य के मेष राशि में आते ही शुरू होगा नए ऊर्जा का दौर, शुभता के लिए करें ये काम
Solar New Year 2026: सूर्य के मेष राशि में आते ही शुरू होगा नए ऊर्जा का दौर, शुभता के लिए करें ये काम
Tarot Horoscope 14 April 2026: मिथुन और मकर राशि वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क, जानें आपकी राशि के लिए नीतिका शर्मा का सटीक विश्लेषण
टैरो राशिफल 14 अप्रैल 2026 धनु राशि को निवेश से मिलेगा बड़ा मुनाफा, व्यापारियों के लिए सिंह और वृषभ को सफलता के संकेत
Kal Ka Rashifal 14 April 2026: द्वादशी तिथि और शुक्ल योग में इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़ें कल का भाग्यफल
कल का राशिफल (14 अप्रैल 2026): द्वादशी तिथि और शुक्ल योग में इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन का हाल
Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल को शनि देव बदलेंगे नक्षत्र, मेष समेत इन 3 राशियों पर दिखेगा खास प्रभाव! देखें आपकी राशि तो नहीं?
17 अप्रैल को शनि देव बदलेंगे नक्षत्र, मेष समेत इन 3 राशियों पर दिखेगा खास प्रभाव! देखें आपकी राशि तो नहीं?

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: होर्मुज में US ने शुरु की जहाजों की नाकेबंदी, चीन जा रहे रूस के विदेश मंत्री, वॉर का बढ़ा खतरा
होर्मुज में US ने शुरु की जहाजों की नाकेबंदी, चीन जा रहे रूस के विदेश मंत्री, वॉर का बढ़ा खतरा
यूपी में कैबिनेट विस्तार से पहले अनुप्रिया पटेल ने बढ़ा दी BJP की टेंशन! कर दी ये बड़ी मांग
यूपी में कैबिनेट विस्तार से पहले अनुप्रिया पटेल ने बढ़ा दी BJP की टेंशन! कर दी ये बड़ी मांग
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में एक्शन, अब तक 60 गिरफ्तार, FIR दर्ज
Live: नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में एक्शन, अब तक 60 गिरफ्तार, FIR दर्ज
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
मेकअप आर्टिस्ट बनकर शुरू करें अपना पार्लर, हर महीने होगी तगड़ी कमाई
मेकअप आर्टिस्ट बनकर शुरू करें अपना पार्लर, हर महीने होगी तगड़ी कमाई
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget