एक्सप्लोरर

Capricorn Monthly Horoscope April 2025: मकर राशि अप्रैल मासिक राशिफल, मनोबल में आएगी कमी

Capricorn Monthly Horoscope April 2025: मकर राशि (Makar) के लिए अप्रैल का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मकर का मासिक राशिफल.

Makar Rashifal April 2025: मकर राशि वालों के लिए अप्रैल 2025 का महीना सामान्य रहेगा. सेहत को लेकर ध्यान रखने की जरूर है. जरा सी लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मकर राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अप्रैल का महीना.

मकर राशि अप्रैल 2024 मासिक राशिफल (Capricorn April 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • महीने की शुरुआत से 6 अप्रैल तक, बिजनेस के कारक बुध तृतीय भाव में वक्री रहेंगे, जिससे स्वीट पार्लर, स्मॉल शॉप मेकिंग, वेजिटेबल और फ्रूट शॉप, ग्राफिक डिजाइन जैसे व्यवसाय से जुड़े लोगों को तकनीकी चुनौतियों (Technological Challenges) का सामना करना पड़ सकता है.
  • तृतीय भाव में स्थित राहु की पांचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से, बिजनेसपर्सन को सशक्त ब्रांड पहचान (Strong Brand Identity) बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. पंचम भाव में स्थित गुरु का सप्तम भाव से 3-11 का संबंध होने से, बिजनेसपर्सन की सोचने और योजना बनाने की क्षमता में सुधार होगा, जिससे व्यवसाय में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
  • 2 अप्रैल से मंगल सप्तम भाव में नीच के होकर स्थित रहेंगे, जिससे कंप्यूटर हार्डवेयर और रिपेयर, ज़ेरॉक्स और बुक बाइंडिंग, फिश फार्मिंग, और एनिमल फीड प्रोडक्शन से जुड़े व्यवसायों में ग्राहक की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. 13 अप्रैल से शुक्र तृतीय भाव में मार्गी होंगे, जिससे बिजनेसपर्सन को अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी.
  • 14 अप्रैल से सूर्य चतुर्थ भाव में उच्च के होकर स्थित रहेंगे, जिससे बिजनेस की स्थिति में सुधार आएगा, और आपके व्यवसाय का नाम बाज़ार में छाने लगेगा.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • दशम भाव के स्वामी शुक्र तृतीय भाव में स्थित रहकर दशम भाव से षडाष्टक दोष बनाएंगे, जिससे नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य के लिए पर्याप्त सराहना नहीं मिलेगी, और इससे उनका मनोबल प्रभावित हो सकता है. 7 अप्रैल से षष्ठ भाव के स्वामी बुध तृतीय भाव में मार्गी होंगे, जिससे नौकरीपेशा लोगों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.
  • 2 अप्रैल को मंगल सप्तम भाव में स्थित रहकर चौथी दृष्टि दशम भाव पर डालेंगे, जिससे नौकरी बदलने और दूसरी कंपनी में शामिल होने वाले कर्मचारियों को लाभदायक परिवर्तन देखने को मिलेगा. 14 अप्रैल से सूर्य उच्च के होकर चतुर्थ भाव में स्थित रहेंगे और उनकी सातवीं दृष्टि दशम भाव पर रहेगी, जिससे मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपेक्षित परिणाम थोड़ी देरी से मिलेंगे, लेकिन परिणाम शानदार रहेंगे.
  • तृतीय भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहने के कारण, नौकरीपेशा लोगों को यात्रा (Commute Stress) के कारण ऑफिस समय पर पहुंचने में कठिनाई हो सकती है, जिससे वे अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे. गुरु-शुक्र के परिवर्तन योग से नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • 2 अप्रैल से मंगल सप्तम भाव में नीच के होकर स्थित रहेंगे, जिससे परिवार में छोटी-छोटी बातों का बड़ा विवाद बन सकता है. पंचम भाव में स्थित गुरु का सप्तम भाव से 3-11 का संबंध होने से, विवाह के बाद का जीवन औसत से बेहतर रह सकता है.
  • पारिवारिक संबंधों के कारक शुक्र महीने की शुरुआत से 12 अप्रैल तक तृतीय भाव में वक्री रहेंगे, जिससे संवाद में कमी (Lack of Communication) के कारण पारिवारिक सामंजस्य प्रभावित हो सकता है. गुरु-शुक्र के परिवर्तन योग के कारण, परिवार में वित्तीय समस्याएं (Financial Issues) कम होंगी, जिससे पारिवारिक शांति और स्थिरता बनी रहेगी.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • तृतीय भाव में स्थित शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर होने से, छात्रों के लिए अध्ययन का स्तर औसत से बेहतर रहेगा. गुरु-शुक्र के परिवर्तन योग के प्रभाव से, NLU, CLAT, MAT, GATE, IELTS जैसी उच्च शिक्षा (Higher Education) से जुड़े छात्र अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.
  • नवम भाव में स्थित केतु की नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने के कारण, ग्राफिक डिज़ाइन, स्क्रिप्ट राइटिंग, लॉ, इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट के छात्रों को समय प्रबंधन (Lack of Time Management) की समस्या के कारण सिलेबस पूरा करने में कठिनाई हो सकती है.
  • 4 अप्रैल से सूर्य चतुर्थ भाव में उच्च के होकर स्थित रहेंगे, जिससे खेल जगत (Sports) से जुड़े छात्र मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहेंगे, और अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रयासरत रहेंगे.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

  • षष्ठ भाव के स्वामी बुध तृतीय भाव में राहु और शनि के साथ स्थित रहकर श्रापित दोष और जड़त्व दोष बनाएंगे, जिससे शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • 14 अप्रैल से सूर्य चतुर्थ भाव में स्थित रहकर षष्ठ भाव से 3-11 का संबंध बनाएंगे, जिससे स्वास्थ्य संबंधी मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं, हालांकि यह पहले की तुलना में बेहतर रहेगा.15 अप्रैल से स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यात्रा (Medical Travel) करनी पड़ सकती है.

मकर राशि वालों के लिए उपाय (Capricorn Rashi 2025 Upay)

 6 अप्रैल (श्री राम नवमी) – कच्चे दूध में तुलसी डालकर भगवान श्री राम को अर्पित करें. सुंदरकांड का पाठ करें और किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं.

30 अप्रैल (अक्षय तृतीया) – लाल वस्त्र बिछाकर उस पर स्फटिक श्रीयंत्र स्थापित करें. श्रीयंत्र के सम्मुख लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें और इसे अपनी तिजोरी में स्थापित करें.

ये भी पढ़ें: Cancer Monthly Horoscope April 2025: कर्क राशि की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, पढ़ें अप्रैल मासिक राशिफल

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 6 June 2026: मीन राशि खेती के उपकरणों के व्यापारियों के पास आएगी बंपर डिमांड, तिजोरी में होगी भारी धन वृद्धि
मीन राशिफल 6 जून 2026 खेती के उपकरणों के व्यापारियों के पास आएगी बंपर डिमांड, तिजोरी में होगी भारी धन वृद्धि
Aaj ka Kumbh Rashifal 6 June 2026: कुंभ राशि सूझबूझ से दूर होंगी काम-धंधे की गलतफहमियां, मानसिक शांति के लिए पढ़ें आज का उपाय
कुंभ राशिफल 6 जून 2026 सूझबूझ से दूर होंगी काम-धंधे की गलतफहमियां, मानसिक शांति के लिए पढ़ें आज का उपाय
Aaj ka Makar Rashifal 6 June 2026: मकर राशि बॉस से सैलरी इंक्रीमेंट और प्रमोशन की बात करने का है बेस्ट समय, कर्मचारी उठाएं लाभ
मकर राशिफल 6 जून 2026 बॉस से सैलरी इंक्रीमेंट और प्रमोशन की बात करने का है बेस्ट समय, कर्मचारी उठाएं लाभ
Aaj ka Dhanu Rashifal 6 June 2026: धनु राशि ऐन्द्र योग से व्यापारियों का लोन होगा मंजूर, पैतृक जमीन बेचने के प्रयास होंगे सफल
धनु राशिफल 6 जून 2026 ऐन्द्र योग से व्यापारियों का लोन होगा मंजूर, पैतृक जमीन बेचने के प्रयास होंगे सफल

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget